Sahityapedia
Sign in
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
28 Jul 2024 · 5 min read

कवि/लेखक- दुष्यन्त कुमार (सम्पूर्ण साहित्यिक परिचय)

लेखक के बारे में

युवा कवि एवं लेखक दुष्यन्त कुमार का जन्म उत्तर प्रदेश में अमरोहा जिले के ब्लाक हसनपुर के एक छोटे से गांँव तरारा में पिता श्री बदलू सिंह जी तथा माता स्व. श्री मती चन्द्रवती देवी के घर 10 जनवरी, 1994 ई. को हुआ था। चार साल की उम्र में ही माता जी का स्वर्गवास गंभीर बीमारी का आर्थिक स्थिति के कारण इलाज न होने से हो गया था। पिता श्री बदलू सिंह ने उन्हें बचाने की बहुत कोशिश की परन्तु उन्हें बचा न सके। मांँ के गुजर जाने के बाद घर पर खाना बनाने का कार्य बड़ी बहन, छोटी बहन तथा दादी जी द्वारा किया जाता था। सिर से मांँ का साया उठ जाने, आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण, दुष्यन्त कुमार का बचपन बहुत ही कठिन परिस्थितियों में व्यतीत हुआ। दुष्यन्त कुमार की प्रारंभिक शिक्षा अपने गांँव के सरकारी विद्यालय तरारा (हाजीपुर) में ही हुई। दुष्यन्त कुमार शुरू से ही मेधावी और प्रतिभाशाली छात्र रहे हैं। हाईस्कूल, इंटरमीडिएट कॉलेज टॉप और स्नातक में महाविद्यालय टॉप, पास के कस्बा सैदनगली से किया। दुष्यन्त कुमार ने अपनी सम्पूर्ण शिक्षा मेहनत मजदूरी करके, खुद अपने हाथों से रोटी बनाकर तथा ट्यूशन प्राइवेट स्कूल में पढ़ाकर पूरी की, पढ़ाई बीच में ना रुके इसके लिए दुष्यन्त कुमार गर्मियों की छुट्टियों में गाजियाबाद, अंबाला जैसे शहरों में सीवरेज और मेहनत मजदूरी का काम किया परन्तु पढ़ाई जारी रखी, जिसका परिणाम यह है, कि आज वर्तमान में बेसिक शिक्षा विभाग में अध्यापक हैं। दुष्यन्त कुमार लेखन क्षेत्र में राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई मानद उपाधियांँ और सम्मान प्राप्त कर चुके हैं। दुष्यन्त कुमार अपने छःभाई बहनों में तीसरे नम्बर के हैं।
दुष्यन्त कुमार इंसानियत को सर्वोपरि मानते हैं और अपने प्रत्येक कार्य को खुद करना पसन्द करते हैं। दुष्यन्त कुमार किसी भी कार्य को कल के लिए टालना नहीं पसंद करते, वह अंधविश्वास और पाखंडवाद, जातिवाद, छुआछूत आदि के प्रबल विरोधी हैं। वह प्रत्येक सामाजिक कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं। इसी कारण दुष्यन्त कुमार को लगभग दो माह एक झूठे केस में जिला कारागार बागपत में रहना पड़ा। उनका हमेशा यही नजरिया रहता है,-“पढ़ो आगे बढ़ो, दुनिया का सबसे शक्तिशाली हथियार शिक्षा है, आपका भविष्य आपके हाथ है।”
साहित्यिक उपलब्धियांँ सम्मान व पुरस्कार
