Sahityapedia
Sign in
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
9 Apr 2024 · 4 min read

*मुर्गा की बलि*

हमारा देश आस्था और धार्मिक रीति-रिवाज का देश माना जाता है। लोग इस देश में इतने आस्थावान हैं, कि पत्थर जिस पर लिखा होता है फलां गांँव,शहर या कस्बा इतनी दूर है, उसे भी हाथ जोड़कर प्रणाम कर करते हैं और उसके आगे माथा टेकते हैं। इसी प्रकार देश के विभिन्न भागों में अलग-अलग प्रकार की प्रथाएंँ और रीति रिवाज पाए जाते हैं। देश के कुछ भागों में लोग अपने इष्ट देव को प्रसन्न करने के लिए मनुष्य और पशु पक्षियों की बलि चढ़कर उन्हें मार देते हैं। उनका मानना होता है, कि ऐसा करने से उनके इष्ट देव प्रसन्न हो जाते हैं और उन्हें मनचाहा वरदान प्रदान करते हैं। ऐसी प्रथाएंँ जिनका कोई औचित्य नहीं है, हमारे देश में विभिन्न भागों में होती रहती हैं।
अब से लगभग 20-22 साल पुरानी बात है। हमारा एक खेत हमारे गांँव के दक्षिण में लगभग 3 किलोमीटर दूर है। उस खेत पर जाते हुए, जैसे ही गांँव को पार करते हैं, एक चौराहा पड़ता है। कभी-कभी गांँव वालों का कहना होता है, कि इस चौराहे पर ही गांँव के कुछ लोग टोने-टोटके करते रहते हैं।
रात के लगभग 9-10 बजे होंगे, हमारे ही गांँव के दो व्यक्ति जो भक्ताई सीख रहे थे, जिनमें एक का नाम कालीचरन था और दूसरे का सुरेश था। इस चौराहे पर लगभग 9-10 बजे, ये दोनों नव भगत चौराहे वाली देवी के लिए एक जीवित मुर्गा, शराब, पान अगरबत्ती, लाल कपड़ा कुछ प्याले इत्यादि लेकर पहुंँच गए और उस चौराहे पर बैठकर शराब प्यालो में करके और पान इत्यादि को फैलाकर बैठ ही थे, कि सौभाग्य से उस दिन मेरे पिताजी भी उसी खेत से जो गांँव से दक्षिण में तीन किमी की दूरी पर था, वापस लौट रहे थे। जैसे ही वह उनके कुछ करीब पहुंँचे तो उन्होंने देखा चौराहे पर उजाला हो रहा था और कोई व्यक्ति मंत्रों का जाप कर रहा था। और उनके पास प्याले, शराब की बोतल अगरबत्ती और एक सफेद रंग का मुर्गा था जो उन्होंने अपनी गोद में पकड़कर बैठा रखा था। उस समय रास्ते में झुंड बहुत हुआ करते थे। इन झंडों को काटकर ही लोग अपने घर पर छप्पर बनाकर डालते थे। इन झुंडों से काटे जाने वाली, जिसे गांँव में पतेल बोलते थे, उसी से छप्पर बनाया जाता था और सरकंडो से छप्पर के बत्ता बनाए जाते थे। मेरे पिताजी ने थोड़ी दूर से उन दोनों का यह करामात देखा तो वह तुरन्त समझ गए कि यहांँ कोई भक्त है, जो मुर्गे की बलि चढ़ाएगा। यह देखने के लिए कि यह मुर्गे को किधर फेंकेंगे, अनुमान लगाकर एक झुंड की बगल में छुपकर बैठ गए और उन दोनों का करिश्मा देखने लगे। वह मंत्रों का लगातार जाप करते रहे, फिर उन्होंने चौराहे वाले देवी को भोग लगाया और दारु (शराब) खुद पी गए और पान भी खुद खा गए। जब उन्हें नशा हो गया तो उनमें से एक ने मुर्गे की गर्दन और मुर्गे को पकड़ा और दूसरे ने नुकीला चुरा निकाला और तुरंत मुर्गे की गर्दन काट कर उसी दिशा में, जिस दिशा में मेरे पिताजी झुंड की आड़ में खड़े हुए थे यह कहते हुए फेंका,-“लै ले जा इस अपने परसाद को, यहां क्या लैने आये रई है।”यह कहते हुए इन दोनों ने जैसे ही मुर्गा फेंका तो वह पिताजी के पास ही जाकर गिरा। पिताजी ने तुरन्त मौके का लाभ उठाया और मुर्गे को उठाकर कुछ दूरी पर जाकर उस मुर्गे के पंखों को उखाड़ने(साफ सफाई करने) लगे। उन दोनों को इस बात का कुछ पता नहीं था, कि यहां कोई छुपकर हमारा कार्यक्रम भी देख रहा है।
अब दोनों नवोदित भगत मुर्गे को खोजने लगते हैं, लेकिन मुर्गा वहां हो तो मिले। काफी देर तक उन्होंने मुर्गे को यह कहते हुए ढूंढा कि,-” यार फेंका तो यही था, आखिर गया कहांँ?, आज तो सचमुच चौराहे वाली वाली ले गई दिखै है।”फिर वे दोनों काफी देर बाद खोजते-खोजते और यह कहते हुए,-” कहीं कोई जंगली जानवर तो नहीं ले गया है।” पिताजी के पास आए और पिताजी को देखकर वह घबरा गए। जब पिताजी ने उन्हें डरावने और मजाकिया अंदाज में डांँटा। पिताजी की आवाज पहचान कर वे दोनों कहने लगे,-” यार हम तो सचमुच डर गए थे, कि मुर्गे को आज चौराहे वाली ले गई।”
फिर क्या था वे तीनों मुर्गे को लेकर वापस घर आ गए और उस मुर्गे को दोनों भगत जी ने पकाया और उन दोनों के साथ हमारे पिताजी ने भी, वह मुर्गा खाया। आज भी वह दोनों जब कभी पिताजी को मिलते हैं, तो हंँसते हैं, कि यार वह बात सदा याद रहेगी।
आज भी हमारे समाज में ऐसी बहुत सी घटनाएंँ और रीति रिवाज अपनाये जाते हैं, जिनसे हमें कोई लाभ नहीं होता शिवा नुकसान के। इसलिए ऐसे कामों से सदैव दूर रहिए और लोगों को समझाइए कि इससे कोई लाभ होने वाला नहीं है। ऐसे बेकार कार्य से बचने के लिए एकमात्र उपाय हम सबको शिक्षित होना बहुत जरूरी है। अतः पढ़िए, आगे बढ़िए और ऐसे कामों से हमेशा दूर रहिए।

