Sahityapedia
Sign in
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
2 May 2024 · 3 min read

वैश्विक परिवर्तन में मीडिया की भूमिका

लोकतंत्र के चौथे किंतु अत्यंत महत्वपूर्ण स्तंभ मीडिया की हर स्तर पर, हर क्षेत्र में उपस्थित लगभग अनिवार्य सी हो गई है, जिसका सकारात्मक प्रभाव भी दिखता है,तो कहीं कहीं नकारात्मक प्रभाव भी दिख ही जाता है। इस बात से शायद ही कोई इंकार कर रहा होगा। ऐसे में जब अनाचार, अत्याचार, भ्रष्टाचार, अपराध, नैतिक अनैतिक कृत्य/कदम विकास, नई खोज, उपलब्धि के साथ वैश्विक स्तर पर हर क्षेत्र में तेजी से बदलाव हो रहा है , चाहे वो द्विपक्षीय/बहुपक्षीय संबंध हो, पारस्परिक, सामरिक, आयात निर्यात, साहित्य कला, सांस्कृतिक , पर्यावरण, जलवायु, अंतरिक्ष आदि के क्षेत्र हों अथवा युद्ध की स्थितियां, परमाणु युद्ध अथवा तीसरे विश्व युद्ध की उत्पन्न होती आहटें। जिसमें मीडिया चाहे वो प्रिंट मीडिया हो, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया अथवा सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका के बिना अधिसंख्य सूचनाएं, जानकारी का अधिकतम लोगों तक कम से कम समय में पहुंचना संभव नहीं है। यूं तो मीडिया की ईमानदार भूमिका की अपेक्षा की जाती है। लेकिन बहुत बार मीडिया की भूमिका दुराग्रह/ पक्षपातपूर्ण और एक पक्षीय भी होती है, एक पक्षीय या गुमराह करने वाली और सच पर लीपापोती कर छिपाने की कोशिश घातक होने के साथ नई समस्या,नये विवाद का कारण भी बन जाती है। जो कि अनुचित ही कहा जायेगा। ऐसा घरेलू/ वैश्विक स्तर पर होता है।
यही नहीं अनेक घटनाओं दुर्घटनाओं की स्थिति में प्रशासनिक सूचनाओं पर निर्भर होना पड़ता है, फिर भी मीडिया अपने स्रोतों से प्राप्त सूचना, जानकारी, मृतकों, हताहतों की संख्या, कारण, की जानकारी,तात्कालिक कार्यवाही, सहायता आदि पहुंचाने का प्रयास करता है, अलग अलग मीडिया रिपोर्टों में संभवतः इसीलिए विषमताओं का प्रादुर्भाव देखने को मिलता है। बहुत सी घटनाओं, दुर्घटनाओं, अपराध आदि प्राथमिकी दर्ज होने पर ही प्रकाश में लाना विवशता भी होती है, क्योंकि इसके तमाम कानूनी दांव पेंच भी होते हैं। ऐसे में अपुष्ट, अफवाहों और प्रत्यक्षदर्शियों जैसे शब्दों का सहारा लेना पड़ता है। बहुत सी खबरों को मीडिया से छुपाया भी जाता है,जिसके तहत तक पहुंचने के लिए मीडिया कर्मियों को बहुत जोखिम भी उठाना पड़ता है तो कई बार किसी एक पक्ष, दबंगों, माफियाओं, अपराधियों द्वारा उनकी हत्या कर मुंह बंद करने की भी कोशिशें आते दिन सुर्खियां बनती हैं।
यूं तो मीडिया अपनी जिम्मेदारी निभाने की लगातार कोशिशें करता रहता है, अपनी जान जोखिम डालकर भी सच और तथ्यों को दुनिया के सामने लाता है। फिर भी हर क्षेत्र की तरह इस क्षेत्र में भी कुछ गद्दार, लालची और लोभी हैं जो अपने पेशे को शर्मशार करते हैं तो कई बार उन्हें विभिन्न स्तरों, माध्यमों से उन्हें ईमानदारी से अपने कदम पीछे खींचने के लिए विवश कर दिया जाता है।
मीडिया को चाहिए कि वह अपनी भूमिका, जिम्मेदारी को समझें और लक्ष्मण रेखा पार कर मीडिया ट्रायल की आड़ में अपनी गरिमा पर खुद ही प्रहार न करे और खुद न्यायाधीश और वकील बनकर न्याय व्यवस्था में गतिरोधक न बने। लोकतांत्रिक व्यवस्था में मीडिया को भी एक स्तंभ माना गया है। ऐसे में उसे अपने लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को कमजोर करने का दुस्साहस भी नहीं करना चाहिए। क्योंकि आज मीडिया की जरूरत जितनी ज्यादा है, उससे कहीं अधिक उसकी अहमियत को महसूस भी किया जाता है, चाहे आम जन हो, समाज हो या शासन प्रशासन। उसका स्तर, स्वरूप चाहे गांव गरीब के स्तर का हो या विभिन्न स्तरों पर वैश्विक। मीडिया को निष्पक्ष, सच और ईमानदार रहकर यथार्थ को रेखांकित करते हुए जनता सरकार,राष्टृ के साथ अपने आपके साथ भी ईमानदार होना चाहिए। क्योंकि मीडिया की भूमिका प्राचीन काल से रही है और अनंत काल तक रहेगी, क्योंकि मीडिया की भूमिका के बिना लोकतांत्रिक, प्रशासनिक ही नहीं सामाजिक और व्यावहारिक ढांचा भी मजबूत नहीं रह सकेगा।

