Sahityapedia
Sign in
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
14 Dec 2023 · 3 min read

प्रेम – एक लेख

प्रेम, ये ढाई अक्षर का शब्द, क्या है? क्या है इसका सही अर्थ? प्रेम की बहुत सारी परिभाषाएं हैं, किंतु क्या ये पूर्ण है। क्या प्रेम को सच में वैसे ही परिभाषित किया गया है जैसा वो है।

कुछ की नजर में प्रेम दो दिलों का मिलना है, कुछ की नज़र में दो आत्माओं का मिलना है तो वही कुछ इसको दो जीवों के मिलन और उनका आजीवन एक दूसरे के साथ रहने को प्रेम कहते हैं। कुछ की नजर में प्रेम पागलपन है। तो वही एक हिंदी गाने के बोल याद आते हैं “बिन तेरे दिल कहीं लगता नही वक्त गुजरता नहीं, क्या यही प्यार है”! वहीं एक दूसरे हिंदी गाने का बोल कुछ यूं परिभाषित करता है, “चलते चलते यूं हीं रुक जाता हूं मैं, बैठे बैठे कहीं खो जाता हूं मैं, कहते कहते ही चुप हो जाता हूं मैं, क्या यही प्यार है”!

क्या सच में ऐसा ही है। प्रेम क्या सिर्फ एक ही बार होता है या यूं कहें कि एक ही से होता है। क्या किसी को पा लेना ही प्यार की सफलता है।

सबकी विचारधारा एक सी नहीं होती, उसी प्रकार सबका प्रेम भी एक सा नहीं हो सकता। तो किसका प्रेम सच्चा और किसका झूठा है ये कौन बताएगा?

आज कल तो प्रेम में धोखा खाने का भी ज़िक्र बहुत ज्यादा होने लगा है। क्या सचमुच में प्रेम में धोखा हो सकता है या जिसे हम प्रेम समझते हैं वो ही एक धोखा है। क्या किसी को पाना या किसी के साथ जीवन गुजारना ही सच्चा प्रेम है।

ढाई अक्षर का प्रेम, ढाई अक्षर के कृष्ण के समान है। जिस प्रकार कृष्ण को समझना मुश्किल है ठीक उसी प्रकार प्रेम को। कृष्ण के समान ही प्रेम का स्वरूप भी बहुत विस्तृत है। इस प्रकार ये समझा सा सकता है के कृष्ण और प्रेम एक दूसरे के पूरक हैं।

प्रेम की परिकल्पना तो निःस्वार्थ होती है फिर प्रेम में धोखा कैसे हो सकता है। जहां स्वार्थ निहित है वहा प्रेम कैसे हुआ! या तो प्रेम हो सकता है या स्वार्थ, दोनों एक साथ नहीं हो सकते। जब आपकी कोई अपेक्षा ही नहीं थी कोई स्वार्थ ही नहीं था तो धोखा कैसे हो सकता है। आत्मा का परमात्मा से मिलन भी तो प्रेम ही है। किसी की खुशी चाहना या किसी को खुश देखना भी तो प्रेम है।

यदि हम ये बोले की प्रेम जीवन में सिर्फ एक ही बार होता है तो ये असत्य है। क्योंकि हम सभी के अंदर ये भावना जन्म के साथ ही जुड़ जाती है और ये निस्वार्थ होती है। जन्म लेने के साथ ही मां के लिए सबसे पहले ये भावना जन्म लेती है। फिर धीरे धीरे पिता के साथ ये भावना जुड़ती है, उसके बाद भाई,बहन, मित्र, पत्नी, पुत्र, पुत्री तथा अन्य के साथ भावनाएं आगे बढ़ती हैं और बदलती रहती हैं। इस तरह से प्रेम का स्वरूप भी समय के साथ बदलता रहता है।

तो प्रेम का स्वरूप बहुत ही विस्तृत है, इसका वर्णन नहीं किया जा सकता, इसे सिर्फ महसूस किया जा सकता है।

© बदनाम बनारसी

8 Likes · 14 Comments · 1060 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.

You may also like these posts

sp16/17 कविता
sp16/17 कविता
Manoj Shrivastava
2941.*पूर्णिका*
2941.*पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
*जीवन का सार यही जानो, कल एक अधूरा सपना है (राधेश्यामी छंद )
*जीवन का सार यही जानो, कल एक अधूरा सपना है (राधेश्यामी छंद )
Ravi Prakash
सभी इस मंच  के लोगों,
सभी इस मंच के लोगों,
DrLakshman Jha Parimal
घनाक्षरी के बारह प्रकार सविस्तार
घनाक्षरी के बारह प्रकार सविस्तार
आचार्य ओम नीरव
कोयले में मैंने हीरा पहचान लिया,
कोयले में मैंने हीरा पहचान लिया,
Jyoti Roshni
सोशल मीडिया
सोशल मीडिया
Raju Gajbhiye
प्रभुता
प्रभुता
Rambali Mishra
सच्चे कवि और लेखक का चरित्र।
सच्चे कवि और लेखक का चरित्र।
Priya princess panwar
कौन नहीं है...?
कौन नहीं है...?
Srishty Bansal
हमारा समाज कल आज और कल
हमारा समाज कल आज और कल
Mukesh sharma
🍀🪷🙌 Go for a walk
🍀🪷🙌 Go for a walk
पूर्वार्थ
आँखों में अँधियारा छाया...
आँखों में अँधियारा छाया...
डॉ.सीमा अग्रवाल
भटकता रहा ये मन
भटकता रहा ये मन
Shashi kala vyas
!............!
!............!
शेखर सिंह
kg88
kg88
kg88
ईश्वर के नाम पत्र
ईश्वर के नाम पत्र
Indu Singh
महादेव 🙏
महादेव 🙏
jyoti jwala
फौजी की पत्नी
फौजी की पत्नी
लक्ष्मी सिंह
अंतस के उद्वेग हैं ,
अंतस के उद्वेग हैं ,
sushil sarna
!! लकीरें !!
!! लकीरें !!
जय लगन कुमार हैप्पी
नेता राजनीति का चलेगा जब दाव तब
नेता राजनीति का चलेगा जब दाव तब
आकाश महेशपुरी
हो तो बताना!
हो तो बताना!
अभिषेक पाण्डेय 'अभि ’
#आज_का_नुस्खा
#आज_का_नुस्खा
*प्रणय प्रभात*
दुआओं में जिनको मांगा था।
दुआओं में जिनको मांगा था।
Taj Mohammad
शिकायत
शिकायत
धर्मेंद्र अरोड़ा मुसाफ़िर
पहाड़ की पगडंडी
पहाड़ की पगडंडी
सुशील भारती
यमराज ने ठाना
यमराज ने ठाना
Sudhir srivastava
पापा तुम्हारे ना होने पर.…..
पापा तुम्हारे ना होने पर.…..
पं अंजू पांडेय अश्रु
" कराह "
Dr. Kishan tandon kranti
Loading...