जीत मनु-विधान की / MUSAFIR BAITHA
![](https://cdn.sahityapedia.com/images/post/db7cfd654e4aff757785e6924b1e0680_cb236ab7360bf34bc02c8a3240a0d6a5_600.jpg)
सबरीमला मंदिर कांड में
सुप्रीम कोर्ट हारा
प्रदेश सरकार हारी
सरकार की वाम नीति हारी
स्त्रियों का लोकतांत्रिक अधिकार हारा
हारे बाबा साहेब अम्बेडकर
हारा संविधान
और
जीत हुई भगवों की
हिन्दू दक्षिणपंथियों की
और
जीता मनु विधान।