Sahityapedia
Sign in
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
2 May 2024 · 2 min read

राधा कृष्ण

राधा कृष्ण
————–
मिलने चली हैं अपने कान्हा से
राधा रानी हुई अनमानी से
मनमोहन फिर मिले न मिले
अभी का ये पल सुकून पा ले।।1।।

अटूट सा नाता बना था राधे
कन्हैया के बिना कैसे रह पाते
व्याकुल सी घड़ी नजदीक आ गई
राधा – कृष्ण से मिलने जो गई।।2।।

यमुना ने भी अपनी लहरे बढ़ाई
कहें जैसे केशव न हो ये जुदाई
समय जो उस पल निहार रहा था
वो भी क्षणभर ठहर सा गया था।।3।।

राधा के आंसू मानो प्रतीत रहे थे
मानो यमुना के बांध तोड़ रहे थे
हरी हरी कह के राधा ने पुकारा
बंसीधर होठो पे चीर हँसी लाया।।4।।

बोली अधीरता में राधा रानी
केशव आपने मेरे मन की न जानी
इतना जाना जरूरी क्या आपका
क्या ओछा पड़ गया प्यार राधे का।।5।।

व्याकुलता जो मन में थी सारी
आंखों के रास्ते उमड़ पड़ी भारी
नजदीक आए स्मितहासी कन्हैया
पोंछ डाली आंखे दुशेले से मैय्या।।6।।

गहन स्वरों में कुछ ऐसे सच बोले
राधाके मन में शब्दब्रह्म पिरोए
इन मोह के धागों में रुकना न राधे
नाता जन्म जन्मांतर का शरीर न बांधे।।7।।

कान्हा के होठों से शब्दब्रह्म जो सुने
राधारानी के होश नहीं थे ठिकाने
क्या मेरा तुम्हारा जीवनसाथी होना
ये नहीं अपने प्रेम का अंतिम ठिकाना।।8।।

युगों युगों से हम मिलते आए
हर युगांत में एकतत्व में समाए
बंधनों में हमें कोई बांध न पाए
धर्म कर्तव्य को हम प्रेम ऊपर लाए।।9।।

समझो मेरी तुम राधा रानी
अपनी ही ये जीवन कहानी
धर्म कर्तव्य हम दोनो लेके आए
प्रेम कर्तव्य के आड़े ना आए।।10।।

राधारानी स्मित हास्य हुई
कान्हा के और निकट लाई
बोली कान्हा आखरी ये मिलना
शरीर बाद सिर्फ आत्मरूप में समाना।।11।।

करू एक अर्ज केशव से कही
धुन अपनी मुरली पे बजाओ सही
कान्हा ने निकाली अपनी बांसुरी
“मधुवंती” की धुन ये छेड़ डाली।।12।।

यमुना मानो स्तब्ध हो गई
गईया खाना छोड़ के आई
पंछी विहारना भूल से गए
प्रेम भक्ति के रस में आनंदी हुए।।13।।

कल से आसमां नहीं सुनेगा
पावा मोहन का नहीं बजेगा
वो शाम गमगीन सी हुई
राधा कृष्ण के सुरों में समाई।।14।।

मंदार गांगल “मानस”

Language: Hindi
1 Like · 192 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from Mandar Gangal
View all

You may also like these posts

!! फूलों की व्यथा !!
!! फूलों की व्यथा !!
Chunnu Lal Gupta
अच्छे कर्मों का फल (लघुकथा)
अच्छे कर्मों का फल (लघुकथा)
Indu Singh
सरकार अपराध पर तो नियंत्रण रख सकती है पर किसी के मन पर नहीं
सरकार अपराध पर तो नियंत्रण रख सकती है पर किसी के मन पर नहीं
Rj Anand Prajapati
"कर दो मुक्त"
Dr. Kishan tandon kranti
रात ॲंधेरी सावन बरसे नहीं परत है चैन।
रात ॲंधेरी सावन बरसे नहीं परत है चैन।
सत्य कुमार प्रेमी
दो मुक्तक
दो मुक्तक
Dr Archana Gupta
कुछ बूंदें
कुछ बूंदें
शिवम राव मणि
मंझधार
मंझधार
Roopali Sharma
दिन गुज़रते रहे रात होती रही।
दिन गुज़रते रहे रात होती रही।
डॉक्टर रागिनी
संयुक्त कुटुंब पद्धती-दुख का दरिया (वाद विवाद प्रतियोगिता)
संयुक्त कुटुंब पद्धती-दुख का दरिया (वाद विवाद प्रतियोगिता)
Kanchan Alok Malu
हमारी मां हमारी शक्ति ( मातृ दिवस पर विशेष)
हमारी मां हमारी शक्ति ( मातृ दिवस पर विशेष)
ओनिका सेतिया 'अनु '
चाय दिवस
चाय दिवस
Shyam Vashishtha 'शाहिद'
"There's a difference between let's see if it works and we'r
पूर्वार्थ
- मंजिल को पाना -
- मंजिल को पाना -
bharat gehlot
अटल
अटल
राकेश चौरसिया
3667.💐 *पूर्णिका* 💐
3667.💐 *पूर्णिका* 💐
Dr.Khedu Bharti
अब शुरू की है मुहब्बत की कवायद हमने
अब शुरू की है मुहब्बत की कवायद हमने
RAMESH SHARMA
गुलमोहर के लिए
गुलमोहर के लिए
Akash Agam
God's Grace
God's Grace
Poonam Sharma
मुक्तक
मुक्तक
sushil sarna
★परिवार की जिम्मेदारी
★परिवार की जिम्मेदारी
पूर्वार्थ देव
पुरुषोत्तम
पुरुषोत्तम
डा. सूर्यनारायण पाण्डेय
मै नर्मदा हूं
मै नर्मदा हूं
Kumud Srivastava
17) ऐ मेरी ज़िंदगी...
17) ऐ मेरी ज़िंदगी...
नेहा शर्मा 'नेह'
डॉ मनमोहन जी को विनम्र श्रद्धांजलि
डॉ मनमोहन जी को विनम्र श्रद्धांजलि
Ram Krishan Rastogi
हमसफ़र
हमसफ़र
Ayushi Verma
निस्वार्थ प्रेम
निस्वार्थ प्रेम
Shutisha Rajput
यायावर
यायावर
Satish Srijan
नवगीत : हर बरस आता रहा मौसम का मधुमास
नवगीत : हर बरस आता रहा मौसम का मधुमास
Sushila joshi
झूठ बोल नहीं सकते हैं
झूठ बोल नहीं सकते हैं
सोनम पुनीत दुबे "सौम्या"
Loading...