Sahityapedia
Sign in
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
27 Mar 2023 · 1 min read

■ प्रबुद्धों_के_लिए

😢 प्रतीकात्मक गीत :-
◆ हरियाती अमरबेल और सूखता पेड़◆
【प्रणय प्रभात】

“कितनी गदगद है देखो कितना हर्षाती है।
पेड़ सुखा कर अमरबेल कितना इतराती है।।

■ परजीवी है उसे पता क्या जीवन के मानी।
क्या श्रम और सुकृत्य सभी से है वो अंजानी।
आलिंगन कर सब कुछ हरना नीति-नियत उसकी।
मतलब बस आरोहण से परवाह करे किसकी?
जिसे पकड़ ऊंचाई पाई उसे सुखाती है।
पेड़ सुखा कर अमरबेल कितना इतराती है।।

■ मोह विहग-वृन्दों से ना शुभ चिंतन है वन का।
किसी नीड से क्या लेना-देना उस नागन का?
उजड़े वन मर जाए परिंदे उसको क्या लेना?
उसे छीन लेना आता है कब भाया देना?
बनी रहे अपनी हरियाली उसे सुहाती है।
पेड़ सुखा कर अमरबेल कितना इतराती है।।

■ पता नहीं क्यों उदासीन है इस छल से माली।
देख रहा नित झरते पत्ते, सूख रही डाली।
तिल-तिल मरते एक विटप की चिंता यदि करता।
इसी बेल की क्षुद्र जड़ों में छाछ नहीं भरता?
लगता है कुछ मिलीभगत यह खेल कराती है।
पेड़ सुखा कर अमरबेल कितना इतराती है।।

■ दुरभि-संधि करते माली को और न अवसर दें।
आओ परजीवी बेलों को तहस-नहस कर दें।
आगत में ना ऐसी बेलें पेड़ों को जकड़ें।
जो छतनार वृक्ष हैं उनकी रक्षा को उमड़ें।
वन, उपवन आने वाली पीढ़ी की थाती है।
अब देखेंगे अमरबेल कब तक इतराती है।।”

#आत्मकथ्य-
“अमर उजाला” में प्रकाशित मेरा एक 1प्रतीकात्मक गीत जो देश और परजीवी (मुफ्तखोर/अलगाववादी) की ओर इंगित करते हुए तँत्र को सचेत करने का छोटा सा प्रयास है।
👌👌👌👌👌👌👌👌👌

1 Like · 300 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.

You may also like these posts

जिस्म झुलसाती हुई गर्मी में..
जिस्म झुलसाती हुई गर्मी में..
Shweta Soni
मतलबी नहीं हूँ
मतलबी नहीं हूँ
हिमांशु Kulshrestha
बगावत
बगावत
ओनिका सेतिया 'अनु '
बैठा के पास पूंछ ले कोई हाल मेरा
बैठा के पास पूंछ ले कोई हाल मेरा
शिव प्रताप लोधी
यादों में
यादों में
Surinder blackpen
ख़ुशियाँ हो जीवन में, गुलाब होने का हर्ष रहे
ख़ुशियाँ हो जीवन में, गुलाब होने का हर्ष रहे
आर.एस. 'प्रीतम'
"मेरी नाकामी ने नहीं तोड़ा मुझे"
ओसमणी साहू 'ओश'
कर्मनाशी
कर्मनाशी
भवानी सिंह धानका 'भूधर'
ख्वाबों से परहेज़ है मेरा
ख्वाबों से परहेज़ है मेरा "वास्तविकता रूह को सुकून देती है"
Rahul Singh
खट्टे अंगूर
खट्टे अंगूर
Vijay kumar Pandey
चौपाई
चौपाई
seema sharma
*स्वजन जो आज भी रूठे हैं, उनसे मेल हो जाए (मुक्तक)*
*स्वजन जो आज भी रूठे हैं, उनसे मेल हो जाए (मुक्तक)*
Ravi Prakash
🙅एक सलाह🙅
🙅एक सलाह🙅
*प्रणय प्रभात*
हिंदी दोहे- कलंक
हिंदी दोहे- कलंक
राजीव नामदेव 'राना लिधौरी'
🤗चुनाव 🤗
🤗चुनाव 🤗
Slok maurya "umang"
राम का राज्याभिषेक
राम का राज्याभिषेक
Paras Nath Jha
खुद को पागल मान रहा हु
खुद को पागल मान रहा हु
भरत कुमार सोलंकी
*
*"नमामि देवी नर्मदे"*
Shashi kala vyas
.......
.......
शेखर सिंह
झूठ रहा है जीत
झूठ रहा है जीत
विनोद वर्मा ‘दुर्गेश’
*इश्क़ की आरज़ू*
*इश्क़ की आरज़ू*
सुरेन्द्र शर्मा 'शिव'
सफलता
सफलता
Dr. Kishan tandon kranti
- प्रतिक्षा
- प्रतिक्षा
bharat gehlot
असली काम तो वह है जो आप खुद पर करते हैं।
असली काम तो वह है जो आप खुद पर करते हैं।
पूर्वार्थ
कुछ कर चले ढलने से पहले
कुछ कर चले ढलने से पहले
दीपक बवेजा सरल
!!! भिंड भ्रमण की झलकियां !!!
!!! भिंड भ्रमण की झलकियां !!!
जगदीश लववंशी
इश्क में हमको नहीं, वो रास आते हैं।
इश्क में हमको नहीं, वो रास आते हैं।
सत्य कुमार प्रेमी
आँखों की गहराइयों में बसी वो ज्योत,
आँखों की गहराइयों में बसी वो ज्योत,
Sahil Ahmad
बल और बुद्धि का समन्वय हैं हनुमान ।
बल और बुद्धि का समन्वय हैं हनुमान ।
Vindhya Prakash Mishra
नवदुर्गा।
नवदुर्गा।
Acharya Rama Nand Mandal
Loading...