दुष्यन्त कुमार की 150 से भी अधिक कविताओ, कहानियो, गीतों, लेखों, शायरी,दोहा, पत्रों और बाल कविताओं को लगभग सौ से भी अधिक विभिन्न क्षेत्रीय,राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय अखबारों में प्रकाशित किया जा चुका है और लगातार इस क्षेत्र में संघर्षशील हैं। प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक अमरोहा” द्वारा बेस्ट वक्ता के लिए पुरस्कृत किया और “शिक्षक रत्न सम्मान 2022” से सम्मानित किया और जिला बागपत की हौसला टीम द्वारा “साहित्य रत्न सम्मान2022-23” प्रदान किया गया। दुष्यन्त कुमार की दो किताबें “हम पर अत्याचार क्यों?”,”आधुनिक विचारों का मंथन”, प्रकाशित हो चुकी हैं। बारह साझा संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं। “दुष्यन्त कुमार सार अथवा गागर में सागर”,”जेल का जीवन”,”जेल से”,”मुकदमा नं.- 376/19″,”मेरे गीत”,”बाल कविताएंँ(बच्चों की दुनिया)”,”उत्पीड़न”,मेरी शिक्षकीय यात्रा” आदि पुस्तकों पर कार्य जारी है।
दुष्यन्त कुमार को उनकी कविता “मैं वर्तमान की नारी हूंँ।” के लिए 8 मार्च 2024 को महिला दिवस के उपलक्ष में अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक संस्था “शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन नेपाल” द्वारा “महिला शक्ति काव्य रत्न 2024” की “मानद उपाधि” और हिन्दी दिवस के अवसर पर “हिन्दी काव्य रत्न2024″की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। नेपाल भारत मैत्री रत्न 2024″सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है और “अंतरराष्ट्रीय महिला समानता प्रतियोगिता” में प्रतिभाग के लिए 26 अगस्त 2024 को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही इसी संस्था द्वारा “हिन्दी काव्य शिरोमणि”, “हिन्दी आइडियल”, “विश्व हिन्दी भूषण” की मानद उपाधियों” व नेपाल भारत मैत्री अंतरराष्ट्रीय सम्मान2024″ से सम्मानित किया जा चुका है।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध त्रैमासिक साहित्यिक हिन्दी पत्रिका “साहित्य मंथन तंजानिया (अफ्रीका)” में मेरी एक कहानी “मुर्गा की बलि” और “क्या रखा है वार में?, नर से काम नहीं है नारी” नामक कविताएं प्रकाशित हो चुकी हैं। देश की सबसे बड़ी शैक्षिक संस्था “एनसीईआरटी” (नई दिल्ली) द्वारा उनकी लेखन प्रतिभा को देखते हुए आमंत्रित किया और कवि रूप में प्रतिभाग के लिए सम्मानित किया। गुरु नानक देव सम्मान, वेंकटेश्वर सृजन श्रीअलंकार सम्मान,साहित्य प्रेमी सम्मान, सर्वश्रेष्ठ विचार मंथन सम्मान, उत्कृष्ट रचनाकार सम्मान, रानी अटोसा पत्र लेखन सम्मान 2024 में सम्मानित किया जा चुका है। राष्ट्रीय संगोष्ठी प्रपत्र “बलदेव सिंह (पीजी) कॉलेज (अनूपशहर) बुलंदशहर” से प्रतिभाग के लिए प्रदान किया गया। राष्ट्रीय संगोष्ठी प्रपत्र चौधरी “चरण सिंह यूनिवर्सिटी मेरठ” से प्रतिभाग के लिए प्रदान किया गया। “राष्ट्रीय स्तर” पर “डॉ.