Sahityapedia
Sign in
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
21 Mar 2023 · 2 min read

130 किताबें महिलाओं के नाम

यह सच है कि 115 साल पहले महिलाओं के साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया जाता था। शोषण, अत्याचार, भेदभाव, असमानता, उत्पीड़न और पिछड़ापन तो दूर, उन्हें वोट देने का अधिकार तक नहीं था। इन समस्याओं से निपटने के लिए क्लारा जेटकिन ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की आधारशिला रखी थी। पुरुष प्रधान समाज से अधिकार छीनने के लिए महिलाओं ने अपने लिए आवाज उठाई थी। उस समय 15 हजार महिलाओं ने परेड निकाली थी। बहुत सारी मांगों के साथ खास मांगें थीं कि उनकी कार्य अवधि में कमी की जाए, वेतन बढ़ाया जाए और वोट का अधिकार दिया जाए।

115 साल पहले उठी आवाज आज भी बदस्तूर जारी है। आज भी तमाम पुरुष भी ऐसे हैं, जो महिलाओं के हक की आवाज उठा रहे हैं, उनके इकबाल की बुलंदी का गुणगान करने में लगे हैं। ऐसी ही एक शख्सियत को हम डाॅ. इसहाक तबीब बदायूंनी के नाम से जानते हैं। तबीब साहब विभिन्न विषयों, पहलुओं पर 180 से भी अधिक किताबों की रचना कर चुके हैं। इनमें से 130 किताबें महिलाओं को समर्पित की हैं। ये सारी किताबें ऐसी महिलाओं को समर्पित की हैं, जिन्होंने किसी न किसी विशेष क्षेत्र में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। ऐसी भी तमाम महिलाएं हैं, जिन्हें आमतौर पर कम ही लोग जानते हैं।

किताबों का समर्पण करते समय देश-विदेश की ऐसी महिलाओं को शामिल किया है, जिन्होंने समाज के उत्थान में सहभागिता की हो। डाॅ. तबीब ने इस काम में धर्म-जाति, वेश-भूषा, देश, भाषा, सीमाओं आदि किसी भी तरह का भेदभाव नहीं किया है। यानी प्रतिभा, व्यक्तित्व, संघर्ष और योगदान को महत्व देते हुए महिलाओं को सम्मानित करने का अद्वितीय और सराहनीय काम किया है। डाॅ. इसहाक तबीब की महिलाओं को समर्पित 100 किताबों का प्रकाशन पूरा होने के बाद प्रोफेसर रवि भूषण पाठक ने एक अलग संग्रह तैयार किया है। महिला शतक के रूप में 100 किताबों की विषय सूची के साथ 100 महिलाओं की उपलब्धियां और उनका परिचय यानी महिला शतक को मंजुल प्रकाशन, बदायूं ने प्रकाशित किया है।

इन महिलाओं के नाम समर्पणः अंतरिक्ष में चहलकदमी करने वाली वैज्ञानिक सुनीता विलियम्स, दया-करुणा की प्रतिमूर्ति मदर टेरेसा, क्रांतिकारी दुर्गा भाभी, कल्पना दत्त, सावित्री बाई फुले, लक्ष्मी सहगल, कस्तूरबा गांधी, सुचेता कृपलानी, एनी बेसेंट, पर्यावरणविद मेधा पाटेकर, अद्विति मुखर्जी, साहसी महिला मलाला यूसुफजई, उर्दू में हनुमान चालीसा का अनुवाद करने वाली नाजनीन अंसारी, केरल में साक्षरता मिशन को पूर्ण करने वाली चोलाकोदम आयशा, बाल मजदूरों को मुक्त कराने वाली मेरठ की रजिया सुल्तान के नाम शामिल हैं।

इसके अलावा हिन्दी-उर्दू कथाकार शाइस्ता फाखरी, अरुणा आसफ अली, ज्ञानपीठ पुरस्कार पानी वाली कुर्रतुल एन हैउर, डाॅ. प्रतिभा राय, बछेंद्री पाल, हलीमा याकूब, लेखिका कुसुम खेमानी, प्रतिभा राय, अफगानी साहसी महिला शाह बीबी ताराखैल, अवध की बेगम हजरत महल, बागेश्वरी कमर, मैडम क्यूरी, महाश्वेता चतुर्वेदी, सुभद्रा कुमारी चैहान, डाॅ. रशीद जहां, हरे बुर्के वाली, जुलैखा बानो, अजीजन बाई शहीद, अमृता प्रीतम, महादेवी वर्मा, सोनरूपा विशाल, आयशा नूर, आईएएस इल्मा अफरोज, फ्लोरेंस नाइटिंगेल समेत 130 महिलाओं को अपनी किताबें समर्पित की हैं।

Language: Hindi
Tag: लेख
1 Like · 640 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.

