Sahityapedia
Sign in
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
26 Jul 2024 · 4 min read

वो एक रात 10

वो एक रात 10

नीलिमा अपने सामने खडी उस भयंकर बिल्ली से नजरें चुराने की कोशिश करती रही। उस बिल्ली की चमकती आँखों में कुछ सम्मोहन सा था। ऊपर से रवि के सारे शरीर का भार नीलिमा पर था। रवि को अभी तक होश नहीं आया था। नीलिमा की घबराहट बढ़ती जा रही थी। आखिर रवि के साथ ऊपर हुआ क्या था। रवि ऊपर पहुँचा कैसे और क्यूँ? अचानक भयंकर बिल्ली ने नीलिमा पर छलांग लगा दी। नीलिमा ने एक चीख मारी और उसका संतुलन बिगड़ गया। और…… रवि व नीलिमा दोनों बाकी बची सीढ़ियों से लुढ़कते हुए नीचे आ गिरे। नीलिमा बेहोश हो चुकी थी। उसके माथे से खून रिस रहा था। रवि अभी तक बेहोश ही पडा था। बिल्ली रवि के पास आई और देखते ही देखते एक भयानक आकृति में बदल गई। उसका शरीर हवा में नागिन की भाँति लहरा रहा था। आगे से दो हिस्सों में बँटी अपनी भयंकर लंबी जीभ को वह हवा में लहलहा रही थी। उस भयंकर आकृति ने रवि के चेहरे को जीभ से चाटना शुरू कर दिया। उसके मुँह से लार सी टपक रही थी। वातावरण में अजीब सी दहशत भर गई थी। तभी उस भयंकर आकृति के पास वह काला साया नमूदार हो गया। और वातावरण में गूँजी एक भयानक भर्राई सी आवाज –
“कलसर्पी”
चौंककर देखा उस भयंकर आकृति ने उस साये को।
“दूर हट जा इसके पास से……. ये तुम्हारे लिए स्वादिष्ट भोजन नहीं है…. ।”
और वो भयंकर आकृति जिसका नाम कलसर्पी था….. पीछे हट गई । तभी वो साया रवि के पास पहुँचा।
भयंकर हँसी —हहहहहहहाआआआआ”
साढे़ तीन सौ वर्षों के अंतराल के बाद ये पल नसीब हुआ है मुझे। वितिस्ता नक्षत्र की अमावस्या तिथि को पैदा हुआ ये शख्स मुझे सलामत चाहिए….. कलसर्पी….. हहहहहहाआआआआ।”
“अब मंडलिनी की शक्ति मेरे पास होगी…….. इसके संपूर्ण शरीर के रक्त से मैं मंडलिनी को स्नान कराऊँगा….. हहहहहाआआ……आज की अमावस्या से जो दसवीं अमावस्या होगी……. इसे कालगूटा ले आना…… कलसर्पी……. तब तक इसके मस्तिष्क पर संपूर्ण रूप से छा जाओ…… इसके सोचने और समझने की शक्ति को क्षीण कर दो……. लेकिन ध्यान रखना…… इसे अपना शिकार मत समझना…..और तब तक मैं मंडलिनी के लिए कालयज्ञ की तैयारी करता हूँ…….. हहहहहहहहहाआआआ” इतना कहकर वो काला साया कूदकर दीवार पर चिपक गया और बहुत तेजी से ऊपर की ओर चढ़ता चला गया…..ऊपर जाकर उस भयानक काले साये ने एक उछाल मारी और… गायब हो गया।
उधर……. उस कलसर्पी ने अपने शरीर को बहुत छोटा सा बनाया और रवि के कान में कूद गई…………..
********************************************
चारों चलते ही जा रहे थे। उनके चलने से चड़-चड़ की आवाज गूँज रही थी उस रहस्यमय जंगल में। रात गहराती जा रही थी। चारों चलते-चलते बुरी तरह से थक चुके थे।
“लो दिनेश… कोई ओपन स्पेस मिला ही तो नहीं…. अब क्या करोगे…..”इशी ने अपने दोनों हाथों को अपने घुटनों पर रखते हुए कहा।
“सही कह रही हो इशी….. ” मनु ने लगभग बैठते हुए कहा।
सुसी तो पैर ही पसार चुकी थी। दिनेश भी हार ही मान बैठा था। जितने आगे जाते…… जंगल गहराता जाता….. तभी उन्हें ऐसा लगा जैसे पानी के गिरने की आवाजें हों।
“अरे सुना तुमने…. ” दिनेश ने तीनों की तरफ देखते हुए कहा।
“हाँ…. ऐसा लगता है जैसे किसी झरने की आवाज हो…. ” सुसी बोली।
“झरना” ये शब्द सुनते ही मानों चारों के पंख लग गए… और चारों ने साहस सँजोकर आगे बढ़ने की ठान ली।
चारो फिर आवाज की दिशा में बढ़ गए। चड़ चड़ की आवाज जंगल में फिर गूँजने लगी। और…. उधर लहराता साया बराबर उन चारों पर नजर रखे हुए था।
जितना आगे बढ़ते जा रहे थे पानी गिरने की आवाजें स्पष्ट होती जा रही थी। नजदीक होती आवाज को सुनते ही चारों और तेजी से चलते जाते। जंगल की सघनता भी कम होती जा रही थी। पेडों की आपस की दूरी बढ़ती जा रही थी। और अंततः चारों ने जैसे ही जंगल को पार किया तो उन्होंने अपने सामने एक खूबसूरत नजारा पाया। सामने पहाड़ी से पानी की मोटी धार नीचे गिर रही थी। और उससे एक नदी का विस्तार हो गया था। तारों के प्रकाश में ज्यादा तो नहीं देख पाए पर लेकिन सब कुछ नुमाइश हो रहा था। झरने के आस पास काफी लंबा-चौड़ा स्पेश था। इशी तो खुशी से चहक रही थी।
“सुपर्ब यार….. यहाँ तो कैंपिंग करने में बडा़ मजा आएगा।” दिनेश ने कहा। और फिर चारों ने अपने-अपने सामान उतारे और अपने-अपने कैंप बनाने का निश्चय कर लिया।
लहराता साये की आँखों की चमक बढ़ चुकी थी। उसने यू टर्न लिया और एक भयंकर आवाज निकाली….. हूँ…. आआआआआआआ….. हूँ……. ”
अचानक चारों सिहर उठे।
“ये….. ये कैसी आवाज है…..? ” सुसी डरकर मनु के नजदीक आ गई।
थोड़ी देर निस्तब्धता…….. फिर दिनेश बोला
“अरे भाई हम जंगल में हैं……. और जंगल में तरह-तरह के जानवर होते हैँ…….. उनमें से ही किसी की आवाज होगी।”
“ऐसी आवाज कौन से जानवर की हो सकती है?” मनु ने कहा।
“हाँ…. ऐसी मुझे तो काफी अजीब ही लगी ये आवाज।” इशी बोली।
“क्यूँ न हम केवल दो कैंप बनाएँ……. और प्रत्येक में दो-दो रहें! ”
सुसी ने कहा।
“हाँ ऐसा ही करते हैं । कैंप के सामने आग जलाने के लिए पर्याप्त सूखी लकडियां बटोर लेंगे।
चारों ने सहमती दी…. और अपने-अपने काम में लग गए। लेकिन मनु का दिमाग तेजी से दौड़ रहा था। आखिर ये किस प्रकार के जानवर की आवाज थी………..!
सोनू हंस

