Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
10 Jun 2023 · 3 min read

गुरु चालीसा

।।दोहा।।
गुरु चरणों में शीश रख, करता हूँ प्रणाम।
कृतज्ञ मुझको कीजिये, आया तुमरे धाम।।

मूरख मुझको जानके, गलती जाना भूल।
झोली फैला मैं खड़ा, पाने पग की धूल।।

।।चौपाई।।

जय गुरु ज्ञान गुणों की गागर,
आपहिं हमरे गिरधर नागर ।।१।।

जय मुनीष तीन लोक उजागर,
इस जग में तुम विज्ञ का सागर ।।२।।

जो गुरु आज्ञा सर पर धारे,
सकल काज मनोरथ सँवारे ।।३।।

पत्थर को भी पारस कर दे,
प्रीत मान से झोली भर दे ।।४।।

मात, पिता, मित्र संग भ्राता,
तुम सम जगत नही रे दाता ।।५।।

जो जन शरण तुम्हरे आता,
तीन लोक में भय नहि पाता ।।६।।

गुरु छवि जैसे शशि प्रकाशा,
जीवन की साँची परिभाषा ।।७।।

गलत बात पर तुमने डाँटा,
गलती पर था मारा चाँटा ।।८।।

नरम गरम का मिश्रण तुम हो,
खटटा मीठा स्वाद परम हो ।।९।।

मात पिता सम तुम गुरुकुल में,
चर्चा होती हर घर कुल में।।१०।।

डाकू को मिले संत ज्ञानी,
मरा मरा जप रामा वाणी।।११।।

गुरु महिमा जो कोई गावें,
ईश मिलन का पथ वो पावें।।१२।।

जिस पर कृपा गुरु की आवें,
भक्ति शक्ति मन में बिसरावें।।१३।।

आखर आखर जोड़ सिखातें,
शबद शबद मतलब समझाते ।।१४।।

विद्या न देखे नर या नारी,
गुरु की लाठी पड़ती भारी ।।१५।।

जिसने गुरु की बात न मानी,
इनका मारा मांगे ना पानी।।१६।।

अनुभव से दस दिशा निहारें
ज्ञान बाँट कल सभी सँवारे।।१७।।

जब हल वो ज्ञान का चलातें,
भाव त्याग बलिदान जगातें।।१८।।

ज्योत वीरता परम जगावें,
साध ज्ञान भय मुक्ति करावें ।।१९।।

सभी साज़ सुख अपने तज़ते,
कोरे कागद पर गुल सजते ।।२०।।

देश काल की गति समझातें
भू-नभ से परिचय करवातें ।।२१।।

शिक्षा का जब बिगुल बजावें,
मूरखपन की परत हटावें।।२२।।

जिस पर किरपा गुरु की होई,
उस को कमी न होवे कोई ।।२३।।

नाम खेवन गुरु सुखदाई,
धारक जीव पार हो जाई।।२४।।

कोटिश साधक मुनि अवतारा,
सतगुर चरण-कमल मन धारा।।२५।।

सब देवों पर गुरु जी भारी,
गुरु तप से सब माने हारी।।२६।।

केवल न देत ज्ञान किताबी,
जीवन का हर रंग दिखाती ।।२७।।

गुरु जी जब राह दिखावे,
गलती को भी सही करावें ।।२८।।

खुद जलता पथ करता रोशन,
जन जन में भर देता कौशल।।२९।।

खेल कूद भी हमे सिखातें ,
शारीरिक बल संग बढ़ाते ।।३०।।

मात पिता फिर गुरु की बारी,
जिन पर जाती दुनियाँ वारी ।।३१।।

गुरुवर जी की महिमा भारी,
राम किशन जाते बलिहारी।।३२।।

जनम मरण तक आपहि गाथा,
सकल जनम जुड़ा रहे नाता ।।३३।।

जो गुरु जप का नाम विचारे,
सकल काम पूरण हो जावे ।।३४।।

जो गुरु नाम आरती गावें,
जन्मो जन्मो तक सुख पावें ।।३५।।

घट के मानव को पहचानों,
हर इक मन को गुरु सम मानों ।।३६।।

सभी मनुज है शिक्षक ज्ञानी,
शिष्य सकल जहां में अज्ञानी ।।३७।।

जिसने भी किया गुरु अनादर,
मिला नही जग में फिर आदर ।।३८

कहत धरम भाई की वाणी,
जो समझे मानष वो ज्ञानी ।।३९।।

जो पढ़ेगा यह गुरु चालीसा,
पावे सिद्धि साखी गौरीसा ।। ४०।।

।।दोहा।।
ज्ञान जगत को बाँटतें, शिक्षक का यह काम !
शीश नवाकर लीजिए, मिले ज्ञान जिस धाम !!

