Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
4 Apr 2021 · 1 min read

जीवन पथ का गीत , आओ गुनगुनाएं चलो

जीवन पथ का गीत , आओ गुनगुनाएं चलो

जीवन पथ का गीत , आओ गुनगुनाएं चलो

किसी रोते हुए को , आओ हंसाएं चलो
जीवन पथ का गीत , आओ गुनगुनाएं चलो

इस जीवन में, जीवन का एहसास जगाएं चलो
जीवन पथ का गीत , आओ गुनगुनाएं चलो

इस प्रकृति को , अनुपम दृश्यों से सजाएँ चलो
जीवन पथ का गीत , आओ गुनगुनाएं चलो

इस मन मंदिर में , उस खुदा को बसायें चलो
जीवन पथ का गीत , आओ गुनगुनाएं चलो

रहस्यों से आबद्ध उस छवि से, खुद को मिलाएं चलो
जीवन पथ का गीत , आओ गुनगुनाएं चलो

कोशिशों का एक कारवाँ , सजाएं चलो
जीवन पथ का गीत , आओ गुनगुनाएं चलो

संस्कृति, संस्कारों का , एक समंदर सजाएं चलो
जीवन पथ का गीत , आओ गुनगुनाएं चलो

इंसानियत का ज़ज्बा , हर एक के दिल में जगाएं चलो
जीवन पथ का गीत , आओ गुनगुनाएं चलो

दिल की गहराइयों से , रिश्तों का एक कारवाँ सजाएं चलो
जीवन पथ का गीत , आओ गुनगुनाएं चलो

हर एक शख्स में वतन पर मर मिटने का ज़ज्बा जगाएं चलो
जीवन पथ का गीत , आओ गुनगुनाएं चलो

जीवन पथ का गीत , आओ गुनगुनाएं चलो
जीवन पथ का गीत , आओ गुनगुनाएं चलो

Loading...