Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
3 Sep 2023 · 2 min read

विकास

विकास

“केबिनेट मंत्री बनने की बधाई हो विधायक महोदय जी।” सरपंच जी ने उन्हें गर्मजोशी से गुलदस्ता थमाते हुए कहा।
“बहुत-बहुत आभार सरपंच जी। आप सबके सहयोग और आशीर्वाद से ही यह संभव हो सका है।” मंत्रीजी ने कृतज्ञता प्रकट करते हुए कहा।
“पहली बार इस क्षेत्र के विधायक को मंत्री बनने का अवसर मिला है।” सरपंच जी ने कहा।
“बिल्कुल। हमें अपने किए गए एक-एक वायदे याद हैं। हम विकास की गंगा बहाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। अपने सभी वादे पूरे करने की कोशिश जरूर करेंगे। आपके गाँव में मिडिल स्कूल का उन्नयन हाईस्कूल में, अस्पताल, पुलिस थाने की स्थापना, नगर पंचायत का दर्जा हम जरूर दिलवाएंगे। शराब की दुकान भी बंद करवाएँगे। अगले ही सत्र से आपके यहां हाईस्कूल खुल जाएगा।” मंत्रीजी बहुत उत्साहित थे।
“इसी सिलसिले में बात करने के लिए हम आपके पास आए हैं मंत्रीजी। बाकी सब तो ठीक है। ये हाईस्कूल का विचार छोड़ दीजिएगा।” सरपंच जी ने हाथ जोड़कर आग्रहपूर्वक कहा।
“क्या ? पर क्यों ?” मंत्रीजी ने आश्चर्य से पूछा।
“देखिए माननीय मंत्रीजी, यदि संभव हो, तो अभी जो मिडिल स्कूल चल रहा है, उसे भी किसी बहाने से बंद करवा दीजिए। हाईस्कूल खुल गया, तो यहाँ के नवयुवक पढ़ने-लिखने में समय वेस्ट करने लगेंगे। हमारे खेत खाली पड़े रह जाएंगे। वैसे भी आजकल मजदूरों की बड़ी समस्या है। और एक विशेष आग्रह ये भी है कि हमारे गाँव में शराब की दुकान बंद नहीं होनी चाहिए… सभी लोग संत-महात्मा बन गए तो… “” सरपंच जी ने अपनी समस्या बताई।
मंत्रीजी ने उन्हें पूरी तरह से आश्वस्त कर दिया।
– डॉ. प्रदीप कुमार शर्मा
रायपुर, छत्तीसगढ़

256 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
(6) सूने मंदिर के दीपक की लौ
(6) सूने मंदिर के दीपक की लौ
Kishore Nigam
मेरी आंखों ने कुछ कहा होगा
मेरी आंखों ने कुछ कहा होगा
Dr fauzia Naseem shad
प्रणय 10
प्रणय 10
Ankita Patel
सात सवाल
सात सवाल
रोहताश वर्मा 'मुसाफिर'
जुल्मतों के दौर में
जुल्मतों के दौर में
Shekhar Chandra Mitra
// श्री राम मंत्र //
// श्री राम मंत्र //
महावीर उत्तरांचली • Mahavir Uttranchali
आदतें
आदतें
Sanjay ' शून्य'
इश्क बाल औ कंघी
इश्क बाल औ कंघी
Sandeep Pande
मनमोहन छंद विधान ,उदाहरण एवं विधाएँ
मनमोहन छंद विधान ,उदाहरण एवं विधाएँ
Subhash Singhai
धर्म वर्ण के भेद बने हैं प्रखर नाम कद काठी हैं।
धर्म वर्ण के भेद बने हैं प्रखर नाम कद काठी हैं।
सत्येन्द्र पटेल ‘प्रखर’
🌼एकांत🌼
🌼एकांत🌼
ruby kumari
सीता ढूँढे राम को,
सीता ढूँढे राम को,
sushil sarna
संकल्प
संकल्प
Dr. Pradeep Kumar Sharma
चचा बैठे ट्रेन में [ व्यंग्य ]
चचा बैठे ट्रेन में [ व्यंग्य ]
कवि रमेशराज
उसकी अदा
उसकी अदा
सुरेन्द्र शर्मा 'शिव'
बुंदेली दोहा प्रतियोगिता-158के चयनित दोहे
बुंदेली दोहा प्रतियोगिता-158के चयनित दोहे
राजीव नामदेव 'राना लिधौरी'
*कागभुशुंडी जी नमन, काग-रूप विद्वान (कुछ दोहे)*
*कागभुशुंडी जी नमन, काग-रूप विद्वान (कुछ दोहे)*
Ravi Prakash
3063.*पूर्णिका*
3063.*पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
** फितरत **
** फितरत **
गायक - लेखक अजीत कुमार तलवार
सच्ची मेहनत कभी भी, बेकार नहीं जाती है
सच्ची मेहनत कभी भी, बेकार नहीं जाती है
gurudeenverma198
जो गुजर रही हैं दिल पर मेरे उसे जुबान पर ला कर क्या करू
जो गुजर रही हैं दिल पर मेरे उसे जुबान पर ला कर क्या करू
Rituraj shivem verma
*** चंद्रयान-३ : चांद की सतह पर....! ***
*** चंद्रयान-३ : चांद की सतह पर....! ***
VEDANTA PATEL
दोहा
दोहा
दुष्यन्त 'बाबा'
उसको ख़ुद से ही ये गिला होगा ।
उसको ख़ुद से ही ये गिला होगा ।
Neelam Sharma
"मातृत्व"
Dr. Kishan tandon kranti
मैकदे को जाता हूँ,
मैकदे को जाता हूँ,
Satish Srijan
इतना आसान होता
इतना आसान होता
हिमांशु Kulshrestha
पिता
पिता
Dr Manju Saini
हर दुआ हमेशा और हर हाल में
हर दुआ हमेशा और हर हाल में
*Author प्रणय प्रभात*
दृष्टिबाधित भले हूँ
दृष्टिबाधित भले हूँ
Dr. Ramesh Kumar Nirmesh
Loading...