हिंदु कैलेंडर के अनुसार फाल्गुन महीने को साल का 12 वाँ और अं

हिंदु कैलेंडर के अनुसार फाल्गुन महीने को साल का 12 वाँ और अंतिम महीना माना जाता है. फाल्गुन का महीना देवों के देव महादेव और भगवान श्री कृष्ण को समर्पित है। फाल्गुन महीना अध्यात्म के साथ ही उत्सव के लिए भी जाना जाता है.इस मॉस में रंगों का त्योहार होली, शिव-पार्वती के विवाह का प्रसंग महाशिवरात्रि मनाये जाते हैं. इसके अलावा फाल्गुन मॉस में ही वसंत ऋतु का उत्सव भी मनाया जाता है. फाल्गुन मॉस में विशेष रूप से दो देवताओं की पूजा की जाती है. पहले भगवान कृष्ण और दूसरे शिव ….फाल्गुन महीने में भगवान कृष्ण के साथ साथ चंद्रदेव की आराधना का भी महत्व होता है । मान्यता के अनुसार, इस माह में चन्द्रमा का जन्म भी हुआ था। फाल्गुन में चंद्र देव की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है, जिससे मानसिक तनाव से मुक्ति मिलती है।पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह 2025, 13 फरवरी से शुरू होकर 14 मार्च 2025 को समाप्त होगा। फाल्गुन माह की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं…💐💐🙏🙏