Sahityapedia
Sign in
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
7 May 2023 · 5 min read

“रामगढ़ की रानी अवंतीबाई लोधी”

आज लेखनी फिर से लिख दे तू गाथा बलिदानों की।
जिये मरे जो देश के खातिर ऐसे वीर ज़बानों की।
मिली किसी को जेल यातना मिली किसी को फांसी थी।
वीर शहीदो की यह धरती जिनको काबा काशी थी।
इन्ही शहीदों की खडी पंक्ति मे वीर अबंती रानी थी।
खूब लडी मर्दानी वह तो रामगढ़ की रानी थी।
दुर्गा रूपा शक्ति स्वरूपा वीर अबंती रानी थी ।1

यह मिट्टी औरो को मिट्टी मुझको तो यह चंदन है।
यह है माथे का अबीर इसका बदन अभिनंदन है।
कितने सुहागो का सिंदूर उनके होठो की लाली है।
कितनी माताओं का ममत्व यह मुखडो की हरियाली है।
मुर्दा दिल में भी भर देती फिर जोश जबानी थी।
खूब लडी मर्दानी वह तो रामगढ़ की रानी थी।
दुर्गा रूपा शक्ति स्वरूपा वीर अबंती रानी थी ।2

श्रद्धा सुमन तुम्हे अर्पित रानी इनको स्वीकार करो।
और नही कुछ ला पाया तो इनको अंगीकार करो।
और तुम्हारी गाथा रानी रामायण से भारी है।
स्वतंत्रता मे योगदान का सदा देश आभारी है।
मध्य देश की हर जबान पर जिसकी अमिट कहानी थी।
खूब लडी मर्दानी वह तो रामगढ़ की रानी थी।
दुर्गा रूपा शक्ति स्वरूपा वीर अबंती रानी थी ।3

जुझार सिंह था नाम पिता का मनकेडी रहने बाली।
कुंदन तपता जभी आग मे और निखरती है लाली।
बन मे खिले हुए सुमनो की सुरभि फैलती चारो ओर।
अंधकार को दूर भगाती एक किरण पाकर के भोर।
लोधि बंश की वह कुलभूषण रामगढ़ की रानी थी।
खूब लडी मर्दानी वह तो रामगढ़ की रानी थी।
दुर्गा रूपा शक्ति स्वरूपा वीर अबंती रानी थी ।4

मध्य देश के हर राजा को रानी ने चिट्ठी भेजी।
बैठ न रहना चिट्ठी पाकर राज हटाना अंग्रेजी।
और तुम्हारी चुप्पी भैया नमक छिडकती घावों में।
शक्ति नही तो भेज रही हूं चुडियां पहनो बाहो मे।
डूबो रखी है देश की नैया हम सबकी नादानी थी।
खूब लडी मर्दानी वह तो रामगढ़ की रानी थी।
दुर्गा रूपा शक्ति स्वरूपा वीर अबंती रानी थी ।6

सत्य अहिंसा का अनुपालन सदा संत परिपाटी।
पर मूर्खता की औषधि होती सुनो मित्र वर लाठी।
जब तक मन मे प्राण चेतना मन मे जब तकबाकी।
भारत मां को नही बंदिनी रख सकता है पापी।
बिजली सी भर जाती तन मे सुन सुन उसकी बाणी थी।
खूब लडी मर्दानी वह तो रामगढ़ की रानी थी।
दुर्गा रूपा शक्ति स्वरूपा वीर अबंती रानी थी ।7

सागर सी दिल की गहराई थी पर्बत सी दृढ़ आशा थी।
और असम्भव शब्द कभी भी रही न जिसकी भाषा थी।
वीर शिवाजी से सीखा था तूफानों से टकराना।
राणा जी जिसने सीखा घास रोटियों का खाना।
मुर्दा दिल मे भर देती फिर से जोश जबानी थी।
खूब लडी मर्दानी वह तो रामगढ़ की रानी थी।
दुर्गा रूपा शक्ति स्वरूपा वीर अबंती रानी थी ।8

