धरा और हरियाली

धरा और इसमें हरियाली,
यहाँ जीवन और जीवित है प्राणी,
सौर मंडल का एकलौता ग्रह,
नीला ग्रह पृथ्वी है हरा भरा।
जल और थल से मिलकर बना,
वायुमंडल से है सम्पूर्ण घिरा,
सुरक्षा कवच प्राणियों के लिए बना,
पर्यावरण बहुत ही है बढ़िया।
सागर झील नदिया झरना और सरोवर,
पहाड़ पठार मैदान और मरुस्थल भूमि,
जंगल खेत बाग बगीचे और हरे पेड़,
चारो ओर है सुंदर परिवेश।
अपने पर्यावरण को पढ़े जरूर,
पर्यावरण सुरक्षित आप सुरक्षित,
पर्यावरण से जीवन है जुड़ा,
इसको बचाना कर्तव्य है सबका।
रचनाकार –
बुद्ध प्रकाश,
मौदहा हमीरपुर।