भीमराव अंबेडकर स्मृति सम्मान2024″ हिंदी साहित्यिक योगदान हेतु” “बृजलोक साहित्य कला संस्कृति अकादमी (भारत सरकार द्वारा पंजीकृत) द्वारा प्रदान किया गया।” राष्ट्रीय स्तर पर “मुंशी प्रेमचंद सम्मान 2024”, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जयपुर द्वारा प्रदान किया गया। “अमरोहा साहित्यिक मंच” द्वारा प्रतिभाग हेतु सम्मानित किया गया। 5 सितंबर को चित्तपावन भारत पत्रिका परिवार द्वारा “उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान 2024” प्रदान किया गया। अखिल भारतीय काव्यधारा, रामपुर (उत्तर प्रदेश) द्वारा प्रतिभाग हेतु “काव्यप्रज्ञ सम्मान2024” प्रदान किया गया। बामसेफ फैक्ट्री गजरौला द्वारा सम्मानित किया गया। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म “साहित्यपीडिया” द्वारा सम्मानित किया गया। “शैक्षिक संवाद मंच उत्तर प्रदेश” में प्रतिभाग करने हेतु प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया, प्रेरणा परिवार पुवायां, शाहजहांपुर (उ.प्र.) द्वारा “कर्मयोगी शिक्षक सम्मान 2024”, स्मिता नागरी लिपि साहित्य संगम द्वारा “सम्मान पत्र” प्रदान किया गया, श्री सत्यइंदिरा फाउंडेशन जयपुर द्वारा 5 सितंबर को “विश्व गुरु भारत गौरव सम्मान 2024”, प्रदान किया गया, हिंदी दिवस पर धनौरा (अमरोहा) में महामहिम केरल के राज्यपाल “श्री आरिफ मोहम्मद खान जी” को पुस्तक भेंट कर सम्मान पत्र और सहभागिता प्रमाण पत्र प्राप्त किया, नागरी लिपि परिषद नई दिल्ली (पंजीकृत) कर्नाटक इकाई द्वारा हिन्दी “साहित्य सेवा सम्मान 2024” प्रदान किया गया। समय-समय पर “मिशन शिक्षण संवाद” के अंतर्गत बाल कविताओं का प्रकाशन लखनऊ से लगातार जारी है। “रामधारी सिंह दिनकर साहित्य सेवा सम्मान 2024” और “भारत माता अभिनंदन सम्मान 2024” से सम्मानित किया गया। 2025 में नूतन वर्ष अभिनंदन सम्मान, वीर बलिदानी सम्मान और उत्तम विचारक सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है।
इसके अलावा अन्य विभिन्न क्षेत्रीय साहित्यिक मंचों द्वारा सम्मानित किया जा चुका है।
दुष्यन्त कुमार द्वारा लिखी गई कविताओं, गीतों, कहानियों और लेखों में व्यक्तियों की पीड़ा, दुख, दर्द व वास्तविक परिस्थिति के दर्शन होते हैं।
दुष्यन्त कुमार की अधिकतर कविताएंँ, गीत और लेख यथार्थवाद पर आधारित है जो वास्तविकता से परिपूर्ण है। दुष्यन्त कुमार की हिन्दी साहित्य के प्रति लगन, मेहनत, समर्पण और अभी तक इतनी कम उम्र में प्राप्त की गईं उपलब्धियों को देखते हुए “शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन नेपाल” द्वारा”वर्ल्ड टैलेंट इंटरनेशनल अवार्ड-2025″ के लिए चुना है और इसी संस्था द्वारा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विश्व की सबसे बड़ी साहित्यिक परिचय डायरेक्ट्री “साहित्याकाश के चमकते सितारे”में मेरा विस्तृत परिचय प्रकाशित किया जाएगा जिसमें विश्व के लगभग 50 से अधिक देशों के लेखक शामिल होंगे।
संपर्क सूत्र-9568140365,7900459046
Email id -dushyantk100194@gmail.com

