दीपावली
गरीब दास ने पूछा…
लोग दीपावली मनाते है ?
पर पटाखे फोड़कर पर्यावरण को क्षति पहुंचाते है !!
हमने कहा…यार ! गरीबदास !
यह दीपावली का पर्व अमीरों को बहुत ही भाता है !
इसका इंतजार तो उन्हें साल भर सताता है !!
प्रतिदिन लक्ष्मी उनके घर आती है !
बदले में सारे ऐश्वर्य लाती है !!
साल भर जो तुमसे लूटते है !
वही तो ये दीपावली में फूंकते है !!
वैसे तो ये अमीर हर रोज…
भोग विलास और ऐश की दीपावली मनाते है !
पर विशेष दीपावली के दिन धनलक्ष्मी को जुआ फटाखे जैसी रस्म को पूरा करने में लगाते है !!
• विशाल शुक्ल