Language: Hindi
1 Like · 295 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from Dushyant Kumar
View all

You may also like these posts

परीक्षा
परीक्षा
विक्रम सिंह
"न टूटो न रुठो"
Yogendra Chaturwedi
गाडगे पुण्यतिथि
गाडगे पुण्यतिथि
डॉ विजय कुमार कन्नौजे
मोहब्बत-ए-सितम
मोहब्बत-ए-सितम
Neeraj Mishra " नीर "
बात
बात
Shriyansh Gupta
दिखावे के दान का
दिखावे के दान का
Dr fauzia Naseem shad
आपकी मुस्कुराहट बताती है फितरत आपकी।
आपकी मुस्कुराहट बताती है फितरत आपकी।
Rj Anand Prajapati
"रहस्यमयी"
Dr. Kishan tandon kranti
*अगर आपको हमेशा खुश रहना है तो कोई ऐसा लक्ष्य बनाए जिसके लिए
*अगर आपको हमेशा खुश रहना है तो कोई ऐसा लक्ष्य बनाए जिसके लिए
Shashi kala vyas
--> पुण्य भूमि भारत <--
--> पुण्य भूमि भारत <--
Ankit Halke jha
ग़ज़ल
ग़ज़ल
आर.एस. 'प्रीतम'
नहीं होते यूं ही रिश्तें खत्म
नहीं होते यूं ही रिश्तें खत्म
Seema gupta,Alwar
ये जरूरी तो नहीं
ये जरूरी तो नहीं
RAMESH Kumar
सोरठा
सोरठा
Raj kumar
Dr Arun Kumar shastri
Dr Arun Kumar shastri
DR ARUN KUMAR SHASTRI
आज महाकुंभ मेला का दूसरा अमृत स्नान मौनी अमावस्या है। इस दिन
आज महाकुंभ मेला का दूसरा अमृत स्नान मौनी अमावस्या है। इस दिन
ललकार भारद्वाज
।।वजूद II
।।वजूद II
पं अंजू पांडेय अश्रु
वक्त के साथ लड़कों से धीरे धीरे छूटता गया,
वक्त के साथ लड़कों से धीरे धीरे छूटता गया,
ब्रजनंदन कुमार 'विमल'
वर्ण पिरामिड
वर्ण पिरामिड
Rambali Mishra
3283.*पूर्णिका*
3283.*पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
बस यूंही
बस यूंही
Suman (Aditi Angel 🧚🏻)
खूबसूरती
खूबसूरती
Ritu Asooja
যুঁজ দিওঁ আহক
যুঁজ দিওঁ আহক
Otteri Selvakumar
Rumors, gossip, and one-sided stories can make it easy to pa
Rumors, gossip, and one-sided stories can make it easy to pa
पूर्वार्थ
जामुन
जामुन
शेखर सिंह
सदा सदाबहार हिंदी
सदा सदाबहार हिंदी
goutam shaw
कविता चोरों को सप्रेम भेंट
कविता चोरों को सप्रेम भेंट
अवध किशोर 'अवधू'
ग़म से भरी इस दुनियां में, तू ही अकेला ग़म में नहीं,
ग़म से भरी इस दुनियां में, तू ही अकेला ग़म में नहीं,
Dr.S.P. Gautam
नहीं हो रहा है भरोसा उन पर!
नहीं हो रहा है भरोसा उन पर!
Jaikrishan Uniyal
लोगों को और कब तलक उल्लू बनाओगे?
लोगों को और कब तलक उल्लू बनाओगे?
Abhishek Soni
Loading...