Sahityapedia
Sign in
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
5 Oct 2024 · 2 min read

मंत्र :या देवी सर्वभूतेषु सृष्टि रूपेण संस्थिता।

मंत्र :या देवी सर्वभूतेषु सृष्टि रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।

( अर्थात जो देवी संपूर्ण सृष्टि में विद्यमान है और रचयिता है, उनको मैं नमस्कार करता हूँ,/ या बार-बार उनको नमन करती हूँ।)

6 अक्टूबर दिन रविवार नवरात्र के चौथे दिन दुर्गा जी के चौथा रूप माँ कुष्मांडा का रूप धारण किया था। कुष्मांडा शब्द तीन शब्दों से मिलकर बना है- कु- जिसका अर्थ है छोटा; ऊष्मा- जिसका अर्थ है गर्मी और अंडा- जिसका अर्थ है अंडा।
यह आदि परम शक्ति ही थी जिन्होंने ब्रह्मांड में जीवन को फिर से शुरू करने के लिए माँ कुष्मांडा का रूप धारण किया था।
मान्यता है कि देवी पार्वती ने ऊर्जा और प्रकाश को संतुलित करने के लिए सूर्य के केंद्र में निवास किया। सूर्य लोक में रहने की शक्ति क्षमता केवल इन्हीं में है इसलिए इनके शरीर की कांति और प्रभा सूर्य की ही भांति दैदीप्यमान है।
जब सृष्टि का अस्तित्व नहीं था, चारों ओर अंधकार ही अंधकार परिव्यास था, तब इन्हीं देवी ने अपने ‘ईषत्’ हास्य से ब्रह्मांड की रचना की थी। अतः यही सृष्टि की आदि स्वरूपा, आदि शक्ति है। उनके पूर्व ब्रह्मांड का अस्तित्व था ही नहीं। इनका निवास सूर्य मंडल के भीतर के लोक में है। सूर्य लोक में निवास कर सकने की क्षमता और शक्ति केवल इन्हीं में है। इनके तेज की तुलना इन्हीं से की जा सकती है। इन्हीं के तेज और प्रकाश से दसों दिशाएं प्रकाशित हो रही हैं। ब्रह्मांड की सभी वस्तुओं और प्राणियों में अवस्थित तेज इन्हीं की छाया है।
माँ कुष्मांडा देवी के हाथ में जो अमृत कलश होता है उससे वह अपने भक्तों को दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करती हैं। माँ कुष्मांडा की पूजा करने से सुख, समृद्धि तथा बुद्धि का विकास होता है, साथ ही जीवन में निर्णय लेने की शक्ति बढ़ती है। माँ की अष्टभुजाएं हैं। आठवें हाथ में सभी सिद्धियौ और निधियों को देने वाली जपमाला है ,जो जीवन में कर्म करने का संदेश देती है। उनकी मुस्कान यह बताती है कि हमें हर परिस्थिति का सामना हँसकर करना चाहिए। इस दिन साधक का मन ‘अनाहत’ चक्र में अवस्थित होता है अतः इस दिन उसे अत्यंत पवित्र और निश्छल मन से कुष्मांडा देवी के स्वरूप को ध्यान में रखकर पूजा उपासना के कार्य में लगना चाहिए।
माँ कुष्मांडा सिंह की सवारी करती हैं जो धर्म का प्रतीक है। इस दिन नारंगी रंग के वस्त्र पहनकर माता की पूजा करने से वह प्रसन्न होती है और जीवन में प्रसन्नता का आशीर्वाद देती है। माँ कुष्मांडा को भोग में मालपुए का भोग लगाया जाता है। माँ कुष्मांडा का स्मरण करके उनको धूप, अक्षत, लाल पुष्प, सफेद कुम्हड़ा, फल, सुखे मेवे और सौभाग्य का सामान अर्पित करें।

हरमिंदर कौर
अमरोहा (यू.पी.)

1 Like · 141 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.

You may also like these posts

बस्तर का वैलेंटाइन
बस्तर का वैलेंटाइन
Dr. Kishan tandon kranti
कब आये कब खो गए,
कब आये कब खो गए,
sushil sarna
4814.*पूर्णिका*
4814.*पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
प्रेम को भला कौन समझ पाया है
प्रेम को भला कौन समझ पाया है
Mamta Singh Devaa
यह मूर्दों की बस्ती है
यह मूर्दों की बस्ती है
Shekhar Chandra Mitra
रास्ते में आएंगी रुकावटें बहुत!!
रास्ते में आएंगी रुकावटें बहुत!!
पूर्वार्थ
मछली रानी
मछली रानी
ओम प्रकाश श्रीवास्तव
नव निवेदन
नव निवेदन
Jeewan Singh 'जीवनसवारो'
নিমন্ত্রণ
নিমন্ত্রণ
Pijush Kanti Das
ଏଭଳି ସ୍ଥିତି ଉପୁଜିଛି
ଏଭଳି ସ୍ଥିତି ଉପୁଜିଛି
Otteri Selvakumar
अपना भी एक घर होता,
अपना भी एक घर होता,
Shweta Soni
52.....रज्ज़ मुसम्मन मतवी मख़बोन
52.....रज्ज़ मुसम्मन मतवी मख़बोन
sushil yadav
भरोसा
भरोसा
Ragini Kumari
बस यूँ ही
बस यूँ ही
Neelam Sharma
#विरोधाभास-
#विरोधाभास-
*प्रणय प्रभात*
**
**"कोई गिला नहीं "
Dr Mukesh 'Aseemit'
नज़र बूरी नही, नजरअंदाज थी
नज़र बूरी नही, नजरअंदाज थी
संजय कुमार संजू
पेवन पहने बाप है, बेटा हुए नवाब।
पेवन पहने बाप है, बेटा हुए नवाब।
संजय निराला
वो ठहरे गणित के विद्यार्थी
वो ठहरे गणित के विद्यार्थी
Ranjeet kumar patre
दोहा छंद
दोहा छंद
Vedkanti bhaskar
"परदादा जी की सीख"
।।"प्रकाश" पंकज।।
★किसान ए हिंदुस्तान★
★किसान ए हिंदुस्तान★
★ IPS KAMAL THAKUR ★
सितारे न तोड़ पाऊंगा
सितारे न तोड़ पाऊंगा
अरशद रसूल बदायूंनी
चाहे जितना भी रहे, छिलका सख्त कठोर
चाहे जितना भी रहे, छिलका सख्त कठोर
RAMESH SHARMA
*हँसो जिंदगी में मुस्काओ, अच्छा लगता है 【हिंदी गजल/गीतिका 】*
*हँसो जिंदगी में मुस्काओ, अच्छा लगता है 【हिंदी गजल/गीतिका 】*
Ravi Prakash
मुद्दा सुलझे रार मचाए बैठे हो।
मुद्दा सुलझे रार मचाए बैठे हो।
Kumar Kalhans
चलो कुंभ का मेला
चलो कुंभ का मेला
sonu rajput
उम्मीद का दामन।
उम्मीद का दामन।
Taj Mohammad
कभी बारिशों में
कभी बारिशों में
Dr fauzia Naseem shad
जिन्दगी से प्यार करना।
जिन्दगी से प्यार करना।
लक्ष्मी सिंह
Loading...