Sahityapedia
Sign in
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
3 Aug 2023 · 2 min read

आज का श्रवण कुमार

आज का श्रवण कुमार

रामपुर में रतन अपनी दादी के साथ रहता था। पाँच बरस पहले जब वह सिर्फ सात साल का था, तभी उसके मम्मी-पापा की एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी। दादी माँ ही अब उसके लिए सब कुछ थी।
दादी माँ दूसरों के घर झाडू-पोेंछा कर, उनके कपड़े सिलकर घर चला रही थीं। वह रजत को खूब पढ़ा-लिखाकर एक बड़ा आदमी बनाना चाहती थीं।
रजत अब सातवीं कक्षा में आ गया था। वह खूब मेहनत करता था। हर कक्षा में प्रथम आने के साथ-साथ वह स्कूल में आयोजित खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेता और ईनाम भी पाता।
इस बार वार्षिकोत्सव की तैयारी बड़े जोरों से चल रही थी। अंतिम दिन पुरस्कार वितरण के लिए राज्यपाल महोदय आने वाले थे। उनके सामने ’श्रवण कुमार की भक्ति’ नामक एकांकी का मंचन करना था। इसमें श्रवण कुमार की भूमिका रजत को करनी थी। इसकी अच्छी और पूरी तैयारी हो गई थी। कई बार रिहर्सल भी करवाया गया ताकि कोई कमी न रह जाए।
वार्षिकोत्सव वाले दिन रजत जब सोकर उठा तो देखा कि दादी माँ ठंड से ठिठुर रही हैं और साथ ही साथ कुछ बड़बड़ा रही हैं।
रजत दादी माँ की स्थिति देखकर डर गया। उसे कुछ नहीं सूझ रहा था। वह करे तो क्या करे ? एक तरफ दादी थीं तो दूसरी तरफ स्कूल का वार्षिकोत्सव …..।
उसे क्या करना है, इसका निर्णय लेने में उसे देर नहीं लगा। एक कागज पर प्रधान पाठक महोदय के लिए कुछ पंक्तियाँ लिखकर अपने मित्र महेश के हाथों उसे भिजवा कर पड़ोसियों की मदद से अपनी दादी माँ को अस्पताल ले गया।
रजत को न देखकर प्रधान पाठक महोदय परेशान थे। उन्होंने एक विद्यार्थी को उसके घर भी बुलाने के लिए भेजा। तभी महेश ने आकर उन्हें रजत का वह पत्र थमा दिया। उन्हें सारी बात समझते देर नहीं लगी।
उन्होंने मंच पर आकर कहा- “उपस्थित मुख्य अतिथि जी, गणमान्य नागरिकों और मेरे प्यारे बच्चों, बड़े खेदपूर्वक मुझे कहना पड़ रहा है कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज हम ‘श्रवण कुमार की भक्ति’ नामक एकांकी आपके समक्ष प्रस्तुत नहीं कर पा रहे हैं और मुझे यह बताते हुए अपार खुशी भी हो रही है कि इस एकांकी में श्रवण कुमार की भूमिका अदा करने वाला विद्यार्थी रजत कुमार आज वास्तविक जीवन में श्रवण कुमार की भूमिका निभा रहा है। …..”
सारी स्थिति जानने के बाद कई गणमान्य नागरिक रजत की आर्थिक सहायता के लिए आगे आए। राज्यपाल महोदय ने भी उसको प्रतिमाह दो सौ रूपए छात्रवृत्ति के रूप में देने की घोषणा की।
इस प्रकार रजत की आर्थिक समस्या दूर हो गई। कुछ ही दिनों में दादी माँ स्वस्थ हो गईं।
डॉ. प्रदीप कुमार शर्मा
रायपुर, छत्तीसगढ़

436 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.

You may also like these posts

पिंगल प्रसाद पाकर नवीन छंद सूत्रों की खोज मेरे जीवन की अमूल्
पिंगल प्रसाद पाकर नवीन छंद सूत्रों की खोज मेरे जीवन की अमूल्
रामनाथ साहू 'ननकी' (छ.ग.)
मिनख रो नही मोल, लारे दौड़ै गरत्थ रे।
मिनख रो नही मोल, लारे दौड़ै गरत्थ रे।
जितेन्द्र गहलोत धुम्बड़िया
ख़ुद में भी
ख़ुद में भी
Dr fauzia Naseem shad
नववर्ष का सम्मान
नववर्ष का सम्मान
Sudhir srivastava
" इकरार "
Dr. Kishan tandon kranti
शक्ति प्रसूता
शक्ति प्रसूता
Dr.Pratibha Prakash
हिंदी दिवस
हिंदी दिवस
Akash Yadav
इंसानियत
इंसानियत
अशोक कुमार ढोरिया
*लव यू ज़िंदगी*
*लव यू ज़िंदगी*
sudhir kumar
माता पिता
माता पिता
Roopali Sharma
कोरोना
कोरोना
लक्ष्मी सिंह
मैं समय की रेत हूॅ॑
मैं समय की रेत हूॅ॑
VINOD CHAUHAN
प्यार मेरा तू ही तो है।
प्यार मेरा तू ही तो है।
Buddha Prakash
आज में जियो
आज में जियो
पूर्वार्थ
मेरे पास फ़ुरसत ही नहीं है.... नफरत करने की..
मेरे पास फ़ुरसत ही नहीं है.... नफरत करने की..
shabina. Naaz
त्राहि नाद
त्राहि नाद
कुमार अविनाश 'केसर'
वर्ण पिरामिड
वर्ण पिरामिड
Rambali Mishra
विरह के अवसाद
विरह के अवसाद
Dr. Ravindra Kumar Sonwane "Rajkan"
कुंडलिया
कुंडलिया
अवध किशोर 'अवधू'
मैंने सोचा भी कहां था
मैंने सोचा भी कहां था
हिमांशु Kulshrestha
जय
जय
*प्रणय प्रभात*
मन का मेल
मन का मेल
PRATIK JANGID
रोना ना तुम।
रोना ना तुम।
Taj Mohammad
कल का सूरज
कल का सूरज
PRATIBHA ARYA (प्रतिभा आर्य )
कच्चा-हाउस 【बाल कहानी】
कच्चा-हाउस 【बाल कहानी】
Ravi Prakash
ग्रुप एडमिन की परीक्षा प्रारंभ होने वाली है (प्रधानाचार्य इस
ग्रुप एडमिन की परीक्षा प्रारंभ होने वाली है (प्रधानाचार्य इस
अश्विनी (विप्र)
रहे मुदित यह सोच कर,बुद्धिहीन इंसान
रहे मुदित यह सोच कर,बुद्धिहीन इंसान
RAMESH SHARMA
शाम उषा की लाली
शाम उषा की लाली
तारकेश्‍वर प्रसाद तरुण
हे अगर तुझमे जुनून,
हे अगर तुझमे जुनून,
sonu rajput
ये लोकतंत्र की बात है
ये लोकतंत्र की बात है
Rohit yadav
Loading...