Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
29 Oct 2024 · 1 min read

दीपावली का पर्व महान

भारत है यह शिष्ट सभ्यता संस्कृति की पहचान।
इसी कड़ी में चलो मनाएं दीपावली का पर्व महान।

जग यह जीत सके वह शक्ति,
पत्थर बोल उठे ,वह भक्ति ।
सहज स्नेह व्यवहार है युक्ति,
पाप तमस से देती मुक्ति।
ले प्रकाश जीवन के वन में,देता है वरदान ।
दीपावली का पर्व महान।

घोर निशा में दिशा दिखाए
सत्य राह यह है बतलाए।
कलयुग में ही सतयुग लाए।
सब संभव बस दीप जलाएं।।
निष्ठा की लौ जली अगर तो आते हैं भगवान ।
दीपावली का पर्व महान ।।

घर की बिटिया ज्योति बार ती।
कोटि कंठ गा रहे आरती।।
खड़ी रहे दुनिया निहारती।
आज दमकती भव्य भारती।।
त्यौहारों का राजा आया, हर्षित हिंदुस्थान।
दीपावली का पर्व महान।

हरीश पटेल “हर”
ग्राम ;- तोरन (थान खम्हरिया)
बेमेतरा

Loading...