Sahityapedia
Sign in
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
1 Feb 2024 · 1 min read

तिरंगा

तीन रंग से है सजा,अपना राष्ट्र निशान।
केसरिया सफेद हरा,है इसकी पहचान।।

केसरिया मस्तक सजा,अध्य हरा का रंग।
श्वेत हृदय के मध्य में,अशोक चक्र के संग।।

केसरिया बलिदान का,सत्य शांति का श्वेत।
हरा चिन्ह है प्रगति का,उन्नत उर्वर खेत।।

धर्म चक्र निरंतर चले,कहे ज्ञान की बात।
सत्य अहिंसा मार्ग पर,चलो सतत् दिन रात।।

राष्ट्र तिरंगा देश का,आन-बान-सम्मान।
बोले वन्देमातरम,अपना सीना तान।।

दिव्य तिरंगा देखकर,जुड़े हमेशा हाथ।
जन गण मन के गान पर,उठे गर्व से माथ।।

पहुँचा मंगल चाँद पर,राष्ट्र तिरंगा आज।
घूम रहा ब्रह्मांड में, भारत का सरताज।।

विश्व पटल पर झूमना,लिए तिरंगा हाथ।
लहर लहर लहरा लहर,नील गगन के साथ।।

वीर शहीदों का कफन,मान और सम्मान।
लिपट तिरंगा में गया,अमिट रहे बलिदान।।

देश प्रेम रग-रग भरें,राष्ट्र तिरंगा थाम।
मातृभूमि शत- शत नमन,श्रद्धामयी प्रणाम।।
-लक्ष्मी सिंह

Language: Hindi
190 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from लक्ष्मी सिंह
View all

You may also like these posts

क्यो नकाब लगाती हो
क्यो नकाब लगाती हो
भरत कुमार सोलंकी
और इच्छा हो जाती है
और इच्छा हो जाती है
Vishnu Prasad 'panchotiya'
तेरी याद में हम रात भर रोते रहे
तेरी याद में हम रात भर रोते रहे
Jyoti Roshni
स्कूल का पहला दिन
स्कूल का पहला दिन
विक्रम सिंह
ठोकरे इतनी खायी जीवन में,
ठोकरे इतनी खायी जीवन में,
sonu rajput
दोहा पंचक. . . कागज
दोहा पंचक. . . कागज
sushil sarna
*वैश्विक समन्वय और भारतीय विमर्श : डॉ पुष्कर मिश्र और आरिफ म
*वैश्विक समन्वय और भारतीय विमर्श : डॉ पुष्कर मिश्र और आरिफ म
Ravi Prakash
चौपाई - आजादी का पर्व
चौपाई - आजादी का पर्व
Sudhir srivastava
मेरे प्यारे बच्चों
मेरे प्यारे बच्चों
Abhishek Rajhans
मोह माया का !
मोह माया का !
अभिषेक पाण्डेय 'अभि ’
मैं शिक्षक हूँ साहब
मैं शिक्षक हूँ साहब
Saraswati Bajpai
*मेरी गुड़िया सबसे प्यारी*
*मेरी गुड़िया सबसे प्यारी*
Dushyant Kumar
विजातीय बिआह।
विजातीय बिआह।
Acharya Rama Nand Mandal
पुराने प्यार के किस्से
पुराने प्यार के किस्से
विजय कुमार अग्रवाल
दिखा दो
दिखा दो
surenderpal vaidya
"If my energy doesn't wake you up,
पूर्वार्थ
फूल कभी भी बेजुबाॅ॑ नहीं होते
फूल कभी भी बेजुबाॅ॑ नहीं होते
VINOD CHAUHAN
दो दिन की जिंदगानी रे बन्दे
दो दिन की जिंदगानी रे बन्दे
अनिल कुमार गुप्ता 'अंजुम'
घे वेध भविष्याचा ,
घे वेध भविष्याचा ,
Mr.Aksharjeet
"तुम्हारे नाम"
Lohit Tamta
" बीता समय कहां से लाऊं "
Chunnu Lal Gupta
वो बन के हवा गुजरते है रूबरू हो कर
वो बन के हवा गुजरते है रूबरू हो कर
सुशील मिश्रा ' क्षितिज राज '
औरत
औरत
MEENU SHARMA
😊शुभ रात्रि😊
😊शुभ रात्रि😊
*प्रणय प्रभात*
4724.*पूर्णिका*
4724.*पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
गीत
गीत
Pankaj Bindas
वेलेंटाइन डे
वेलेंटाइन डे
Rahul Singh
*मनः संवाद----*
*मनः संवाद----*
रामनाथ साहू 'ननकी' (छ.ग.)
आबाद यहाँ लोग हो
आबाद यहाँ लोग हो
gurudeenverma198
आत्मविश्वास
आत्मविश्वास
नूरफातिमा खातून नूरी
Loading...