Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
4 Jan 2023 · 1 min read

नाम है इनका, राजीव तरारा

नाम है इनका, राजीव तरारा
पिता तोताराम जी माता कृष्णा।
ना कोई दोष ना कोई तृष्णा।
बड़ी बहन प्रभा छोटी मिथलेश,
छोटा भाई संजीव कुमार।
स्पष्ट छवि प्रभाव अपारा।
नाम है इनका, राजीव तरारा।।१।।
गांव तरारा पोस्ट उझारी,
संघर्षी साहसी आज्ञाकारी।
तहसील हसनपुर थाना नगली,
बात साफ कहें ना कोई चुगली।
जिला अमरोहा का सहारा,
नाम है इनका, राजीव तरारा।।२।।
वाचाल कुशल न्यायप्रिय,
दूरदर्शी जागरूक सर्वप्रिय।
सतर्क ईमानदार ओजस्वी तेज,
आकर्षक व्यक्तित्व सुन्दर छवि।
प्रत्येक को सुना, जिसने भी पुकारा।
नाम है इनका, राजीव तरारा।।३।।
जो भी इनके द्वार पर आए,
न्याय तुरन्त मिले और हर्षाए।
काम किया जीता विश्वास।
सबका साथ, सबका विकास।
क्षेत्र में दिखे, इनका अलग नजारा।
नाम है इनका, राजीव तरारा।।४।।
सोच बड़ी थी, काम बड़ा किया।
पैसों से नहीं फ्री काम किया।
हिन्दू मुस्लिम सिख ईसाई,
सदैव करते सबकी भलाई।
परहित में अपना जीवन, सब पर वारा।
नाम है इनका, राजीव तरारा।।५।।
सर्वांगीण विकास किया है।
भला सबका हो, प्रयास किया है।
भ्रष्टाचार का नाश किया है।
ईमानदारी का परिचय दिया है।
कितनों का जीवन अब तक, संवारा।
नाम है इनका, राजीव तरारा।।६।।
ऐसा व्यक्तित्व मुश्किल है, मिलना।
सब विधायकों से, तुलना करना।
गुणों की खान कर्तव्यनिष्ठ,
आचार विचार इनके विशिष्ट।
पड़ोसी है दुष्यन्त कुमार, थोड़ा कवि न्यारा।
नाम है इनका, राजीव तरारा।।७।।
कवि-दुष्यन्त कुमार (स.अ.),
गांव- तरारा, जिला अमरोहा मो. नं. 9568140365

Loading...