Sahityapedia
Sign in
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
11 Jun 2018 · 2 min read

“विधान ऐसा बने”

कवित्त छंद की परिभाषा और उदाहरण
कवित्त छंद
—————यह एक वर्णिक छंद है।इसमें कोई गण का नियम नहीं होता है।इसके प्रत्येक चरण में इकतीस से तैतीस वर्ण या अक्षर होते हैं।कवित्त छंद कई तरह के होते हैं।जिनमें मनहरण,देवघनाक्षरी,रूप घनाक्षरी आदि प्रसिद्ध हैं।
इसमें चार चरण होते हैं।प्रत्येक चरण में यति आठ-आठ-आठ-सात अक्षरों पर होती है।सभी चरणों में तुकान्तता अनिवार्य है।यह छंद मधुर भावों की अभिव्यक्ति की बजाय ओजभावों के लिए अधिक उपयुक्त है।इसका पाठ घनगर्जन सम होना चाहिए।
मनहरण कवित्त छंद
“विधान ऐसा बने”
————————-

बलात्कारियों को सज़ा,तुरन्त ही दीजिएगा,
अपराध मिट जाएँ,विधान ऐसा बने।

सबक ऐसा मिले,देखके कलेजा हिले,
रुह भी काँप उठे रे,विधान ऐसा बने।

अपराध करें छूटें,भाग शोषित के फूटें,
अब खिलवाड़ नहीं,विधान ऐसा बने।

सरेआम फाँसी मिले,छूट ना ज़रा सी मिले,
बंद होंगे अपराध,विधान ऐसा बने।

2-
उजड़े ना घर कोई,जगे मानवता सोई,
मान सबका हो यहाँ,विधान ऐसा बने।

प्रतिकूल काम न हो,अन्याय का नाम न हो,
दुष्कर्म कुकर्म मिटें,विधान ऐसा बने।

बुराइयाँ हट जाएँ,अच्छाइयाँ सट जाएँ,
सब अपने से लगें,विधान ऐसा बने।

निर्भया निर्भय रहे,सारे जब सभ्य रहें,
दुनिया स्वर्ग हो जाए,विधान ऐसा बने।

3-
छोटे बच्चों को रौंदना,छी:शर्मनाक बड़ा है,
ये कुकृत्य मिट जाएँ,विधान ऐसा बने।

दोहरी नीतियाँ छोड़ें,घर जोड़े नहीं तोड़ें,
एक होके रहें यहाँ,विधान ऐसा बने।

व्यावहार एक रहे,सबका विकास हो,
भेद सारे मिट जाएँ,विधान ऐसा बने।

हँसके रहें मानव,जैसे कमल पानी में,
सपना साकार लगे,विधान ऐसा बने।

4-
सत्य प्रेम शक्ति रहें,धर्म उसी को हैं कहें,
सभी अपना के चलें,विधान ऐसा बने।

अन्याय सहना नहीं,ये भी अन्याय सुनिए,
न्याय समय से मिले,विधान ऐसा बने।

पदाधिकारी सही हो,हक जिसका वही हो,
सब काम ठीक होंगे,विधान ऐसा बने।

स्वतंत्र विचार रहें,सबके अधिकार रहें,
छिने नहीं अधिकार,विधान ऐसा बने।

?आर.एस.प्रीतम?

719 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from आर.एस. 'प्रीतम'
View all

You may also like these posts

*कुंभ नहीं यह महाकुंभ है, डुबकी चलो लगाऍं (गीत)*
*कुंभ नहीं यह महाकुंभ है, डुबकी चलो लगाऍं (गीत)*
Ravi Prakash
मूर्ख बनाकर काक को, कोयल परभृत नार।
मूर्ख बनाकर काक को, कोयल परभृत नार।
डॉ.सीमा अग्रवाल
I don't need any more blush when I have you cuz you're the c
I don't need any more blush when I have you cuz you're the c
Chaahat
काश यह रिवाज हमारे यहाँ भी होता,
काश यह रिवाज हमारे यहाँ भी होता,
Shakil Alam
जीवन
जीवन
डॉ नवीन जोशी 'नवल'
भूकंप
भूकंप
Kanchan Alok Malu
हुक्म
हुक्म
Shweta Soni
जीवन की परिभाषा क्या ?
जीवन की परिभाषा क्या ?
Dr fauzia Naseem shad
अबे ओ संविधान के ज्ञानी,तू अंदर आ (कटाक्ष): अभिलेश श्रीभारती
अबे ओ संविधान के ज्ञानी,तू अंदर आ (कटाक्ष): अभिलेश श्रीभारती
Abhilesh sribharti अभिलेश श्रीभारती
Thought
Thought
अनिल कुमार गुप्ता 'अंजुम'
करते रहो सुकर्म को सोचो न फल कभी
करते रहो सुकर्म को सोचो न फल कभी
Dr Archana Gupta
दोहा
दोहा
seema sharma
सरफरोश
सरफरोश
Shekhar Chandra Mitra
रक्षाबंधन के दिन, भैया तू आना
रक्षाबंधन के दिन, भैया तू आना
gurudeenverma198
Happy Father's Day
Happy Father's Day
डॉ. शशांक शर्मा "रईस"
दोहा पंचक. . . प्रयास
दोहा पंचक. . . प्रयास
sushil sarna
जीवंत हो तभी भावना है
जीवंत हो तभी भावना है
goutam shaw
बसंत
बसंत
नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर
है कौन वो राजकुमार!
है कौन वो राजकुमार!
Shilpi Singh
दो ग़ज़ जमीं अपने वास्ते तलाश रहा हूँ
दो ग़ज़ जमीं अपने वास्ते तलाश रहा हूँ
Shreedhar
ग़ज़ल _ शबनमी अश्क़ 💦💦
ग़ज़ल _ शबनमी अश्क़ 💦💦
Neelofar Khan
चचहरा
चचहरा
कुमार अविनाश 'केसर'
वर्ण पिरामिड
वर्ण पिरामिड
Rambali Mishra
Yearndollラブドール
Yearndollラブドール
shop nkdoll
मंझधार
मंझधार
Roopali Sharma
जंग के नुकसान
जंग के नुकसान
ओनिका सेतिया 'अनु '
बाहर के शोर में
बाहर के शोर में
Chitra Bisht
सच पागल बोलते हैं
सच पागल बोलते हैं
आशा शैली
अगर कोई छोड़ कर चले
अगर कोई छोड़ कर चले
पूर्वार्थ
🙅 *संशोधन* 🙅
🙅 *संशोधन* 🙅
*प्रणय प्रभात*
Loading...