Sahityapedia
Sign in
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
6 Nov 2024 · 2 min read

#आदरांजलि-

#आदरांजलि-
■ पद्मभूषण शारदा सिन्हा।
[प्रणय प्रभात]
सुयोग व दुर्योग भी सुख-दुःख की तरह एक सिक्के के दो पहलू हैं। जो अक़्सर एक दूसरे से रूबरू होते भी दिखाई देते हैं। कल एक सुयोग छठ महापर्व के श्रीगणेश के रूप में बना, तो दुर्योग श्रीमती शारदा सिन्हा के निधन की ख़बर के रूप में सामने आया। संयोग यह है कि छठ महापर्व और शारदा जी के बीच दशकों का जुड़ाव रहा। जिनके गाए लोकगीतों ने छठ महापर्व को सरस् बनाया, उन्होंने इसी पर्व के पहले दिन नश्वर संसार को अलविदा कह दिया। वो भी अपनी माटी से कोसों दूर, देश की राजधानी दिल्ली में। जहां वे अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में उपचार के लिए भर्ती थीं।
01 अक्टूबर 1952 को बिहार के सुपौल में जन्मीं शारदा जी ने लोकगीत-गायन से लेकर शास्त्रीय गायन तक में अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। बहुचर्चित फ़िल्म “मैने प्यार किया” में उनके द्वारा गाया गया गीत “कहे तोसे सजना, ये तोहरी सजनिया” ख़ासा लोकप्रिय हुआ। पूर्व में मायानगरी के लिए गाए गए अन्यान्य गीतों की तरह।
72 वर्ष की आयु में संगीत-जगत को अपनी आवाज़ देकर विदा हुईं शारदा सिन्हा जी को अनेक सम्मान व अलंकरणों से नवाज़ा गया। जिनमें देश का तीसरा सबसे बड़ा नागरिक अलंकरण “पद्मभूषण” सर्वोपरि है। उनके प्रयाण के समाचार से उनके असंख्य प्रशंसक दुःखी व मायूस हैं। उनका अंतिम संस्कार पटना (बिहार) में राजकीय सम्मान के साथ होना है। वो भी आस्था व उत्साह के उस परिवेश में, जो उनकी कर्णप्रिय आवाज़ से रसमय बना हुआ है। छठ महापर्व के चलते। उत्तरप्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ ही नहीं, देश-दुनिया के कोने-कोने में। अब इसे सुयोग कहें, दुर्योग या कुछ और, समझ से परे है। शारदा-पुत्री स्व. शारदा सिन्हा जी के प्रति भावपूर्ण श्रद्धासुमन। पूज्य छठ माता (कात्यायिनी) उनकी दिव्य आत्मा को अपने श्री-चरणों में स्थान दे व संतप्त परिजनों व चाहने वालों को साहस, संयम, सम्बल व सांत्वना। ऊँ शांति, शांति, शांति।।
😢😢😢😢😢😢😢😢😢

1 Like · 128 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.

You may also like these posts

नज़्म _ तन्हा कश्ती , तन्हा ये समन्दर है ,
नज़्म _ तन्हा कश्ती , तन्हा ये समन्दर है ,
Neelofar Khan
So who's your competition ?
So who's your competition ?
पूर्वार्थ देव
गुलाम
गुलाम
Dinesh Yadav (दिनेश यादव)
सज्जन पुरुष दूसरों से सीखकर
सज्जन पुरुष दूसरों से सीखकर
Bhupendra Rawat
कोई हमें छोड़ कर चला गया, आज भी हमें उन पर बेइंतेहा भरोसा है
कोई हमें छोड़ कर चला गया, आज भी हमें उन पर बेइंतेहा भरोसा है
Iamalpu9492
3723.💐 *पूर्णिका* 💐
3723.💐 *पूर्णिका* 💐
Dr.Khedu Bharti
फितरत
फितरत
Deepesh Dwivedi
यादें मोहब्बत की
यादें मोहब्बत की
Mukesh Kumar Sonkar
सदा मिलन की आस में, तड़प रही है श्वास।
सदा मिलन की आस में, तड़प रही है श्वास।
संजय निराला
बहशीपन की हद पार कर गया आदमी ,
बहशीपन की हद पार कर गया आदमी ,
ओनिका सेतिया 'अनु '
*जीवन में जो सोचा सब कुछ, कब पूरा होता है (हिंदी गजल)*
*जीवन में जो सोचा सब कुछ, कब पूरा होता है (हिंदी गजल)*
Ravi Prakash
*अच्छा नहीं लगता*
*अच्छा नहीं लगता*
सुरेन्द्र शर्मा 'शिव'
रमेशराज की बच्चा विषयक मुक्तछंद कविताएँ
रमेशराज की बच्चा विषयक मुक्तछंद कविताएँ
कवि रमेशराज
सूरज की संवेदना
सूरज की संवेदना
Dr B.R.Gupta
प्रेम
प्रेम
लक्ष्मी सिंह
मां की ममता
मां की ममता
Shutisha Rajput
संस्कारों का बोझ सदा क्यूं औरत ही संभालेगी,
संस्कारों का बोझ सदा क्यूं औरत ही संभालेगी,
raijyoti47.
..
..
*प्रणय प्रभात*
अहमियत
अहमियत
Kanchan verma
सत्यव्रती धर्मज्ञ त्रसित हैं, कुचली जाती उनकी छाती।
सत्यव्रती धर्मज्ञ त्रसित हैं, कुचली जाती उनकी छाती।
महेश चन्द्र त्रिपाठी
जीवन (एक पथ)
जीवन (एक पथ)
Vivek saswat Shukla
It’s about those simple moments shared in silence, where you
It’s about those simple moments shared in silence, where you
पूर्वार्थ
"" *पेड़ों की पुकार* ""
सुनीलानंद महंत
*मनः संवाद----*
*मनः संवाद----*
रामनाथ साहू 'ननकी' (छ.ग.)
ठोकर बहुत मिली जिंदगी में हमें
ठोकर बहुत मिली जिंदगी में हमें
डॉ.एल. सी. जैदिया 'जैदि'
हया
हया
sushil sarna
Maine
Maine "Takdeer" ko,
SPK Sachin Lodhi
मेरे पिता
मेरे पिता
Arvina
" पुकार "
Dr. Kishan tandon kranti
दोस्त
दोस्त
Shweta Soni
Loading...