Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
26 Jul 2018 · 1 min read

प्यार क्या है ? - एक अनोखा प्रश्न

प्यार, क्या है ये प्यार ?
किसी की याद में खो जाना
या किसी के लिए आँखें नम हो जाना,
किसी के लिए सारी रात जागना
या किसी के लिए बेवज़ह इधर – उधर भागना,
क्या यही है ये प्यार?

भरी भीड़ में भी तन्हा रहना
या किसी के लिए हँसते – हँसते हर जख़्म सहना,
क्या यही है ये प्यार?

किसी के लिए दुनिया की परवाह न करना
या किसी के लिए हर पल आँहें भरना,
किसी के लिए खुद को कुर्बान कर देना
या अपनी ज़िन्दगी किसी के नाम कर देना।।
क्या यही है ये प्यार?
प्यार, क्या है ये प्यार?

Loading...