Sahityapedia
Sign in
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
18 Dec 2024 · 2 min read

महान अभिनेता राजकपूर

वक्त यादों को धुंधलाता है,
लेकिन कर्म फिर याद दिलाता है।

मशहूर अभिनेता देवानंद द्वारा फिल्मी दुनिया के ‘कम्प्लीट शोमैन’ कहे जाने वाले राजकपूर आज जीवित होते तो 14 दिसम्बर 2024 को पूरे सौ साल के हो गए होते। बरसों पहले कवि शैलेन्द्र ने उनकी फिल्म “श्री-420” के लिए यह गीत लिखा था- “हम न रहेंगे, तुम न रहोगे, फिर भी रहेंगी निशानियाँ” तब किसे पता था कि ये पंक्तियाँ उनको एक नई सदी में लेकर जाएंगी।

24 साल की उम्र में फिल्मी दुनिया में कदम रखने वाले राजकपूर की फिल्में और उसके तराने आज भी हर किसी को जिन्दगी से रु-ब-रु कराते हैं। राजकपूर ने अपने जीवनकाल में कुल 10 फिल्मों का निर्देशन किया था।

फ़िल्म इतिहासकार एस.एम.एम. औसजा के मुताबिक राजकपूर की फिल्में पुरानी शराब की तरह है। उनकी फिल्मों में जमाने के लिए सन्देश होता था। साथ ही सामाजिक मुद्दों को सही ढंग से उठाया जाता था। यही वजह है कि उनकी फिल्में भारत के बाहर भी मशहूर थीं, खासकर रूस में। उनकी फिल्में ज्यादातर नायिका प्रधान हुआ करती थी।

फ़िल्म समीक्षक अमित गंगर का मानना है कि राजकपूर ने भारतीय सिनेमा के इतिहास की नसों में आधुनिकता वादी लोकाचार डाला। यही उनकी फिल्मों की प्रासंगिकता बनाए रखा। राजकपूर में लय और संगीत की अद्भुत समझ थी। यही वजह है कि उनकी फिल्में सदाबहार रही।

वास्तव में वो दौर राजकपूर का था। मुझे याद आता है कि राजकपूर नाम लोगों के सिर चढ़कर बोलता था। उस दौर में बहुतायत में लोगों ने अपने घर -परिवार में पैदा होने वाले बॉय चाइल्ड का नाम ‘राजकपूर’ रखा। यह राजकपूर की लोकप्रियता का प्रमाण है।

बेशक राजकपूर की फिल्मों में कला और दर्शन का अद्भुत संगम था। वे समाज की सच्चाइयों को इस तरह दिखाए कि आम जनता उससे गहराई तक जुड़ते गए। बूट पोलिस और श्री-420 जैसी फिल्मों में आम लोगों के संघर्ष और मानवता की भावना को प्रस्तुत किए। वहीं संगम, बॉबी, सत्यम शिवम सुन्दरम, राम तेरी गंगा मैली जैसी फिल्मों में प्रेम और सौन्दर्य की भावनाएँ अभिव्यक्त हुईं।

आज के युवा राजकपूर को रणबीर कपूर, करिश्मा तथा करीना के दादा जी, बुजुर्ग लोग ऋषि कपूर के पिताजी और कुछ लोग उन्हें महान अभिनेता पृथ्वीराज कपूर के बेटे के रूप में भी जानते हैं। बावजूद राजकपूर ने अपने दमदार कैरियर की बदौलत अपनी एक अलग पहचान बनाई है। अभिनेता रणबीर कपूर ने अपने दादा की 100वीं जयन्ती 14 दिसम्बर से पूरे भारत वर्ष में फ़िल्म महोत्सव आयोजित करने का ऐलान किया है। वास्तव में ऐसा कदम महान अभिनेता राजकपूर के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

राजकपूर को शत शत नमन्…🎂💐👍

डॉ. किशन टण्डन क्रान्ति
साहित्य वाचस्पति
भारत भूषण सम्मान प्राप्त
हरफनमौला साहित्य लेखक।

Language: Hindi
Tag: लेख
3 Likes · 4 Comments · 117 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from Dr. Kishan tandon kranti
View all

You may also like these posts

ध्यान सारा लगा था सफर की तरफ़
ध्यान सारा लगा था सफर की तरफ़
अरशद रसूल बदायूंनी
जीने का हक़!
जीने का हक़!
कविता झा ‘गीत’
अब ये ना पूछना कि,
अब ये ना पूछना कि,
शेखर सिंह
दिल दिल को करता परेशान है l
दिल दिल को करता परेशान है l
अरविन्द व्यास
प्रीतम के दोहे
प्रीतम के दोहे
आर.एस. 'प्रीतम'
रही प्रतीक्षारत यशोधरा
रही प्रतीक्षारत यशोधरा
Shweta Soni
"यहां हमारी सारी ख्वाहिशें निर्माणाधीन हैं ll
पूर्वार्थ
अब तुझपे किसने किया है सितम
अब तुझपे किसने किया है सितम
gurudeenverma198
*******अधूरे अरमान*******
*******अधूरे अरमान*******
सुखविंद्र सिंह मनसीरत
"खुदा रूठे तो"
Dr. Kishan tandon kranti
ओ त्याग मुर्ति माँ होती है
ओ त्याग मुर्ति माँ होती है
krishna waghmare , कवि,लेखक,पेंटर
HAPPINESS!
HAPPINESS!
R. H. SRIDEVI
व्यवहार वह सीढ़ी है जिससे आप मन में भी उतर सकते हैं और मन से
व्यवहार वह सीढ़ी है जिससे आप मन में भी उतर सकते हैं और मन से
Ranjeet kumar patre
ओ! महानगर
ओ! महानगर
Punam Pande
बाओ माँ तुम मेरी बाओ माँ हो
बाओ माँ तुम मेरी बाओ माँ हो
Babiya khatoon
सही फल यदि कर्मों का मिलता।
सही फल यदि कर्मों का मिलता।
Acharya Shilak Ram
*Fear not O man!*
*Fear not O man!*
Veneeta Narula
खामोशी से खामोश रहने का हुनर
खामोशी से खामोश रहने का हुनर
ARVIND KUMAR GIRI
"रूढ़िवादिता की सोच"
Dr Meenu Poonia
सफलता का मुकाम
सफलता का मुकाम
Avani Yadav
सुहाना बचपन
सुहाना बचपन
krupa Kadam
कुंडलिया
कुंडलिया
अवध किशोर 'अवधू'
मेरे हमराज
मेरे हमराज
ललकार भारद्वाज
रेत और रेगिस्तान भी सच कहते हैं।
रेत और रेगिस्तान भी सच कहते हैं।
Neeraj Kumar Agarwal
-सत्य को समझें नही
-सत्य को समझें नही
Seema gupta,Alwar
मैं 🦾गौरव हूं देश 🇮🇳🇮🇳🇮🇳का
मैं 🦾गौरव हूं देश 🇮🇳🇮🇳🇮🇳का
डॉ० रोहित कौशिक
Dr Arun Kumar shastri
Dr Arun Kumar shastri
DR ARUN KUMAR SHASTRI
नयी कविता
नयी कविता
प्रदीप कुमार गुप्ता
I call this madness love
I call this madness love
Chaahat
कड़वा सच
कड़वा सच
Dr.Pratibha Prakash
Loading...