Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
13 May 2023 · 1 min read

*कागभुशुंडी जी नमन, काग-रूप विद्वान (कुछ दोहे)*

कागभुशुंडी जी नमन, काग-रूप विद्वान (कुछ दोहे)
🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️
1
गुरु-अपमान न कीजिए, वरना शिव का शाप
सर्प भुशुंडी जी बने, तत्क्षण अपने आप
2
गुरु जी को आई दया, मॉंगा यह वरदान
क्षमा शिष्य को दें प्रभो, धन्य-धन्य भगवान
3
निराकार व्यापक अमर, शिव आकाश-स्वरूप
गौरवर्ण काया लिए, सुंदर रूप अनूप
4
रुद्राष्टक गाने लगे, हे शिव आप महान
क्षमा-क्षमा प्रिय शिष्य को, करिए देव प्रदान
5
हो प्रसन्न शिव ने कहा, जन्म-मृत्यु दुष्चक्र
नहीं लगेगा पर तुम्हें, अब कुछ तनिक न वक्र
6
ऋषि लोमश जब मिल गए, जब सुमेरु आसीन
पहुॅंचे काग भुशुंडि जी, उन तक बनकर दीन
7
मानव का तन थे धरे, पर हठधर्म प्रधान
निर्गुण का चाहा नहीं, सुनना किंचित ज्ञान
8
ऋषि लोमश क्रोधित हुए, बोले बन जा काग
हठधर्मी की यह सजा, अरे नींद से जाग
9
मूल तत्व निर्गुण सगुण, दोनों एकाकार
सिर्फ समझ का फर्क था, हठ था व्यर्थ विचार
10
लोमश ऋषि ने फिर दिया, काग-रूप को ज्ञान
बालरूप में राम का, जिससे होता ध्यान
11
रामकथा दी काग को, अद्भुत ज्ञान प्रदान
कागभुशुंडी को मिला, शाप एक वरदान
12
नीले पर्वत पर बसे, नील-रूप का ध्यान
काग-रूप देने लगे, पक्षी-जन को ज्ञान
13
काग-रूप प्यारा लगा, कागरूप वरदान
कागभुशुंडी जी नमन, काग-रूप विद्वान
————————————–
रचयिता : रवि प्रकाश
बाजार सर्राफा, रामपुर (उत्तर प्रदेश)
मोबाइल 999761 5451

392 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from Ravi Prakash
View all
You may also like:
कम्बखत वक्त
कम्बखत वक्त
Aman Sinha
ग़ज़ल
ग़ज़ल
ईश्वर दयाल गोस्वामी
क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023
क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023
Sandeep Pande
वर्तमान के युवा शिक्षा में उतनी रुचि नहीं ले रहे जितनी वो री
वर्तमान के युवा शिक्षा में उतनी रुचि नहीं ले रहे जितनी वो री
Rj Anand Prajapati
Dr Arun Kumar Shastri
Dr Arun Kumar Shastri
DR ARUN KUMAR SHASTRI
सबसे बड़ा गम है गरीब का
सबसे बड़ा गम है गरीब का
Dr fauzia Naseem shad
माँ महागौरी है नमन
माँ महागौरी है नमन
ओम प्रकाश श्रीवास्तव
विपक्ष ने
विपक्ष ने
*Author प्रणय प्रभात*
नमः शिवाय ।
नमः शिवाय ।
Anil Mishra Prahari
कुछ लोगो के लिए आप महत्वपूर्ण नही है
कुछ लोगो के लिए आप महत्वपूर्ण नही है
पूर्वार्थ
Kitna mushkil hota hai jab safar me koi sath nhi hota.
Kitna mushkil hota hai jab safar me koi sath nhi hota.
Sakshi Tripathi
🌹प्रेम कौतुक-200🌹
🌹प्रेम कौतुक-200🌹
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
घणो लागे मनैं प्यारो, सखी यो सासरो मारो
घणो लागे मनैं प्यारो, सखी यो सासरो मारो
gurudeenverma198
अधूरी बात है मगर कहना जरूरी है
अधूरी बात है मगर कहना जरूरी है
नूरफातिमा खातून नूरी
3233.*पूर्णिका*
3233.*पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
"सच का टुकड़ा"
Dr. Kishan tandon kranti
**पी कर  मय महका कोरा मन***
**पी कर मय महका कोरा मन***
सुखविंद्र सिंह मनसीरत
मुस्कुराना जरूरी है
मुस्कुराना जरूरी है
Mamta Rani
जनता मुफ्त बदनाम
जनता मुफ्त बदनाम
विनोद वर्मा ‘दुर्गेश’
नौकरी (२)
नौकरी (२)
अभिषेक पाण्डेय 'अभि ’
अब मत करो ये Pyar और respect की बातें,
अब मत करो ये Pyar और respect की बातें,
Vishal babu (vishu)
*रखो हमेशा इस दुनिया से, चलने की तैयारी (गीत)*
*रखो हमेशा इस दुनिया से, चलने की तैयारी (गीत)*
Ravi Prakash
तेवरी इसलिए तेवरी है [आलेख ] +रमेशराज
तेवरी इसलिए तेवरी है [आलेख ] +रमेशराज
कवि रमेशराज
दोहे नौकरशाही
दोहे नौकरशाही
महावीर उत्तरांचली • Mahavir Uttranchali
जहर    ना   इतना  घोलिए
जहर ना इतना घोलिए
Paras Nath Jha
काम क्रोध मद लोभ के,
काम क्रोध मद लोभ के,
sushil sarna
गाल बजाना ठीक नही है
गाल बजाना ठीक नही है
Vijay kumar Pandey
ये जो नफरतों का बीज बो रहे हो
ये जो नफरतों का बीज बो रहे हो
Gouri tiwari
मैं गहरा दर्द हूँ
मैं गहरा दर्द हूँ
'अशांत' शेखर
"जिंदगी"
नेताम आर सी
Loading...