Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
22 Mar 2025 · 1 min read

भजन-मैं भी भोला तू भी भोला पर तू पालनहारा-रचनाकार-अरविंद भारद्वाज

मैं भी भोला, तू भी भोला, पर तू पालनहारा।
देवों का तू देव है बाबा, नाम रटे जग सारा।।

भाँग रगड़ कर पीता बाबा, सर्प गले की माला
तन पर भस्म लगाई तुमने ,चर्म पशु तन डाला
कैलाशी तू है अविनाशी, भक्तों का तू प्यारा।
देवों का तू देव है बाबा, नाम रटे जग सारा।।

मन से जपे नाम जो तेरा, कृपा तू बरसाए
दूर करें सब मन की पीड़ा, उसका तू हो जाए
पास न आए कष्ट कभी भी,हारे का तू सहारा।
देवों का तू देव है बाबा, नाम रटे जग सारा।।

ऊँ नाम जो जप ले तेरा, मोक्ष वो जग में पाए
यक्ष देव किन्नर नर दानव, तेरी महिमा गाए
आस जगत में तुझ से भोले,जग में तू है न्यारा।
देवों का तू देव है बाबा, नाम रटे जग सारा।।

भक्त पुकारे नाम तेरा जो, शिवलिंग नीर चढ़ाए
खुशियाँ भर-भर देता उसको,गण उसको अपनाए
भोले बाबा उसे मिला तू, जिसने नाम पुकारा।
देवों का तू देव है बाबा, नाम रटे जग सारा।।
रचनाकार-अरविंद भारद्वाज

Loading...