बाल कविता

जल संरक्षण
===========
राजू क्या करते हो यार,
क्यों करते पानी बेकार।
तूने क्यों मानी ना बात,
जो मम्मी ने समझाई रात।।
पानी बिना न होती धान,
भैया मेरा कहना मान।
पानी बिना न उगते पेड़,
चाहे खाद लगाओ ढ़ेर।।
पानी की है अजब कहानी,
पानी बिन न मछली रानी।
बिना नदी के नाव अधूरी,
बिन पानी होती न पूरी।।
पानी बिना यह जीवन सून,
पानी से ही बनता खून।
यदि पानी नहीं बचाओगे,
तो जीवित कैसे रह पाओगे।।
~राजकुमार पाल (राज)
(स्वरचित सर्वाधिकार सुरक्षित)