Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
1 May 2021 · 1 min read

मजदूर

कड़ी धूप में दिन भर पसीना बहाता है,
तब जाकर दो जून की रोटी कमाता है,
कमजोर, लाचार, गरीब और मजबूर है।
इसीलिए तो आज वो बंदा मज़दूर है।

बड़े-बड़े महलों की बुनियाद बनाता है,
अपनी मेहनत से महलों को सजाता है,
मगर शाही ऐशोआराम से कोसों दूर है।
इसीलिए तो आज वो बंदा मजदूर है।

कहते हैं कर्मशील है, राष्ट्र का निर्माता है,
मेहनत के मुकाबले बहुत कम कमाता है,
ये जरूर उसके पूर्वजन्म का ही कुसूर है।
इसीलिए तो आज वो बंदा मजदूर है।

उसके सीने में भी दिल है, प्यार है, दुलार है,
अभाव में भी भरापूरा उसका एक संसार है,
सबके करीब रह कर भी वो खुद से दूर है।
इसीलिए तो आज वो बंदा मजदूर है।

टूटी-फूटी झोपड़ियों में जिंदगी बिताता है,
गांव-घर से दूर रहकर चार पैसे जुटाता है,
महामारी के दौर में दरबदर होना दस्तूर है।
इसीलिए तो आज वो बंदा मजदूर है।

दीपक “दीप” श्रीवास्तव
1 मई 2021

Loading...