Sahityapedia
Sign in
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
7 Feb 2024 · 3 min read

श्री राम एक मंत्र है श्री राम आज श्लोक हैं

श्री राम आयेंगे इस सुंदर संकल्प,पावन दिवस पर लिखने के लिए लेखनी भी आतुर है,धन्य भाग जो आज इस सशक्त सनातनी युग के नव निर्माण के लिए लिखने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है।

श्री राम एक मंत्र है, श्री राम एक श्लोक,
श्री राम हो श्याम है, श्री राम ही त्रिलोक।

श्री राम का अवध में प्राण प्रतिष्ठा होना, पृथ्वी पर एक अद्भुत उत्सव है। बरसों से जिस उत्सव की, जिस क्षण की सबकों प्रतिक्षा थी, वो अनमोल रत्न रूपी स्वर्णिम पल हमारे समक्ष है, महोत्सव मनाने का सुनहरा वक्त आ गया है।

क्या? वर्णन करें क्या नहीं, आज मनोरम प्रभु के मनोहर रूप, मनोहर दृश्य का बखान करने के लिए शब्द कम पड़ रहें हैं। भावपूर्ण शब्दों को बयान करने को सामथ्र्य नहीं जान पड़ती।

अपनी अयोध्या नगरी में खुद को आने में श्री राम को बहुत समय लग गया, बहुत संघर्ष किया रामलीला ने।

सातपुरीयो अयोध्या, मथुरा, हरिद्वार, काशी, कांचीपुरम, उज्जैन, द्वारका, इनमें से एक है अयोध्या नगरी। अयोध्या को मनु ने बसाया था। मनभावन स्वर्ग समान नगरी। स्कंद पुराण में भी अयोध्या नगरी और यहां की सरयू नदी की सुंदरता का विश्लेषण है।

आज दीपोत्सव मनाया जा रहा है, विश्व का हर कोना राममय है, अयोध्या नगरी दुल्हन की भाति श्रृंगार कर रही है और पूरा देश अयोध्या नगरी की भांति।

हम सौभाग्यशाली है जो इस स्वप्न को, इस स्वर्णिम युग को साक्षात देख पा रहे हैं।

ये राम लला की जीत का उत्सव है शानदार होना ही चाहिए, अयोध्या के राजा श्रीराम ने अपने मंदिर के लिए, न्याय के मंदिर में बरसों बरस लड़ाई की, जिससे आज उन्हें यह जीत मिली। 5 अगस्त 2020 को राममंदिर का भूमिपूजन हुआ और अब तैयारी है, 22 जनवरी 2024

श्री राम के अयोध्या पधारने की अर्थात रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की। पूरा विश्व, संपूर्ण भारतवर्ष एक स्वर्णिम इतिहास रचने की ओर अग्रसर है। हर घर में रामोत्सव का डंका बज गया है, घर घर पीले चावल पहुंच गये है,

भारत के कोने कोने से अद्भुत साजो सामान लाया गया है। कहीं से विशाल अगरबत्ती, कहीं से चांदी का दीपक, बहुतेरे हवनकुंड से अवध नगरी शोभायमान हो रही है। विशाल अगरबत्ती प्रज्वलित हो चुकी है। लडु, मिटाई और ना जाने क्या क्या श्री राम प्रभु की सेवा में आ गये है।

सारी प्रक्ति झूम उठी है, कोई राम पर गीत गा रहा है, कोई अर्चना कर रहा है चारों दिशाएं भक्तिमय, प्रेम रस से परिपूर्ण हो गई है।

हम सौभाग्यशाली है जो इस स्वर्णिम पल के साक्षी बनेंगे। धन्य भाग, धन्य भाग।

सदियों से जिस क्षण का बेसब्री से इंतजार था, आज वो पड़ी आ गई। मंगल नाम श्री राम का, मंगल काज श्री राम का।

एक मोठा, सुंदर, ऐतिहासिक सपना, जो पूर्ण हो रहा है।

ब्रह्माण्ड साक्षी है, इन अविस्मरणीय क्षणों का।

सारी प्रक्ति अपनी खुशी व्यक्त कर रही है। श्री राम के स्वागत में प्रकृति ने चहुंओर पुष्प वर्षा की है, कोयल राम स्वागत के मधुर गीत गा रही है, मोर अपनी सारी सुंदरता नृत्य के माध्यम से श्री राम को अर्पण कर रहा है। आसमान खुद को खुद से भी ऊंचा महसूस कर रहा है। कैसा सुंदर दृश्य है। चारों ओर संगीत गुंजायमान है। सरस्वती लगता है सबको जिव्हा पर विराजमान हो गई है। सारे देव श्री राम के स्वागत सत्कार के लिए मानों धरा पर उतर आये हो।