सुधीर श्रीवास्तव
गोण्डा उत्तर प्रदेश

Language: Hindi
Tag: लेख
106 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.

You may also like these posts

प्राणों में हो मधुमास
प्राणों में हो मधुमास
आशा शैली
निंदक सज्जन को करें ,एक मात्र बदनाम ।
निंदक सज्जन को करें ,एक मात्र बदनाम ।
Dr. Sunita Singh
कहां से लाऊं शब्द वो
कहां से लाऊं शब्द वो
Seema gupta,Alwar
ग़ज़ल _ सयासत की हवेली पर ।
ग़ज़ल _ सयासत की हवेली पर ।
Neelofar Khan
चाँद और इन्सान
चाँद और इन्सान
Kanchan Khanna
बहुत खूबसूरत है मोहब्बत ,
बहुत खूबसूरत है मोहब्बत ,
Ranjeet kumar patre
बदलता चेहरा
बदलता चेहरा
Suman (Aditi Angel 🧚🏻)
"लाचार मैं या गुब्बारे वाला"
संजय कुमार संजू
इस देश की ख़ातिर मिट जाऊं बस इतनी ..तमन्ना ..है दिल में l
इस देश की ख़ातिर मिट जाऊं बस इतनी ..तमन्ना ..है दिल में l
sushil sarna
*पीठ पर होदा
*पीठ पर होदा
*प्रणय प्रभात*
संवेदना ही सौन्दर्य है
संवेदना ही सौन्दर्य है
Ritu Asooja
4112.💐 *पूर्णिका* 💐
4112.💐 *पूर्णिका* 💐
Dr.Khedu Bharti
इक उल्लू ही बहुत है, बर्बादी को बाग।
इक उल्लू ही बहुत है, बर्बादी को बाग।
Vijay kumar Pandey
रामपुर की होली 2025 (संस्मरण)
रामपुर की होली 2025 (संस्मरण)
Ravi Prakash
**!! अलविदा दीपावली !!*
**!! अलविदा दीपावली !!*"
AVINASH (Avi...) MEHRA
नयी उमंगें
नयी उमंगें
surenderpal vaidya
हर शख्स तन्हा
हर शख्स तन्हा
Surinder blackpen
ग़ज़ल
ग़ज़ल
ईश्वर दयाल गोस्वामी
यदि भविष्य की चिंता है तो वर्तमान को सुधार लो
यदि भविष्य की चिंता है तो वर्तमान को सुधार लो
सोनम पुनीत दुबे "सौम्या"
राम राम
राम राम
Dinesh Kumar Gangwar
आया पर्व पुनीत....
आया पर्व पुनीत....
डॉ.सीमा अग्रवाल
পছন্দের ঘাটশিলা স্টেশন
পছন্দের ঘাটশিলা স্টেশন
Arghyadeep Chakraborty
एगो गदहा से आके लड़ि गइल कहीं के पीला
एगो गदहा से आके लड़ि गइल कहीं के पीला
अवध किशोर 'अवधू'
” कुम्हार है हम “
” कुम्हार है हम “
ज्योति
आओ कुछ दिल की बातें करके हल्का हो लें।
आओ कुछ दिल की बातें करके हल्का हो लें।
Jyoti Roshni
हंसें और हंसाएँ
हंसें और हंसाएँ
Dinesh Yadav (दिनेश यादव)
हमारी दोस्ती अजीब सी है
हमारी दोस्ती अजीब सी है
Keshav kishor Kumar
लड़कियों के प्रति आकर्षण प्राकृतिक और स्वाभाविक होता है जिसम
लड़कियों के प्रति आकर्षण प्राकृतिक और स्वाभाविक होता है जिसम
Rj Anand Prajapati
कविता
कविता
Rambali Mishra
" शरारत "
Dr. Kishan tandon kranti
Loading...