Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
23 Mar 2024 · 2 min read

*संस्मरण*

संस्मरण

साठ-सत्तर के दशक में टेसू के फूलों की होली
——————————
बचपन में हमें टेसू के फूलों का बहुत आकर्षण रहता था। साठ-सत्तर के दशक में टेसू के फूलों का प्रचलन भी था। पंसारियों की दुकानों पर यह खूब मिलते थे।

होली से पहले हम इन्हें खरीद कर ले आते थे। होली की रात को जब गोबर की बरगुलियॉं घर के आंगन में जलाई जाती थीं और गन्ने में बॅंधी बालियां भूनी जाती थीं ,तब उसके बाद दहकती हुई आग पर एक बर्तन में टेसू के फूलों को पानी में भिगोकर रख दिया जाता था। रात-भर में पानी पर टेसू के फूलों का रंग खूब चढ़ जाता था। सुबह हम उसको कपड़े से छान कर दूसरे बर्तन में भर लेते थे। यह टेसू के फूलों का रंग बन जाता था।

टेसू के फूलों का रंग बहुत पक्का नहीं होता था। हल्का पीला रहता था। लेकिन हां, इतना जरूर था कि अगर सफेद कमीज के ऊपर पड़ जाए तो रंग पता चलता था। पीतल की पिचकरियॉं उस समय खूब चलती थीं । उसी से टेसू के फूलों का रंग भरकर खेल लिया जाता था।

पक्के रंगों की मनाही रहती थी। उस समय चेहरे पर पक्के रंग लगाने का रिवाज भी नहीं था।

हमने कहीं पढ़ा या सुना था कि टेसू के फूलों के रंगों से नहाना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। अतः जो टेसू के फूलों का रंग बच जाता था, हम उस से होली खेलने के बाद नहा लेते थे । कोशिश यह भी रहती थी कि कुछ रंग बच जाए ताकि नहा लिया जाए। दस-पंद्रह साल टेसू के फूलों का रंग बनाने और खेलने का काम चला होगा। फिर उसके बाद यह सारा तामझाम बंद हो गया।
—————————————–
लेखक: रवि प्रकाश
बाजार सर्राफा ,रामपुर ,उत्तर प्रदेश
मोबाइल 9997615451

25 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from Ravi Prakash
View all
You may also like:
हिसाब-किताब / मुसाफ़िर बैठा
हिसाब-किताब / मुसाफ़िर बैठा
Dr MusafiR BaithA
"गुब्बारा"
Dr. Kishan tandon kranti
میں ہوں تخلیق اپنے ہی رب کی ۔۔۔۔۔۔۔۔۔
میں ہوں تخلیق اپنے ہی رب کی ۔۔۔۔۔۔۔۔۔
Dr fauzia Naseem shad
वसुधा में होगी जब हरियाली।
वसुधा में होगी जब हरियाली।
ओम प्रकाश श्रीवास्तव
अब जीत हार की मुझे कोई परवाह भी नहीं ,
अब जीत हार की मुझे कोई परवाह भी नहीं ,
गुप्तरत्न
I am a little boy
I am a little boy
Rajan Sharma
उदर क्षुधा
उदर क्षुधा
विनोद वर्मा ‘दुर्गेश’
*अच्छा रहता कम ही खाना (बाल कविता)*
*अच्छा रहता कम ही खाना (बाल कविता)*
Ravi Prakash
पहले खंडहरों की दास्तान
पहले खंडहरों की दास्तान "शिलालेख" बताते थे। आने वाले कल में
*Author प्रणय प्रभात*
वीर पुत्र, तुम प्रियतम
वीर पुत्र, तुम प्रियतम
संजय कुमार संजू
यूँ तो समन्दर में कभी गोते लगाया करते थे हम
यूँ तो समन्दर में कभी गोते लगाया करते थे हम
The_dk_poetry
गुरु दीक्षा
गुरु दीक्षा
GOVIND UIKEY
Agar padhne wala kabil ho ,
Agar padhne wala kabil ho ,
Sakshi Tripathi
सूरज ढल रहा हैं।
सूरज ढल रहा हैं।
Neeraj Agarwal
देश के दुश्मन कहीं भी, साफ़ खुलते ही नहीं हैं
देश के दुश्मन कहीं भी, साफ़ खुलते ही नहीं हैं
महावीर उत्तरांचली • Mahavir Uttranchali
जो बातें अंदर दबी हुई रह जाती हैं
जो बातें अंदर दबी हुई रह जाती हैं
श्याम सिंह बिष्ट
शेखर सिंह
शेखर सिंह
शेखर सिंह
2477.पूर्णिका
2477.पूर्णिका
Dr.Khedu Bharti
ताक पर रखकर अंतर की व्यथाएँ,
ताक पर रखकर अंतर की व्यथाएँ,
सत्यम प्रकाश 'ऋतुपर्ण'
सुन सको तो सुन लो
सुन सको तो सुन लो
Shekhar Chandra Mitra
!! आशा जनि करिहऽ !!
!! आशा जनि करिहऽ !!
Chunnu Lal Gupta
पत्रकारो द्वारा आज ट्रेन हादसे के फायदे बताये जायेंगें ।
पत्रकारो द्वारा आज ट्रेन हादसे के फायदे बताये जायेंगें ।
Kailash singh
मची हुई संसार में,न्यू ईयर की धूम
मची हुई संसार में,न्यू ईयर की धूम
सुरेश कुमार चतुर्वेदी
बेटियां / बेटे
बेटियां / बेटे
Mamta Singh Devaa
दिन गुजर जाता है ये रात ठहर जाती है
दिन गुजर जाता है ये रात ठहर जाती है
VINOD CHAUHAN
फिर पर्दा क्यूँ है?
फिर पर्दा क्यूँ है?
Pratibha Pandey
सुंदरता विचारों में सफर करती है,
सुंदरता विचारों में सफर करती है,
सिद्धार्थ गोरखपुरी
***
*** " मन मेरा क्यों उदास है....? " ***
VEDANTA PATEL
🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺
🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺
subhash Rahat Barelvi
ये बेकरारी, बेखुदी
ये बेकरारी, बेखुदी
हिमांशु Kulshrestha
Loading...