Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
23 Feb 2024 · 1 min read

पंख कटे पांखी

पंख कटे पांखी लेकर
हमने स्वप्न सजाये हैं
इस शून्य आकाश में
हमने भी घर बनाये हैं।।
पंछी होते तो उड़ लेते
या कर लेते हम आखेट
हर डाल पर है शिकारी
पल पल सिसके साकेत
युद्धवर्त जीवन सदा
हमने रचे हैं महाभारत
द्रोपदी की अस्मिता का
मूंद नेत्र, आह! स्वागत।।
ऐतिहासिक है द्वंद्व यहाँ
नर, खग, पक्षी अनेक
आचरण, आखेट में वत्स
मन से पराजित विवेक।।
सूर्यकान्त

Loading...