Sahityapedia
Sign in
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
22 Feb 2024 · 2 min read

“कोशिशो के भी सपने होते हैं”

कुछ शब्दों को लिखने का,
कुछ जेहन की सिलवटों का ।
एक नन्ही सी चींटी ,जब दाना लेकर चलती है,
चढ़ती दीवारो पर सौ बार फिसलती है।

मन का विश्वास रगों में साहस भरता है,
हार जाओ फिर भी नही अखरता है।
कोशिश कर के पौधों को पानी दो,
बंजर जमीन से भी फल निकलता है।

जिंदा रखो दिल मे ,उम्मीदों को,
मरुस्थल में भी जल निकलेगा।
कोशिश करो कुछ कर गुजरने का,
जो आज थमा थमा सा ,वह चल निकलेगा।

अपने किस्मत को ना दोष दिया करिये,
कुछ ना करने से बेहतर है, कुछ किया करिये।
रखो हिम्मत तूफान से ,टकराने की,
जरूरत नही समस्या से घबराने की।

समस्याओं को, रास्ते से निकाल दो,
पत्थर हो तो ठोकर से, उछाल दो।
मकड़ी गिरती उठती सौ बार,
गिरकर उठना सिखाती है बार बार।

सफल वही होता है ,जो हौसला नही खोता है,
सफलता का मूल वही जानता है,
जो जिंदगी की राह गिर कर उठता है।

कोशिश करते जाओ, कभी हार ना मानो,
अपने सही कर्म करो,लक्ष्य को पहचानो।
कुम्हार मिट्टी को पीट कर घड़ा बनाता है,
तब उसको तपती भट्टी में पकाता है।

पानी है सफलता तो,खुद को आजाद करो,
देखा ना हो कोई ,नया कुछ ईजाद करो।
जितना बड़ा सपना उतनी बड़ी मुश्किलें,
जितनी बड़ी मुश्किलें, उतनी बड़ी हासिलें।

अपने विचारों पर बुनियाद करो,
अपने हौसला को फ़ौलाद करो।
एक एक कदम से कामयाबी मिलती है,
कोशिश करने से हर बार मुट्ठी खाली नही होती है।

कोशिशों के राहों में,यदि होंगे इरादे पक्के,
अडिग इरादों के छुड़ा देंगे छक्के।
सपनों में रख आस्था ,कर्म को किये जा,
त्याग से न डर ,आलस परित्याग किये जा।

जब तक पत्थर पर ,हथौड़े की चोट नही पड़ते,
तब तक पत्थर भी भगवान नही बनते।
कोशिश के भी सपने है और हैं अरमान,
कोशिश को अपनाने से ,बनते हैं महान।।

लेखिका:- एकता श्रीवास्तव ✍️
प्रयागराज

Language: Hindi
1 Like · 342 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from Ekta chitrangini
View all

You may also like these posts

देश का वामपंथ
देश का वामपंथ
विजय कुमार अग्रवाल
दहन
दहन
Shyam Sundar Subramanian
हुनर का मेहनताना
हुनर का मेहनताना
आर एस आघात
जीवन की निरंतरता
जीवन की निरंतरता
लक्ष्मी वर्मा प्रतीक्षा
मुझे पढ़ना है, तो क़िताब पढ़ना सीख लो तुम
मुझे पढ़ना है, तो क़िताब पढ़ना सीख लो तुम
करन ''केसरा''
बेटा
बेटा
अनिल "आदर्श"
कोशिशें भी कमाल करती हैं
कोशिशें भी कमाल करती हैं
Sunil Maheshwari
अर्ज किया है
अर्ज किया है
भवानी सिंह धानका 'भूधर'
*Solace*
*Solace*
Veneeta Narula
देख तो ऋतुराज
देख तो ऋतुराज
हिमांशु बडोनी (दयानिधि)
मेरी प्रिय
मेरी प्रिय
Brandavan Bairagi
We will walk the path , English translation of my poem
We will walk the path , English translation of my poem
Mohan Pandey
नारी शक्ति
नारी शक्ति
भरत कुमार सोलंकी
संदली सी सांझ में, ज़हन सफ़ेद-कागज़ के नाव बनाये।
संदली सी सांझ में, ज़हन सफ़ेद-कागज़ के नाव बनाये।
Manisha Manjari
3003.*पूर्णिका*
3003.*पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
if two souls are destined to meet, the universe will always
if two souls are destined to meet, the universe will always
पूर्वार्थ
जो पढ़ लेते दिल और दिमाग़ तो रोते कितनों के दिल ज़ार ज़ार।
जो पढ़ लेते दिल और दिमाग़ तो रोते कितनों के दिल ज़ार ज़ार।
Madhu Gupta "अपराजिता"
जादुई गज़लों का असर पड़ा है तेरी हसीं निगाहों पर,
जादुई गज़लों का असर पड़ा है तेरी हसीं निगाहों पर,
डॉ. शशांक शर्मा "रईस"
शीर्षक:गुरु मेरा अभिमान
शीर्षक:गुरु मेरा अभिमान
Harminder Kaur
ग़ज़ल
ग़ज़ल
आर.एस. 'प्रीतम'
" जागीर "
Dr. Kishan tandon kranti
हर दुआ में है, खैर बस तेरी
हर दुआ में है, खैर बस तेरी
Dr fauzia Naseem shad
कुछ लिखूँ.....!!!
कुछ लिखूँ.....!!!
Kanchan Khanna
नारी और चुप्पी
नारी और चुप्पी
डॉ प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, प्रेम
जीवन रंगमंच
जीवन रंगमंच
सोलंकी प्रशांत (An Explorer Of Life)
शब्द लौटकर आते हैं,,,,
शब्द लौटकर आते हैं,,,,
Shweta Soni
राही
राही
Rambali Mishra
हरियाणा चुनाव
हरियाणा चुनाव
Sanjay ' शून्य'
अरदास भजन (27)
अरदास भजन (27)
Mangu singh
मेरी खुशी हमेसा भटकती रही
मेरी खुशी हमेसा भटकती रही
Ranjeet kumar patre
Loading...