Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
3 Apr 2024 · 1 min read

यही समय है, सही समय है, जाओ जाकर वोट करो

यही समय है, सही समय है, जाओ जाकर वोट करो।।
——————————————————–

अवसर आया है चुनाव का बटन दबाकर वोट करो।
यही समय है, सही समय है, जाओ जाकर वोट करो।।

बैठे बैठे स्वप्न देखना नहीं सार्थक होता है,
मनवांछित फल पाने को तो उद्यम करना पड़ता है,
इसीलिए आलस को त्यागो, पहले जाकर वोट करो,
यही समय है सही समय है जाओ जाकर वोट करो।

गठबंधन या ठगबंधन है, इसका भेद समझना है,
इनके वादों झॉंसों के लालच में नहीं उलझना है,
इनका सब इतिहास याद कर बटन दबाकर चोट करो।
यही समय है सही समय है, जाओ जाकर वोट करो।।

ऐसे प्रत्याशी को चुनना, जो सबका हित साध सके,
जो जन जन का सेवक बनकर, सबके हित की बात करे,
जो विकास के रथ को हॉंके, उसको जाकर वोट करो।
यही समय है सही समय है , जाओ जाकर वोट करो।

श्रीकृष्ण शुक्ल, मुरादाबाद।
02.04.2024

Loading...