Language: Hindi
1 Like · 335 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from Dushyant Kumar
View all

You may also like these posts

ग़ज़ल _ महकती जब ये मिट्टी प्यार की नींदें उड़ाती है ,
ग़ज़ल _ महकती जब ये मिट्टी प्यार की नींदें उड़ाती है ,
Neelofar Khan
यहां सभी लोग समय के चक्र में बंधे हुए है, जब सूर्य दिन के अल
यहां सभी लोग समय के चक्र में बंधे हुए है, जब सूर्य दिन के अल
Rj Anand Prajapati
श्रद्धांजलि पहलगाम🙏🙏🙏🙏
श्रद्धांजलि पहलगाम🙏🙏🙏🙏
Nutan Das
वो दिल लगाकर मौहब्बत में अकेला छोड़ गये ।
वो दिल लगाकर मौहब्बत में अकेला छोड़ गये ।
Phool gufran
कोशिशें कामयाब होती हैं,
कोशिशें कामयाब होती हैं,
पूर्वार्थ देव
नारी स्वाधीन बन
नारी स्वाधीन बन
Anant Yadav
गम में गुम हो बैठा हूँ |
गम में गुम हो बैठा हूँ |
Saurabh Kumar
लोग मेरे साथ बेइंसाफी करते हैं ।।
लोग मेरे साथ बेइंसाफी करते हैं ।।
अश्विनी (विप्र)
तेरी मीठी बातों का कायल अकेला मैं ही नहीं,
तेरी मीठी बातों का कायल अकेला मैं ही नहीं,
डॉ. शशांक शर्मा "रईस"
मौलिकता
मौलिकता
Nitin Kulkarni
खिला रोटियाँ तीन जो,कहती एक रमेश
खिला रोटियाँ तीन जो,कहती एक रमेश
RAMESH SHARMA
Nhà Cái Uy Tín Chuyên trang nhà cái tổng hợp cung cấp link t
Nhà Cái Uy Tín Chuyên trang nhà cái tổng hợp cung cấp link t
Nhà Cái Uy Tín
नहीं मैं -गजल
नहीं मैं -गजल
Dr Mukesh 'Aseemit'
सार छंद विधान सउदाहरण / (छन्न पकैया )
सार छंद विधान सउदाहरण / (छन्न पकैया )
Subhash Singhai
20. *कैसे- कैसे रिश्तें*
20. *कैसे- कैसे रिश्तें*
Dr .Shweta sood 'Madhu'
4184💐 *पूर्णिका* 💐
4184💐 *पूर्णिका* 💐
Dr.Khedu Bharti
घर-घर तिरंगा
घर-घर तिरंगा
संतोष बरमैया जय
नारी शक्ति 2.0
नारी शक्ति 2.0
Abhishek Soni
"आत्मदाह"
Dr. Kishan tandon kranti
नदी की तीव्र धारा है चले आओ चले आओ।
नदी की तीव्र धारा है चले आओ चले आओ।
सत्यम प्रकाश 'ऋतुपर्ण'
यही सोचकर आँखें मूँद लेता हूँ कि.. कोई थी अपनी जों मुझे अपना
यही सोचकर आँखें मूँद लेता हूँ कि.. कोई थी अपनी जों मुझे अपना
Ravi Betulwala
एकाकार
एकाकार
Shashi Mahajan
संवेदना
संवेदना
Rajesh Kumar Kaurav
चिरंतन सत्य
चिरंतन सत्य
डॉ राजेंद्र सिंह स्वच्छंद
ज़माने भर के तमाम नशे करके
ज़माने भर के तमाम नशे करके
शिव प्रताप लोधी
जब मैं किसी की इज्जत करता हूं,तो वो मैं प्राकृतिक रूप से करत
जब मैं किसी की इज्जत करता हूं,तो वो मैं प्राकृतिक रूप से करत
पूर्वार्थ
"आस्था सकारात्मक ऊर्जा है जो हमारे कर्म को बल प्रदान करती है
Godambari Negi
सुलभ कांत
सुलभ कांत
Dr. Ravindra Kumar Sonwane "Rajkan"
थोड़ी कोशिश,थोड़ी जरूरत
थोड़ी कोशिश,थोड़ी जरूरत
Vaishaligoel
चोरों की बस्ती में हल्ला है
चोरों की बस्ती में हल्ला है
श्रीकृष्ण शुक्ल
Loading...