Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
25 Nov 2022 · 1 min read

भारत का संविधान

भारत देश की जान है, भारत का संविधान।
भारत की पहचान है, भारत का संविधान।

समता बंधुत्व समानता, का यह संगम है,
शोषित की मुस्कान है, भारत का संविधान।

सबको न्याय मिलेगा, गर इसका पालन हो,
पूरे भारत की शान है, भारत का संविधान।

सब धर्मों का सम्मान, लिखा है इसके अंदर,
सब का स्वाभिमान है, भारत का संविधान।

एकता और अखंडता, को आंच न आ पाए,
भारत का अभिमान है, भारत का संविधान।

लिखा भीमराव ने, मान जिसे रहा सारा देश,
सर्वजनों का सम्मान है, भारत का संविधान।

कठोर और लचीला, दुनिया से बड़ा है ये,
सबसे हटकर पहचान है, भारत का संविधान।
– रमाकांत चौधरी एडवोकेट
उत्तर प्रदेश।
(यह रचना स्वलिखित, मौलिक एवं सर्वाधिकार सुरक्षित है)

Loading...