निकल पडी लेकर तलबारे वीर जबानो की टोली।
मां बहनो ने इनको भेजा कर माथे कुंकुम रोली।
तोप तंमंचा तलबारों से फिर खेली रण मे होली।
जय 2 भारत मां की बोली फिर जय रानी मां की बोली।
बक्त पडा जब आज देश पर कीमत उन्हे चुकानी थी।
खूब लडी मर्दानी वह तो रामगढ़ की रानी थी।
दुर्गा रूपा शक्ति स्वरूपा वीर अबंती रानी थी ।9

पुत्रों को दासी पर सौपा रोकर के रानी बोली।
मातृभूमि के लिए रचानी मुझको जीबन की होली।
सुतो समझना न थी माता मै समझूंगी न थे बेटे।
मेरे पथ ही तुम चलना अपने जीबन के रहते।
मां बेटो के रुद्ध कंठ थे और सिसकती बाणी थी।
खूब लडी मर्दानी वह तो रामगढ़ की रानी थी।
दुर्गा रूपा शक्ति स्वरूपा वीर अबंती रानी थी ।10

जय लोधेश्वर के मंत्रो से धधक उठी रण की ज्वाला।
वीर सिपाही वीर भेष में ले कर मे बरछी भाला।
इधर योगिनी फेरी देती डाले रुंडो की माला।
उधर सशंकित थी अग्रि सेना पड़ा सिंहनी से पाला।
रणचंडी का भेष बनाये रानी बनी भवानी थी।
खूब लडी मर्दानी वह तो रामगढ़ की रानी थी।
दुर्गा रूपा शक्ति स्वरूपा वीर अबंती रानी थी ।11

सनन सनन कर चली गोलियां जैसे मघा बरसती है।
चम चम कर चमकी तलवारें जैसे घटा लरजती है।
आज सिंहनी सी वह रानी बनकर बिजली टूट पड़ी।
ज्वाला मुखी सदृशूलगती थी बनकर लावा फूटू पड़ी।
प्राणों की अरि भीख मांगता रानी क्रोध समानी थी।
खूब लड़ी मरदानी वह तो रामगढ की रानी थी।
दुर्गा रूपा शक्ति स्वरूपा वीर अबंती रानी थी। 12

दुर्गा थी या काली थी या थी रणचंडी की अबतार।
कालमूर्ति सी खडी सामने होकर घोड़े परुअसवार।
सरर सरर उड़ गयी हबा मे उड़ी हबा के झोके से।
टूट पडी अरियो के दल पर नही रुकी वह रोके से।
मुर्दों दिल में भीऊभर देती फिर सै जोश जबानी थी।
खूब लडी मर्दानी वह तो रामगढ़ की रानी थी।
दुर्गा रूपा शक्ति स्वरूपा वीर अबंती रानी थी। 13

किये बार पर बार धरा पर शोणित की सरिता मचली।
भूखी सिंहनि सी मचल मचल अरि सेना पर रानी मचली।
नही किसी मे इतनी हिम्मत जो रानी का बार सहे।
पौरुष फीका पड गया शत्रु का क्या कोई करबाल गहे।
डाल दिये हथियार शत्रु ने हार हृदय से मानी थी।
खूब लडी मर्दानी वह तो रामगढ़ की रानी थी।
दुर्गा रूपा शक्ति स्वरूपा वीर अबंती रानी थी ।14

सौ सौ अरियो के झुंडो पर वह एक बाज सी भारी थी।
घनघोर घटा अंधियारी मे घन दामिनि सी उजियारी थी।
जब घिरी शत्रुओं से पाया तो मारी हृदय कटारी थी।
भारत माता कै चरणो मे अर्पित उसकी कुर्बानी थी।
खूब लडी मर्दानी वह तो रामगढ़ की रानी थी।
दुर्गा रूपा शक्ति स्वरूपा वीर अबंती रानी थी ।15

स्वतंत्रता की यह चिनगारी मैने स्वयम जलायी थी।
नही प्रजा का दोष रंच भर इतना ही कह पायी थी।
अपना वह सर्वस्व लुटाकर रानी स्वर्ग सिधार गयी।
और देश की आजादी पर अपना सबकुछ बार गयी।
याद करेगे आने बाले एक बलिदानी रानी थी।
खूब लडी मरदानी वह तो रामगढ की रानी थी।
दुर्गा रूपा शक्ति स्वरूपा वीर अबंती रानी थी। 16

