Sahityapedia
Sign in
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
26 Jan 2025 · 3 min read

#गणतंत्र_की_रात्रि_वेला_में-

#गणतंत्र_की_रात्रि_वेला_में-
■ कविता / मेरे सपनों का भारत (स्वाधीनता की शताब्दी 2047 तक)
【प्रणय प्रभात】
मैं देख रहा सुंदर सपना।
कल कैसा हो भारत अपना।।
सपना है जागी आँखों का।
सपना प्रतिभा के पाँखों का।।
सपना विकास के कामों का।
हाथों को मिलते दामों का।।
सपना शीतल हरियाली का।
सपना हर-घर खुशहाली का।।
बस कर्म प्राण हो कर्ता का।
ख़ुद पर ख़ुद की निर्भरता का।।
ना कोई फैला हाथ दिखे।
मानव मानव के साथ दिखे।।
तितली के पंख न घायल हों।
मोरों के पग में पायल हों।।
पैरों से लम्बी चादर हो।
समरसता के प्रति आदर हो।।
ना किसी हृदय से उठे हाय।
हर पीड़ित पाए प्रबल न्याय।।
चाहे घर आलीशान न हो।
झुग्गी का नाम निशान न हो।।
संरक्षित हो शिशु का जीवन।
ऐसे घर हों जैसे उप-वन।।
कुदरत का कोप न हो हावी।
सतयुग-त्रेता सा हो भावी।।
बारिश केवल वरदानी हो।
धरती की चूनर धानी हो।।
सबको सुंदर परिवेश मिले।
दुनिया से ऊपर देश मिले।।
ना ही उन्मादी नारे हों।
ना कम्पित छत, दीवारें हों।।
हो स्वच्छ, सुपाचक लासानी।
निर्मल हो नदियों का पानी।।
पंछी चहकेँ, परवाज़ करें।
विष-मुक्त हवाएं नाज़ करें।।
ना सीलन हो, ना काई हो।
बस्ती-बस्ती अमराई हो।।
हो लुप्त पीर, परिताप मिटे।
दैहिक-दैविक संताप मिटे।।
हर एक जीव में नाथ दिखें।
फिर सिंह-वृषभ इक साथ दिखें।।
ना धर्मो का उपहास बने।
हिंसा बीता इतिहास बने।।
ना रुदन, वेदना, क्रंदन हो।
केवल सुपात्र का वंदन हो।।
ना सत्ता पागल मद में हो।
नौकरशाही भी हद में हो।।
ना लाशों पर रोटियाँ सिकें।
ना दो रोटी को देह बिकें।।
बिन रिश्वत बिगड़ा काम बने।
हर गाँव-शहर श्री-धाम बने।।
बीमारी, ना बीमार मिले।
सस्ता, सुंदर उपचार मिले।।
ना लुट पाएं, ना ही लूटें।
ना दर्पण से सपने टूटें।।
सिद्धांत न कोई शापित हो।
नैतिकता फिर स्थापित हो।।
मासूमों की मुस्कान खिले।
तरुणाई को चाणक्य मिले।।
गुरुकुल जैसी शालाएं हों।
उन्मुक्त बाल-बालाएं हों।।
सबको समान अधिकार मिले।
समरसता का उपहार मिले।।
मानस इस हद तक बनें शुद्ध।
सब शांत दिखें ना दिखें क्रुद्ध।।
ना कोई वंचित, शोषित हो।
जो पाए जन्म सुपोषित हो।।
जुगनू तक ना बेचारा हो।
अंधियारों में उजियारा हो।।
हर इक विकार पे विजय मिले।
मानवता निर्भय अभय मिले।।
ना बहने बिलखें ना माँएं।
ना बारूदी हों सीमाएं।।
ना आगज़नी, ना रक्तपात।
ना मर्यादा को सन्निपात।।
मंगल तक जाए, ना जाए।
जीवन मे मंगल आ जाए।।
नैतिकता-युक्त सियासत हो।
आज़ादी अमर विरासत हो।।
जन निष्ठावान कृतज्ञ बने।
सांसें हवि, जीवन यज्ञ बने।।
मंथन से अर्जित अमृत हो।
फिर से अखंड आर्यावृत हो।।
निज राष्ट्र भुवनपति सौर बने।
फिर जगती का सिरमौर बने।।
👌👌👌👌👌👌👌👌👌👌👌
#कथ्य-
आज़ादी के अमृत काल के बाद गणतंत्र के अमृत वर्ष में आज़ाद भारत के 100वें साल के लिए है मेरा यह सपना। जिसे एक मानवतावादी व सम्वेदी भारतीय के रूप में देखना मेरा कर्त्तव्य भी है और अधिकार भी। वजह बस इतनी सी है कि मैं सरकारी रेवड़ियों से प्रभावित होने वालों में नहीं। मैं हर भारतीय के उत्थान में अपना भला देखता हूँ। महान भारत-वर्ष के अमर संघर्ष की सफलता के प्रतीक 76वें गणतंत्र दिवस की अनंत बधाइयां।।
जय हिंद, जय भारत
●सम्पादक●
न्यूज़&व्यूज़ (मप्र)