You may also like these posts

हर इश्क में रूह रोता है
हर इश्क में रूह रोता है
Pratibha Pandey
जेब खाली हो गई तो सारे रिश्ते नातों ने मुंह मोड़ लिया।
जेब खाली हो गई तो सारे रिश्ते नातों ने मुंह मोड़ लिया।
Rj Anand Prajapati
हिन्दीग़ज़ल में कितनी ग़ज़ल? -रमेशराज
हिन्दीग़ज़ल में कितनी ग़ज़ल? -रमेशराज
कवि रमेशराज
*सीधे-सादे चलिए साहिब (हिंदी गजल)*
*सीधे-सादे चलिए साहिब (हिंदी गजल)*
Ravi Prakash
बाल मज़दूरी
बाल मज़दूरी
Mandar Gangal
कुछ तो पोशीदा दिल का हाल रहे
कुछ तो पोशीदा दिल का हाल रहे
Shweta Soni
कुदरत का कहर
कुदरत का कहर
Minal Aggarwal
नारी शक्ति
नारी शक्ति
भरत कुमार सोलंकी
05/05/2024
05/05/2024
Satyaveer vaishnav
लाजवाब लगते हो।
लाजवाब लगते हो।
अभिषेक पाण्डेय 'अभि ’
सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर विशेष
सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर विशेष
manorath maharaj
उन से कहना था
उन से कहना था
हिमांशु Kulshrestha
उषा का जन्म
उषा का जन्म
महेश चन्द्र त्रिपाठी
गर छोटा हो तुम छोटा
गर छोटा हो तुम छोटा
AJAY AMITABH SUMAN
पूजन
पूजन
Rajesh Kumar Kaurav
जन्म प्रभु श्री राम का
जन्म प्रभु श्री राम का
इंजी. संजय श्रीवास्तव
"दौलत के सामने"
Dr. Kishan tandon kranti
नींद का कुछ ,कुसूर थोड़ी था।
नींद का कुछ ,कुसूर थोड़ी था।
Dr fauzia Naseem shad
Love
Love
Sanjay Narayan
अतीत को  सोचेंगे तो ठहर जाएंगे,
अतीत को सोचेंगे तो ठहर जाएंगे,
Anamika Tiwari 'annpurna '
प्रेम और दोस्ती में अंतर न समझाया जाए....
प्रेम और दोस्ती में अंतर न समझाया जाए....
Keshav kishor Kumar
दुःख बांटने से दुःख ही मिलता है
दुःख बांटने से दुःख ही मिलता है
सोनम पुनीत दुबे "सौम्या"
मैंने कभी भी अपने आप को इस भ्रम में नहीं रखा कि मेरी अनुपस्थ
मैंने कभी भी अपने आप को इस भ्रम में नहीं रखा कि मेरी अनुपस्थ
पूर्वार्थ
प्रेम के वास्ते
प्रेम के वास्ते
Mamta Rani
आधुनिक दान कर्म
आधुनिक दान कर्म
मधुसूदन गौतम
★Good Night★
★Good Night★
*प्रणय प्रभात*
नेता
नेता
विशाल शुक्ल
जिन्दगी से प्यार करना।
जिन्दगी से प्यार करना।
लक्ष्मी सिंह
खुशियों का दौर गया , चाहतों का दौर गया
खुशियों का दौर गया , चाहतों का दौर गया
अनिल कुमार गुप्ता 'अंजुम'
लाख समझाओ इनको, समझते नहीं ,
लाख समझाओ इनको, समझते नहीं ,
Neelofar Khan
Loading...