Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
18 Feb 2024 · 1 min read

हे माँ अम्बे रानी शेरावाली

आया पहलीवार करते, तेरी जय जयकार
हे माँ अम्बे रानी शेरावाली,सुनले पुकार
हे माँ अम्बे रानी शेरावाली, करदे उद्धार ।
हे माँ अम्बे रानी शेरावाली।।

जगजननी, जगपालक तूही, महिमा बड़ी निराली है
माँ जगदम्बे एक तूही सारी जग की रखवारी है
जो खाली झोली लाते है झोली भर के जाते है
मैं तो लाल चुनरिया लेकर आया, करले स्वीकार।
हे माँ अम्बे रानी शेरावाली, करदे बेड़ा पार
हे माँ अम्बे रानी शेरावाली।।

दुःख हरती, सुख देती मैया, तूही जग कल्याणी है
इस दुनियाँ में एक तूही तो, ममतामई भवानी है
माँ तेरी निर्मल काया है, अदभुत तेरी माया है
माँ पापी बेटा तू “बसंत” का, रख लेना लाज
हे माँ अम्बे रानी शेरावाली, आया पहलीवार।
हे माँ अम्बे रानी शेरावाली।।

✍️ बसंत भगवान राय
(धुन: अखियों से गोली मारे)

Loading...