Sahityapedia
Sign in
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
31 Dec 2024 · 2 min read

*कुछ भी नया नहीं*

कुछ भी नया नहीं यहाँ
सब कुछ पहले जैसा है!
मुसीबतें पूर्ववत् मौजूद
फिर नववर्ष यह कैसा है!!

न मौसम में बदलाव कोई
न ऋतुओं में परिवर्तन है!
धोखाधड़ी पहले जैसी ही
भ्रष्टाचार को समर्थन है!!

न फसल चक्र शुरू हुआ
नहीं बदले बाग बगीचे हैं!
कपटजाल राज कर रहा
मेहनतकश सबसे नीचे हैं!!

न खानपान में हेराफेरी
नहीं भास्कर पथ बदला!
छल बर्ताव पहले भी था
द्वेष करने की मौजूद कला!!

चंदा मामा भी पहले जैसा
पहले की तरह गति करता!
प्रतिभा पलायन वर्तमान है
मेहनतकश भूखों मरता!!

पृथ्वी , जल भी वैसे ही हैं
पहले की तरह अग्नि मौजूद!
वायु तत्व वैसे ही बह रहा
पहले की तरह नभ वजूद!!

पहले की तरह भूख लगती
कल वाला ही खानपान है!
अपराधी सरेआम घूमते
निर्दोष की जाती जान है!!

नया आज भी उपेक्षित
नहीं कुछ क्रांतिकारी है!
किसानों पर जुल्म हो रहे
अव्यवस्था सर्वत्र भारी है!!

शिक्षित होकर बैठे निठल्ले
युवावर्ग बेरोजगार घूमता!
धन दौलत की सर्वत्र पूजा
चापलूस सफलता चूमता!!

नई शिक्षा में कुछ नया नहीं
शिक्षा का हुआ बेड़ा गर्क!
अंधविश्वास चहुंदिशा में है
महत्व नहीं कोई भी तर्क!!

राजनीति में नीति नहीं है
धर्म में कोई रहा नहीं धर्म!
नैतिकता नहीं आचरण में
धर्माचार्य कर रहे कुकर्म!!

कर्ममार्गी धक्के खा रहे
सफलता रिश्वत की गुलाम!
केला कीन्नू संतरा विषाक्त
खाने को विवश सडे हुये आम!!

पेयजल हेतु हाहाकार है
सहजता से मिलती शराब!
प्रश्न करने पर रोक लगी है
नेता कोई नहीं देते जवाब!!

नया क्या कोई तो बतलाये
सब कुछ वही सडा गला है!
चरित्र के धनी बने दुराचारी
संवेदनशील का नहीं भला है!!
………
आचार्य शीलक राम
वैदिक योगशाला
कुरुक्षेत्र

1 Like · 112 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.

You may also like these posts

*यात्रा में सामान का, होता सारा खेल (कुंडलिया)*
*यात्रा में सामान का, होता सारा खेल (कुंडलिया)*
Ravi Prakash
खर्राटा
खर्राटा
Santosh kumar Miri
कहानी मंत्र कि समीक्षा
कहानी मंत्र कि समीक्षा
नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर
गुजरी महल (कहानी)
गुजरी महल (कहानी)
Indu Singh
एक किताब बन गयी
एक किताब बन गयी
प्रदीप कुमार गुप्ता
गांव गलियां मुस्कुराएं,
गांव गलियां मुस्कुराएं,
TAMANNA BILASPURI
जो कहना है,मुंह पर कह लो
जो कहना है,मुंह पर कह लो
दीपक झा रुद्रा
आओ सजन प्यारे
आओ सजन प्यारे
Pratibha Pandey
“चिट्ठी ना कोई संदेश”
“चिट्ठी ना कोई संदेश”
DrLakshman Jha Parimal
"मकर संक्रांति की बधाई 2025"
Dr. Asha Kumar Rastogi M.D.(Medicine),DTCD
राम अवतार
राम अवतार
डॉ प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, प्रेम
"बरखा रानी..!"
Prabhudayal Raniwal
"कितनी नादान है दिल"
राकेश चौरसिया
pyar ki zindagi
pyar ki zindagi
Syed sufiyan
बूढ़ी मां
बूढ़ी मां
Sûrëkhâ
দৃশ্যপট
দৃশ্যপট
Sakhawat Jisan
प्यार : व्यापार या इबादत
प्यार : व्यापार या इबादत
ओनिका सेतिया 'अनु '
बहके जो कोई तो संभाल लेना
बहके जो कोई तो संभाल लेना
अनिल कुमार गुप्ता 'अंजुम'
द्रौपदी ने भी रखा था ‘करवा चौथ’ का व्रत
द्रौपदी ने भी रखा था ‘करवा चौथ’ का व्रत
कवि रमेशराज
शब्दों की चाहत है हृदय में उनके,
शब्दों की चाहत है हृदय में उनके,
श्याम सांवरा
कोई समझ नहीं पाया है मेरे राम को
कोई समझ नहीं पाया है मेरे राम को
Aadarsh Dubey
!..........!
!..........!
शेखर सिंह
इन्तिज़ार,
इन्तिज़ार,
हिमांशु Kulshrestha
#आज_का_क़ता (मुक्तक)
#आज_का_क़ता (मुक्तक)
*प्रणय प्रभात*
Man is ambitious(Poem)
Man is ambitious(Poem)
SUNDER LAL PGT ENGLISH
कौन मनाएगा तुमको
कौन मनाएगा तुमको
Shekhar Chandra Mitra
3843.💐 *पूर्णिका* 💐
3843.💐 *पूर्णिका* 💐
Dr.Khedu Bharti
ग़ज़ल
ग़ज़ल
आर.एस. 'प्रीतम'
बोल मजीरा
बोल मजीरा
कुमार अविनाश 'केसर'
अच्छी थी  कितनी वो ख़ामोशियां भी
अच्छी थी कितनी वो ख़ामोशियां भी
Dr fauzia Naseem shad
Loading...