Sahityapedia
Sign in
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
16 Jan 2019 · 2 min read

इन्द्रवज्रा छंद (शिवेंद्रवज्रा स्तुति)

इन्द्रवज्रा छंद / उपेन्द्रवज्रा छंद / उपजाति छंद

“शिवेंद्रवज्रा स्तुति”

परहित कर विषपान, महादेव जग के बने।
सुर नर मुनि गा गान, चरण वंदना नित करें।।

माथ नवा जयकार, मधुर स्तोत्र गा जो करें।
भरें सदा भंडार, औघड़ दानी कर कृपा।।

कैलाश वासी त्रिपुरादि नाशी।
संसार शासी तव धाम काशी।
नन्दी सवारी विष कंठ धारी।
कल्याणकारी शिव दुःख हारी।।१।।

ज्यों पूर्णमासी तव सौम्य हाँसी।
जो हैं विलासी उन से उदासी।
भार्या तुम्हारी गिरिजा दुलारी।
कल्याणकारी शिव दुःख हारी।।२।।

जो भक्त सेवे फल पुष्प देवे।
वाँ की तु देवे भव-नाव खेवे।
दिव्यावतारी भव बाध टारी।
कल्याणकारी शिव दुःख हारी।।३।।

धूनी जगावे जल को चढ़ावे।
जो भक्त ध्यावे उन को तु भावे।
आँखें अँगारी गल सर्प धारी।
कल्याणकारी शिव दुःख हारी।।४।।

माथा नवाते तुझको रिझाते।
जो धाम आते उन को सुहाते।
जो हैं दुखारी उनके सुखारी।
कल्याणकारी शिव दुःख हारी।।५।।

मैं हूँ विकारी तु विराग धारी।
मैं व्याभिचारी तुम काम मारी।
मैं जन्मधारी तु स्वयं प्रसारी।
कल्याणकारी शिव दुःख हारी।।६।।

द्वारे तिहारे दुखिया पुकारे।
सन्ताप सारे हर लो हमारे।
झोली उन्हारी भरते उदारी।
कल्याणकारी शिव दुःख हारी।।७।।

सृष्टी नियंता सुत एकदंता।
शोभा बखंता ऋषि साधु संता।
तु अर्ध नारी डमरू मदारी।
पिनाक धारी शिव दुःख हारी।८।।

जा की उजारी जग ने दुआरी।
वा की निखारी तुमने अटारी।
कृपा तिहारी उन पे तु डारी।
पिनाक धारी शिव दुःख हारी।९।।

पुकार मोरी सुन ओ अघोरी।
हे भंगखोरी भर दो तिजोरी।
माँगे भिखारी रख आस भारी।
पिनाक धारी शिव दुःख हारी।।१०।।

भभूत अंगा तव भाल गंगा।
गणादि संगा रहते मलंगा।
श्मशान चारी सुर-काज सारी।
पिनाक धारी शिव दुःख हारी।।११।।

नवाय माथा रचुँ दिव्य गाथा।
महेश नाथा रख सीस हाथा।
त्रिनेत्र थारी महिमा अपारी।
पिनाक धारी शिव दुःख हारी।।१२।।

करके तांडव नृत्य, प्रलय जग की शिव करते।
विपदाएँ भव-ताप, भक्त जन का भी हरते।
देवों के भी देव, सदा रीझो थोड़े में।
करो हृदय नित वास, शैलजा सँग जोड़े में।
रच “शिवेंद्रवज्रा” रखे, शिव चरणों में ‘बासु’ कवि।
जो गावें उनकी रहे, नित महेश-चित में छवि।।

(छंद १ से ७ इंद्र वज्रा में, ८ से १० उपजाति में और ११ व १२ उपेंद्र वज्रा में।

◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆
इन्द्रवज्रा छंद विधान –

“ताता जगेगा” यदि सूत्र राचो।
तो ‘इन्द्रवज्रा’ शुभ छंद पाओ।

“ताता जगेगा” = तगण, तगण, जगण, गुरु, गुरु
221 221 121 22
**************
उपेन्द्रवज्रा छंद विधान –