Language: Hindi
149 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.

You may also like these posts

धनुष वर्ण पिरामिड
धनुष वर्ण पिरामिड
Rambali Mishra
यूं तमाम शब तेरी ज़वानी की मदहोशी में गुजार दी,
यूं तमाम शब तेरी ज़वानी की मदहोशी में गुजार दी,
डॉ. शशांक शर्मा "रईस"
Enjoy every moment of life. And it's not required that your
Enjoy every moment of life. And it's not required that your
पूर्वार्थ देव
मतदान
मतदान
Kanchan Khanna
आंखों पर पट्टी, होठों पर मौन जड़ गया ।
आंखों पर पट्टी, होठों पर मौन जड़ गया ।
TAMANNA BILASPURI
जब सत्य प्रकाशमय हो
जब सत्य प्रकाशमय हो
Kavita Chouhan
🌸साहस 🌸
🌸साहस 🌸
Mahima shukla
प्रेम यहाँ कण-कण में है।
प्रेम यहाँ कण-कण में है।
Saraswati Bajpai
परिचर्चा (शिक्षक दिवस, 5 सितंबर पर विशेष)
परिचर्चा (शिक्षक दिवस, 5 सितंबर पर विशेष)
डॉ. उमेशचन्द्र सिरसवारी
कैसे गाएँ गीत मल्हार
कैसे गाएँ गीत मल्हार
संजय कुमार संजू
हिंदी कब से झेल रही है
हिंदी कब से झेल रही है
Umesh उमेश शुक्ल Shukla
बेरहमी
बेरहमी
Dr. Kishan tandon kranti
3923.💐 *पूर्णिका* 💐
3923.💐 *पूर्णिका* 💐
Dr.Khedu Bharti
"भँडारे मेँ मिलन" हास्य रचना
Dr. Asha Kumar Rastogi M.D.(Medicine),DTCD
समय
समय
Dr.Priya Soni Khare
पास आकर वो दूर जाता है।
पास आकर वो दूर जाता है।
Dr fauzia Naseem shad
I want to hug you
I want to hug you
VINOD CHAUHAN
ਅਧੂਰੀ ਕਵਿਤਾ
ਅਧੂਰੀ ਕਵਿਤਾ
Surinder blackpen
जन्म जला सा हूँ शायद...!
जन्म जला सा हूँ शायद...!
पंकज परिंदा
छंद- पदपादाकुलक 2+4+4+4+2=16
छंद- पदपादाकुलक 2+4+4+4+2=16
Godambari Negi
क्यू ना वो खुदकी सुने?
क्यू ना वो खुदकी सुने?
Kanchan Alok Malu
बाघ संरक्षण
बाघ संरक्षण
Neeraj Kumar Agarwal
केवल पंखों से कभी,
केवल पंखों से कभी,
sushil sarna
बेटियां
बेटियां
करन ''केसरा''
आइना देखा तो खुद चकरा गए।
आइना देखा तो खुद चकरा गए।
सत्य कुमार प्रेमी
सत्य से विलग न ईश्वर है
सत्य से विलग न ईश्वर है
Udaya Narayan Singh
!..........!
!..........!
शेखर सिंह
यूँ तो इस पूरी क़ायनात मे यकीनन माँ जैसा कोई किरदार नहीं हो
यूँ तो इस पूरी क़ायनात मे यकीनन माँ जैसा कोई किरदार नहीं हो
पूर्वार्थ
भारत भूमि महान है
भारत भूमि महान है
indu parashar
कुछ अल्फाज ❤️
कुछ अल्फाज ❤️
Vivek saswat Shukla
Loading...