हर घर दीपक, हर रास्ते में रांगोली सजाई जा रही है। तरू का हर पात हवा के हल्के झोंकों के साथ श्री राम का वंदन कर रहा है। मंगलगीत गायें जा रहे हैं, बंदनवार सजायें जा रहे हैं। हर मंदिर में रामायण की चौपाइयां गुंजायमान है। भक्त अंजनी पुत्र आज अपने प्रभु के स्वागत में पलकें बिछाए खड़े हैं मानों सेवक बस आज्ञा की प्रतिक्षा में हो। आज की गरिमामयी झांकी निहारने के लिए ये दो आंखें भी कम पड़ जायेगी, अगर ऐसा कहे तो अतिशयोक्ति नहीं होगी। भावपूर्ण हृदय भक्तिमय वातावरण और प्रेम से ओतप्रोत हैं।

जनमानस का रोम रोम पुलकित है। आज के श्री राम प्रभु के वर्णन के लिए लेखनी कम पड़ गई है। इस स्वर्णिम, भक्तिमय, राममय सृष्टि का, सृष्टिकर्ता का गुण गाने के लिए हृदय का हर कोना प्रफुल्लित है। यह सुनहरा वक्त सदैव आशा और सुनहरी याद बनकर दिलों में बस जायेगा।

आप सभी प्रभु राम की कृपा बनी रहे

@शंकर आँजणा

Language: Hindi
246 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.

You may also like these posts

आज रात
आज रात
Kshma Urmila
"पं बृजेश कुमार नायक"(Pt. Brajesh kumar nayak)का संक्षिप्त परिचय
Pt. Brajesh Kumar Nayak / पं बृजेश कुमार नायक
गीत
गीत
Shweta Soni
जीवन जीने का ढंग - रविकेश झा
जीवन जीने का ढंग - रविकेश झा
Ravikesh Jha
दोहे
दोहे
आर.एस. 'प्रीतम'
"TODAY'S TALK"
DrLakshman Jha Parimal
**** मानव जन धरती पर खेल खिलौना ****
**** मानव जन धरती पर खेल खिलौना ****
सुखविंद्र सिंह मनसीरत
सुप्रभात
सुप्रभात
सोनम पुनीत दुबे "सौम्या"
"मेरा दोस्त"
Lohit Tamta
इश्क में हैरानगी,इश्क की दीवानगी
इश्क में हैरानगी,इश्क की दीवानगी
पूर्वार्थ
"मोहलत"
Dr. Kishan tandon kranti
जन्मों का नाता
जन्मों का नाता
डॉ राजेंद्र सिंह स्वच्छंद
कौन है सच्चा और कौन है झूठा,
कौन है सच्चा और कौन है झूठा,
ओनिका सेतिया 'अनु '
नागरिक कर्तव्य है मतदान - लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेना
नागरिक कर्तव्य है मतदान - लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेना
ललकार भारद्वाज
विक्रमादित्य के 'नवरत्न'
विक्रमादित्य के 'नवरत्न'
Indu Singh
ठण्ड को भी लग रही है आजकल बहुत ठण्ड,
ठण्ड को भी लग रही है आजकल बहुत ठण्ड,
Slok maurya "umang"
ज़िंदगी से
ज़िंदगी से
Dr fauzia Naseem shad
नव वर्ष आया हैं , सुख-समृद्धि लाया हैं
नव वर्ष आया हैं , सुख-समृद्धि लाया हैं
Raju Gajbhiye
कोई यहाॅं बिछड़ते हैं तो कोई मिलते हैं,
कोई यहाॅं बिछड़ते हैं तो कोई मिलते हैं,
Ajit Kumar "Karn"
"तर्पण"
Shashi kala vyas
तुम जो साथ हो
तुम जो साथ हो
हिमांशु Kulshrestha
वादा करके तोड़ती, सजनी भी हर बार
वादा करके तोड़ती, सजनी भी हर बार
RAMESH SHARMA
इज़हार
इज़हार
ruchi sharma
(दोहा सप्तक  )...... मैं क्या जानूं
(दोहा सप्तक )...... मैं क्या जानूं
sushil sarna
मुझे भी कोई प्यार सिखा दो,
मुझे भी कोई प्यार सिखा दो,
Jyoti Roshni
छाव का एहसास
छाव का एहसास
Akash RC Sharma
मुस्कुरा के चलीं
मुस्कुरा के चलीं
आकाश महेशपुरी
बेपरवाह
बेपरवाह
Omee Bhargava
*ऋषि दयानंद युग-पुरुष हुए, उनको हम शीश झुकाते हैं (राधेश्याम
*ऋषि दयानंद युग-पुरुष हुए, उनको हम शीश झुकाते हैं (राधेश्याम
Ravi Prakash
तुम्हारी याद
तुम्हारी याद
महेश चन्द्र त्रिपाठी
Loading...