Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
12 Apr 2021 · 1 min read

स्वयं को प्रेरित करो

स्वयं को प्रेरित करो

स्वयं को प्रेरित करो, स्वयं कुछ प्रयास करो
स्वयं को कोशिशों के समंदर में उतारो, स्वयं पर विश्वास करो

स्वयं को प्रफुल्लित करो, स्वयं का विकास करो
स्वयं के उद्धार की सोचो, स्वयं का उत्कर्ष करो

स्वयं को बनाओ स्वावलंबी, स्वयं को प्रशंसनीय करो
स्वयं को यशस्वी करो, स्वयं को शक्तिमान करो

स्वयं को सर्वज्ञ करो, स्वयं को सहनशील करो
स्वयं को मृदुभाषी करो, स्वयं को संयमशील करो

स्वयं को प्रयत्नशील करो, स्वयं को आलोकित करो
स्वयं को जिज्ञासु करो, स्वयं को निष्पक्ष करो

स्वयं को जीवंत करो, स्वयं को साकार करो
स्वयं को कर्मों से कुलीन करो, स्वयं को अद्वितीय करो

स्वयं को सशक्त करो, स्वयं को बुलंद करो
स्वयं को अपराजेय करो, स्वयं पर एतबार करो

स्वयं से स्वयं को समझो, स्वयं को भाग्यशाली करो
स्वयं को अनुकरणीय करो, स्वयं का उद्धार करो

Loading...