Sahityapedia
Sign in
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
24 Mar 2024 · 2 min read

“पारंपरिक होली और भारतीय संस्कृति”

त्योहारों का जीवन में बड़ा महत्व हैं। त्योहार मतलब उत्सव, आनंद। इसके आने-जाने से जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ते है। नई उर्जा का प्रवाह होता है। इससे जुड़े विचारों की पुनरावृत्ति होती है। आजकल लोग त्योहारों को भूलते जा रहे हैं। ऐसे में यह अपने मूल पारंपरिक स्वरूप में बना रहे, इसके लिए दृढ़ निश्चय के साथ पहल करने की आवश्यकता है। हमें अपने जीवन में त्योंहारों के महत्व को समझना आवश्यक है, इसलिए कि हमारी सभ्यता और संस्कृति से इसका गहरा संबंध है।
होली का त्योहार करीब है। जिसे रंगों का पर्व भी कहते है। इसे देश में बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है। हमारे देश में लगातार दो दिन चलने वाला यह त्योहार बरसाने, वृंदावन, मथुरा में दो हफ्ते पहले से ही शुरू हो जाता है। यह त्योहार जहां बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है, तो वहीं हमें आपसी संबंधों को सुधारने और सद्भाव को बढ़ाने के लिए प्रेरित करता है।
प्रेम के प्रतीक तथा मन भावन रंगों का पर्व होली में हमारे गांव के लोगों का उत्साह देखते ही बनता है। यहां आज भी पारंपरिक होली देखने को मिलती है। क्योंकि पूरखो के जमाने से चली आ रही परंपरा का अनुसरण होता हैं। होली से लगभग दो हफ्ते पहले ही देवालयों पर ढोल, मजीरा के साथ चौताल लगने लगते है तथा परंपरागत फाग गीत और चहका गाएं जाते हैं जिसे लोग बड़े चाव से सुनते हैं।-“यह चरन सरोज निहारी, रमा हो पति प्यारी”, “हे दशरथ के कुंवर दया नीधि, दीन बंधु हितकारी”, सिरहाने से कांगा उड़ भागा, मोर सईया अभागा ना जागा”जैसे अनेक। इसी में दश पांच लोगों की टोली निकलती है और हर घर के दरवाजे पर जाकर नृत्य के साथ जोगीरा गाते हैं।
होलिका दहन और धूल हड्डी के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग जातें है, ढोल, झाल व मजीरा के साथ फगुआ गाते हुए पूरा गांव भ्रमण करते हैं। घर-घर रुक कर गोझिया, मिठाई का भरपूर आनंद लेते है। दोपहर दो बजे तक रंग खेलने के पश्चात शाम चार बजे से गुलाल की होली खेलते हैं और एक दूसरे को गुलाल लगाकर गले मिलते है, अभिवादन करते है। छोटे लोग बड़ों के पांव छूकर आशीर्वाद लेते हैं। जहां हर जगह फाग रंग फीका पड़ रहा है, तो वहीं हमारे गांव “गंभीरवन” की पारंपरिक होली आज भी सभी को आकर्षित करती है। वह भी एक नहीं तीन-तीन टोलियां आपस में स्पर्धा पैदा करके।

लेखक
युवराज राकेश चौरसिया
सिद्धार्थ मेडिकल एण्ड सर्जिकल चक्रपानपुर
आजमगढ़

Language: Hindi
Tag: लेख
1 Like · 174 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from राकेश चौरसिया
View all

You may also like these posts

ख्वाईश
ख्वाईश
krupa Kadam
हम सब
हम सब
Neeraj Kumar Agarwal
मर्द
मर्द
Shubham Anand Manmeet
सभी कहने को अपने हैं मगर फिर भी अकेला हूँ।
सभी कहने को अपने हैं मगर फिर भी अकेला हूँ।
Sunil Gupta
🙅पक्का वादा🙅
🙅पक्का वादा🙅
*प्रणय प्रभात*
प्रेरणा
प्रेरणा
Sunil Maheshwari
तलाश सूरज की
तलाश सूरज की
आशा शैली
रमेशराज की वर्णिक एवं लघु छंदों में 16 तेवरियाँ
रमेशराज की वर्णिक एवं लघु छंदों में 16 तेवरियाँ
कवि रमेशराज
रोज खोज मत रोज को,
रोज खोज मत रोज को,
Kaushlendra Singh Lodhi Kaushal (कौशलेंद्र सिंह)
मुहब्बत भी मिल जाती
मुहब्बत भी मिल जाती
Buddha Prakash
मुक्तक – एक धर्म युद्ध
मुक्तक – एक धर्म युद्ध
सोनम पुनीत दुबे "सौम्या"
सुकून की तलाश ने, प्रकृति की भाषा सिखा दी।
सुकून की तलाश ने, प्रकृति की भाषा सिखा दी।
श्याम सांवरा
रिश्ते निभाना जानता हूँ
रिश्ते निभाना जानता हूँ
Sudhir srivastava
शीत लहर
शीत लहर
Madhu Shah
कुंडलियां- 3
कुंडलियां- 3
अरविंद भारद्वाज ARVIND BHARDWAJ
संस्कारों की पाठशाला संयुक्त परिवार
संस्कारों की पाठशाला संयुक्त परिवार
विशाल शुक्ल
मंदबुद्धि की मित्रता, है जी का जंजाल.
मंदबुद्धि की मित्रता, है जी का जंजाल.
RAMESH SHARMA
*देव पधारो हृदय कमल में, भीतर तुमको पाऊॅं (भक्ति-गीत)*
*देव पधारो हृदय कमल में, भीतर तुमको पाऊॅं (भक्ति-गीत)*
Ravi Prakash
वो हरियाली का जवान वृक्ष
वो हरियाली का जवान वृक्ष
Jitendra kumar
मिल गया
मिल गया
Arvind trivedi
बुला रहे हैं मुखालिफ हमें बहाने से
बुला रहे हैं मुखालिफ हमें बहाने से
अरशद रसूल बदायूंनी
16. *माँ! मुझे क्यों छोड़ गई*
16. *माँ! मुझे क्यों छोड़ गई*
Dr .Shweta sood 'Madhu'
हम जैसे है वैसे ही हमें स्वयं को स्वीकार करना होगा, भागना नह
हम जैसे है वैसे ही हमें स्वयं को स्वीकार करना होगा, भागना नह
Ravikesh Jha
"राबता" ग़ज़ल
Dr. Asha Kumar Rastogi M.D.(Medicine),DTCD
एक वो ज़माना था...
एक वो ज़माना था...
Ajit Kumar "Karn"
4821.*पूर्णिका*
4821.*पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
यह तापमान क्यों इतना है
यह तापमान क्यों इतना है
Karuna Goswami
শিব ও কালীর গান
শিব ও কালীর গান
Arghyadeep Chakraborty
DR Arun Kumar shastri
DR Arun Kumar shastri
DR ARUN KUMAR SHASTRI
" जब "
Dr. Kishan tandon kranti
Loading...