“जता जगेगा” यदि सूत्र राचो।
‘उपेन्द्रवज्रा’ तब छंद पाओ।

“जता जगेगा” = जगण, तगण, जगण, गुरु, गुरु
121 221 121 22
**************
उपजाति छंद विधान –

उपेंद्रवज्रा अरु इंद्रवज्रा।
दोनों मिले तो ‘उपजाति’ छंदा।

चार चरणों के छंद में कोई चरण इन्द्रवज्रा का हो और कोई उपेंद्र वज्रा का तो वह ‘उपजाति’ छंद के अंतर्गत आता है।
**************

बासुदेव अग्रवाल ‘नमन’
तिनसुकिया

3889 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.

You may also like these posts

ग़ज़ल
ग़ज़ल
संतोष सोनी 'तोषी'
सवाल करूंगा
सवाल करूंगा
पूर्वार्थ
#बेबस लाचारों का
#बेबस लाचारों का
Radheshyam Khatik
साहित्य में बढ़ता व्यवसायीकरण
साहित्य में बढ़ता व्यवसायीकरण
Shashi Mahajan
---माँ---
---माँ---
Rituraj shivem verma
ग़ज़ब उर्दू ,अदब उर्दू , वतन की जान है उर्दू
ग़ज़ब उर्दू ,अदब उर्दू , वतन की जान है उर्दू
Neelofar Khan
मोम की गुड़िया
मोम की गुड़िया
शालिनी राय 'डिम्पल'✍️
*योग (बाल कविता)*
*योग (बाल कविता)*
Ravi Prakash
" सावन "
Dr. Kishan tandon kranti
इज़्ज़त की ठेकेदार बेटियां
इज़्ज़त की ठेकेदार बेटियां
Roopali Sharma
सच के साथ ही जीना सीखा सच के साथ ही मरना
सच के साथ ही जीना सीखा सच के साथ ही मरना
इंजी. संजय श्रीवास्तव
অপরাজেয়
অপরাজেয়
fyisahmed81
Life is like party. You invite a lot of people. Some leave e
Life is like party. You invite a lot of people. Some leave e
पूर्वार्थ देव
अन्तर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस
अन्तर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस
Bodhisatva kastooriya
बेज़ुबान पहचान ...
बेज़ुबान पहचान ...
sushil sarna
शराब
शराब
नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर
इश्क - इश्क बोल कर
इश्क - इश्क बोल कर
goutam shaw
बेनाम रिश्ते
बेनाम रिश्ते
डॉ. शशांक शर्मा "रईस"
आदिवासी और दलित अस्मिता का मौलिक फर्क / मुसाफिर बैठा
आदिवासी और दलित अस्मिता का मौलिक फर्क / मुसाफिर बैठा
Dr MusafiR BaithA
"तब जाकर कुछ लिखता हूं"
राकेश चौरसिया
Soikeonhacai.live là cổng soi kèo và nhận định kèo bóng đá t
Soikeonhacai.live là cổng soi kèo và nhận định kèo bóng đá t
Soi Kèo Nhà Cái
मन्नते करना मेरे लिए
मन्नते करना मेरे लिए
उषा श्रीवास वत्स
ख्वाब
ख्वाब
Phool gufran
3736.💐 *पूर्णिका* 💐
3736.💐 *पूर्णिका* 💐
Dr.Khedu Bharti
- भूलने की आदत नही है -
- भूलने की आदत नही है -
bharat gehlot
सुस्त हवाओं की उदासी, दिल को भारी कर जाती है...
सुस्त हवाओं की उदासी, दिल को भारी कर जाती है...
Manisha Manjari
International Self Care Day
International Self Care Day
Tushar Jagawat
हनुमान जी वंदना ।। अंजनी सुत प्रभु, आप तो विशिष्ट हो ।।
हनुमान जी वंदना ।। अंजनी सुत प्रभु, आप तो विशिष्ट हो ।।
Kuldeep mishra (KD)
अवधपुरी है आस लगाए
अवधपुरी है आस लगाए
Madhuri mahakash
प्यार के काबिल बनाया जाएगा।
प्यार के काबिल बनाया जाएगा।
Neelam Sharma
Loading...