बिन गुरु न गति मिले, यह कहते विद्वान !
संगत गुरु की जाइये, इन चरणों भगवान् !!

*** *** ***

स्वरचित : डी के निवातिया

258 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
सूर्य के ताप सी नित जले जिंदगी ।
सूर्य के ताप सी नित जले जिंदगी ।
Arvind trivedi
- ଓଟେରି ସେଲଭା କୁମାର
- ଓଟେରି ସେଲଭା କୁମାର
Otteri Selvakumar
यह रंगीन मतलबी दुनियां
यह रंगीन मतलबी दुनियां
कार्तिक नितिन शर्मा
बेफिक्री की उम्र बचपन
बेफिक्री की उम्र बचपन
Dr Parveen Thakur
इश्क़ लिखने पढ़ने में उलझ गया,
इश्क़ लिखने पढ़ने में उलझ गया,
डॉ. शशांक शर्मा "रईस"
Miracles in life are done by those who had no other
Miracles in life are done by those who had no other "options
Nupur Pathak
ला-फ़ानी
ला-फ़ानी
Shyam Sundar Subramanian
■ सबसे ज़रूरी।
■ सबसे ज़रूरी।
*Author प्रणय प्रभात*
क्या पता है तुम्हें
क्या पता है तुम्हें
सुरेन्द्र शर्मा 'शिव'
मानव और मशीनें
मानव और मशीनें
Mukesh Kumar Sonkar
तुम जो आसमान से
तुम जो आसमान से
SHAMA PARVEEN
आँचल की छाँह🙏
आँचल की छाँह🙏
तारकेश्‍वर प्रसाद तरुण
मंतर मैं पढ़ूॅंगा
मंतर मैं पढ़ूॅंगा
नंदलाल सिंह 'कांतिपति'
समय
समय
Dr.Priya Soni Khare
बेवफाई करके भी वह वफा की उम्मीद करते हैं
बेवफाई करके भी वह वफा की उम्मीद करते हैं
Anand Kumar
आज फिर जिंदगी की किताब खोली
आज फिर जिंदगी की किताब खोली
rajeev ranjan
हम शरीर हैं, ब्रह्म अंदर है और माया बाहर। मन शरीर को संचालित
हम शरीर हैं, ब्रह्म अंदर है और माया बाहर। मन शरीर को संचालित
Sanjay ' शून्य'
Dr Arun Kumar shastri
Dr Arun Kumar shastri
DR ARUN KUMAR SHASTRI
दीनानाथ दिनेश जी से संपर्क
दीनानाथ दिनेश जी से संपर्क
Ravi Prakash
स्मृतियाँ  है प्रकाशित हमारे निलय में,
स्मृतियाँ है प्रकाशित हमारे निलय में,
पंकज पाण्डेय सावर्ण्य
जीवन सूत्र (#नेपाली_लघुकथा)
जीवन सूत्र (#नेपाली_लघुकथा)
Dinesh Yadav (दिनेश यादव)
ख्वाहिश
ख्वाहिश
Annu Gurjar
"चीखें विषकन्याओं की"
Dr. Kishan tandon kranti
*लव यू ज़िंदगी*
*लव यू ज़िंदगी*
sudhir kumar
मार्मिक फोटो
मार्मिक फोटो
डाॅ. बिपिन पाण्डेय
जिंदगी का सफर
जिंदगी का सफर
Gurdeep Saggu
23/84.*छत्तीसगढ़ी पूर्णिका*
23/84.*छत्तीसगढ़ी पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
पहले पता है चले की अपना कोन है....
पहले पता है चले की अपना कोन है....
कवि दीपक बवेजा
.........???
.........???
शेखर सिंह
बहुत उम्मीदें थीं अपनी, मेरा कोई साथ दे देगा !
बहुत उम्मीदें थीं अपनी, मेरा कोई साथ दे देगा !
DrLakshman Jha Parimal
Loading...