जाओ रानी याद करेगी तुझको कवियों की वाणी.
तेरा नाम रहेगा तब तक जव तक गंगा में पानी.
जब तक सूरज चाँद सितारे तेरी अमिट कहानी है.
स्वतंत्रता में प्रीति मनुज की तेरी आमिट निशानी है
बलिदानो में बलिदान तुम्हारा न जिसकी कोई सानी थी.
दुर्गा रूपा शक्ति स्वरूपा वीर अबंती रानी.
खूबूलडी मरदानी वह तो रामगढ की रानी थी। 17

बही अबंती एक बार फिर तुम्हें आज ललकार रही ।
वही सिंहनी सी घायल हो देखो भर हुंकार रही ।
वही अबंती एक बार फिर तुम्हें चूडियां भेज रही ।
लाल किले पर ध्वज फहराना तुम्हे बुलाबा भेज रही ।
भूल चुके तुम अपना गोरव उसकी याद दिलानी थी
खूव लडी मरदानी वह तो रामगढ की रानी थी.18

प्रेषक
श्याम सिंह लोधी

1 Like · 697 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.

You may also like these posts

प्रिय गुंजन,
प्रिय गुंजन,
पूर्वार्थ
कदम जब बढ़ रहे
कदम जब बढ़ रहे
surenderpal vaidya
" जल "
Dr. Kishan tandon kranti
ये क्या किया जो दिल को खिलौना बना दिया
ये क्या किया जो दिल को खिलौना बना दिया
Dr Archana Gupta
हमारे दुश्मन सारे
हमारे दुश्मन सारे
सोनम पुनीत दुबे "सौम्या"
बेकरार
बेकरार
अभिषेक पाण्डेय 'अभि ’
कल की तलाश में आज निकल गया
कल की तलाश में आज निकल गया
नूरफातिमा खातून नूरी
आत्महत्या
आत्महत्या
आकांक्षा राय
हटा लो नजरे तुम
हटा लो नजरे तुम
शेखर सिंह
हर जमीं का आसमां होता है।
हर जमीं का आसमां होता है।
Taj Mohammad
चलो जिंदगी का कारवां ले चलें
चलो जिंदगी का कारवां ले चलें
VINOD CHAUHAN
फूल चुन रही है
फूल चुन रही है
हिमांशु बडोनी (दयानिधि)
सुनो जब कोई भूल जाए सारी अच्छाइयों. तो फिर उसके साथ क्या किय
सुनो जब कोई भूल जाए सारी अच्छाइयों. तो फिर उसके साथ क्या किय
shabina. Naaz
🙅दूसरा-पहलू🙅
🙅दूसरा-पहलू🙅
*प्रणय प्रभात*
रातें जाग कर गुजरती हैं मेरी,
रातें जाग कर गुजरती हैं मेरी,
श्याम सांवरा
कुछ हम निभाते रहे, कुछ वो निभाते रहे
कुछ हम निभाते रहे, कुछ वो निभाते रहे
Shreedhar
माँ
माँ
अनिल मिश्र
इतना कभी ना खींचिए कि
इतना कभी ना खींचिए कि
Paras Nath Jha
*Maturation*
*Maturation*
Poonam Matia
*डांडी यात्रा* 12मार्च 1930
*डांडी यात्रा* 12मार्च 1930
Rajkumar Sharma
वन्दे मातरम
वन्दे मातरम
Swami Ganganiya
ख़ाली मन
ख़ाली मन
Kirtika Namdev
4354.*पूर्णिका*
4354.*पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
वफादारी ज़्यादा समझदारों के बस की बात नही
वफादारी ज़्यादा समझदारों के बस की बात नही
jyoti jwala
पुराने घर की दरारें
पुराने घर की दरारें
Chitra Bisht
तुम्ही  से दिल की धड़कने सांसे ही तुम्ही से
तुम्ही से दिल की धड़कने सांसे ही तुम्ही से
कृष्णकांत गुर्जर
*इंसानियत का कत्ल*
*इंसानियत का कत्ल*
सुरेन्द्र शर्मा 'शिव'
माँ का प्यार है अनमोल
माँ का प्यार है अनमोल
Suman (Aditi Angel 🧚🏻)
हमारा देश
हमारा देश
SHAMA PARVEEN
बात कोई ऐसी भी कह दो ।
बात कोई ऐसी भी कह दो ।
दीपक बवेजा सरल
Loading...