1 Like · 26 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.

You may also like these posts

किसने क्या खूबसूरत लिखा है
किसने क्या खूबसूरत लिखा है
शेखर सिंह
युद्ध के बाद
युद्ध के बाद
लक्ष्मी सिंह
मत्त सवैया
मत्त सवैया
Rambali Mishra
कभी नजरें मिलाते हैं कभी नजरें चुराते हैं।
कभी नजरें मिलाते हैं कभी नजरें चुराते हैं।
Prabhu Nath Chaturvedi "कश्यप"
दिल की प्यारी
दिल की प्यारी
जय लगन कुमार हैप्पी
दोस्ती
दोस्ती
Neha
"धन-दौलत" इंसान को इंसान से दूर करवाता है!
Ajit Kumar "Karn"
शायरी
शायरी
Writer Ch Bilal
sp47 खड़े थे खाई के/ सांसों का सफर
sp47 खड़े थे खाई के/ सांसों का सफर
Manoj Shrivastava
Dictatorship in guise of Democracy ?
Dictatorship in guise of Democracy ?
Shyam Sundar Subramanian
आपन गांव
आपन गांव
अनिल "आदर्श"
गुरु
गुरु
R D Jangra
"हम सभी यहां दलाली कर रहे हैं ll
पूर्वार्थ
तन्हाई को तोड़ कर,
तन्हाई को तोड़ कर,
sushil sarna
उधार का ज्ञान - रविकेश झा
उधार का ज्ञान - रविकेश झा
Ravikesh Jha
अब ना हार मानेंगे...
अब ना हार मानेंगे...
भगवती पारीक 'मनु'
दूषित पर्यावरण
दूषित पर्यावरण
C S Santoshi
जी करता है , बाबा बन जाऊं – व्यंग्य
जी करता है , बाबा बन जाऊं – व्यंग्य
अनिल कुमार गुप्ता 'अंजुम'
नन्हे-मुन्ने हाथों में, कागज की नाव ही बचपन था ।
नन्हे-मुन्ने हाथों में, कागज की नाव ही बचपन था ।
Rituraj shivem verma
*गठरी बाँध मुसाफिर तेरी, मंजिल कब आ जाए ( गीत )*
*गठरी बाँध मुसाफिर तेरी, मंजिल कब आ जाए ( गीत )*
Ravi Prakash
तोड़कर दिल को मेरे इश्क़ के बाजारों में।
तोड़कर दिल को मेरे इश्क़ के बाजारों में।
Phool gufran
जब आलस बैठाए हो अंतर्मन में: फिर लक्ष्य का भेदन कैसे होगा ?
जब आलस बैठाए हो अंतर्मन में: फिर लक्ष्य का भेदन कैसे होगा ?
पूर्वार्थ देव
*Flashback*
*Flashback*
Veneeta Narula
श्रम
श्रम
Kanchan verma
निरंकारी महिला गीत (2)
निरंकारी महिला गीत (2)
Mangu singh
*चेहरे की मुस्कान*
*चेहरे की मुस्कान*
सुरेन्द्र शर्मा 'शिव'
"वरना"
Dr. Kishan tandon kranti
ख़िलाफ़ खड़े सिर कुचल दिए, इसान थोड़ी है
ख़िलाफ़ खड़े सिर कुचल दिए, इसान थोड़ी है
डॉ.एल. सी. जैदिया 'जैदि'
श
Vipin Jain
जिस पर हम ध्यान देना छोड़ देंगे उसका नष्ट होना स्वभाविक है, फ
जिस पर हम ध्यान देना छोड़ देंगे उसका नष्ट होना स्वभाविक है, फ
ललकार भारद्वाज
Loading...