Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
23 Jul 2020 · 1 min read

प्रकृति

आज मेरा मन पुनः, शांत हुआ //
ज़ब तन-मन का, प्रकृति से मेल हुआ //

कभी कोयल की कु-कु करती, मधुर ध्वनि सुनाई देती थी //
और मंद गति से बहती वायु, हिर्दय को ठंडक देती थी //

हमने जो अत्याचार किया प्रकृति वो सब चुप-चाप सह रही है //
नदी की बहती धारा मानो, हमसे ये सब कह रही है //

प्रकृति के क्रोध को मैंने, मेघो के गरजने मे देखा है //
सूर्य को दिन-प्रतिदिन विक्राल रूप धरते,
और धरती को भूकंप रूप मे कम्पित होते देखा है //

~: कविराज श्रेयस सारीवान

Loading...