“होली की बधाई..2025”

समस्त मित्रों, 🥰 को होली की बधाई एवं रँगारँग शुभकामनाएं…🎊🎈🍒🍉🍇
आए होरियार, सतरंगि भई टोली जु,
गैल-गैल घूमि, सब लोगन भिजोए है।
कोउ लागि गर्दभ, धरे है, रूप गज कोउ,
कोउ करि किलोल, मन गोरिन को मोहे है।
बाजत मृदंग कहुँ, बाजि है मँजीरा कहुँ,
नाचि, चढ़ि भँग कोउ, मस्ती सँजोए है।
कछु सकुचात गोरि, लाज ते है लाल मुख,
अँगियन कौ भार, होस, सबहन को खोए है।
चढ़त ना गुलाल, ना अबीर, नाहिं रँग कोउ,
गोरी के, जौबन पै, प्रीत-रँग सोहे है।
लीला कन्हाइ, भरमात आशादासहुँ जु,
राधिका मा दर्स मोहि श्याम-रूप होवे है..!
##————##————##————