Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
15 May 2023 · 2 min read

गीता अध्याय प्रथम

प्रथम अध्याय*

खड़े हुए जब रणभूमि में, शूरवीर दोऊ ओर।
शंख, नगाड़ों , ढोल का, शोर हुआ घनघोर।।

शोर हुआ घनघोर ,चहुं दंदुभियां रण की बाजें।
लिए शस्त्र धनुर्वाण स्वजन को मारन काजें।।

अश्व श्वेत हैं उत्तम रथ,लगाम हाथ श्रीकृष्ण।
ताहि रथ अर्जुन खड़े , लेकर हृदय विदीर्ण।।

लेकर हृदय विदीर्ण, सोचते प्रभु कैसी माया।
जो हैं मेरे बंधुजन , मैं उन्हीं को मारन आया।।

बजा रहे पांच्यजन्य कृष्ण, देवदत्त अर्जुन निपुण।
पोण्ड्र बजावें भीमसेन,अनंत विजय श्री युधिष्ठिर।।

सुघोष बजाया नकुल ने, मणिपुष्पक शंख सहदेव।
पांचों सुत द्रोपदी,सुभद्रा अभिमन्यु,शंख अनेकानेक।।

शब्द हुआ घनघोर, गूंजते धरती और अम्बर।
डटे वीर दोऊ ओर , परस्पर युद्ध को तत्पर।।

सगे बंधु और बांधव,खड़े देख हृषिकेश।
बोले अच्युत!अर्ज है!
अभिलाषी जो युद्ध के मैं देखूं उनके वेश।।

देखूं उनके वेश, जान लूँ , युद्ध है किससे करना।
खड़े कौन रणक्षेत्र में,बध किस-किस का करना।।

किस-किस से करना योग्य है, युद्ध मुझे श्रीकृष्ण।
तीक्ष्ण वाणों से होंगे किसके , हृदय आज विदीर्ण।।

सुन विचार श्री कृष्ण किया,रथ रणक्षेत्र के बीच।
बोले ,सुन हे पार्थ! देख ले मैं रथ ले आया खींच।।

रथ ले आया खींच, देख हे अर्जुन! युद्धाभिलाषी।
खड़े हैं दोनों ओर , पराक्रमी,वीर, योद्धा,साहसी।।

देख युद्ध के लिए जुटे सब,कौरव बंधु-बांधवों को।
दादा-परदादा, गुरुओं, चाचा-ताऊ, पुत्रों-पोत्रों को।।

देख स्वजन समुदाय‌ सभी, शोक कर अर्जुन बोले।
हे केशव! मुख सूख रहा,अंग शिथिल लगे हैं होने।।

कांप रही यह देह, त्वचा भी लगती है जलती सी।
भ्रमित हुआ यह मन, प्रभु ,यह कैसी गलती की।।

नहीं चाहिए विजय राज्य ,ना ही है मुझे चाह सुखों की।
जिनको अभीष्ट सुख ,वैभव,खड़े छोड़ आस जीवन की।।

हे मधुसूदन!

नहीं मार सकता मैं इनको, तीनों लोक मिलें जब भी।
मार सगे सम्बंधी बांधव, क्या तब हमें प्रसन्नता होगी।।

भ्रष्ट चित्त हो लोभ वश ,न दिखे हानि हैं अभिमानी !
बिना विचारे खड़े हुए हैं, पुत्र-पितामह, गुरु-ज्ञानी।।

वे सब नहीं देखते कृष्ण,कुलधर्म नाश से उत्पन्न दोष।
नाश हुआ कुल धर्म तो,फैलेगा कुल पाप नीतिगत रोष।।

बढ़ जाएगा पाप, स्त्रियां दूषित होंगी तब हे मधुसूदन !
तर्पण से वंचित पुरखे होंगे, होगी अधोगति हे जनार्दन !

हाय शोक बुद्धिमान होकर हम ,महान पाप को तत्पर।
मात्र राज्य सुख लोभ वश,मारूं उन्हें क्या? दीजिए उत्तर।।

ये रखा धनुष-बाण! नहीं मैं युद्ध न अब कर पाऊंगा।
यदि वे मारें मार दें मुझे, नहीं मैं युद्ध न कर पाऊंगा ।।

प्रथम अध्याय समाप्त,🌹🙏🌹

मीरा परिहार ‘मंजरी’

Language: Hindi
2 Likes · 3 Comments · 169 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
नवीन और अनुभवी, एकजुट होकर,MPPSC की राह, मिलकर पार करते हैं।
नवीन और अनुभवी, एकजुट होकर,MPPSC की राह, मिलकर पार करते हैं।
पूर्वार्थ
वह (कुछ भाव-स्वभाव चित्र)
वह (कुछ भाव-स्वभाव चित्र)
Dr MusafiR BaithA
घर बाहर जूझती महिलाएं(A poem for all working women)
घर बाहर जूझती महिलाएं(A poem for all working women)
सोलंकी प्रशांत (An Explorer Of Life)
रमेशराज के दो लोकगीत –
रमेशराज के दो लोकगीत –
कवि रमेशराज
बोलो राम राम
बोलो राम राम
नेताम आर सी
ठहराव सुकून है, कभी कभी, थोड़ा ठहर जाना तुम।
ठहराव सुकून है, कभी कभी, थोड़ा ठहर जाना तुम।
Monika Verma
दो शरण
दो शरण
*Author प्रणय प्रभात*
बदलाव
बदलाव
Shyam Sundar Subramanian
स्त्री चेतन
स्त्री चेतन
Astuti Kumari
ग़ज़ल
ग़ज़ल
Mahendra Narayan
विचार
विचार
अनिल कुमार गुप्ता 'अंजुम'
3079.*पूर्णिका*
3079.*पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
"विडम्बना"
Dr. Kishan tandon kranti
इन आँखों को भी अब हकीम की जरूरत है..
इन आँखों को भी अब हकीम की जरूरत है..
Tarun Garg
इतनी भी
इतनी भी
Santosh Shrivastava
এটা আনন্দ
এটা আনন্দ
Otteri Selvakumar
मेरा वजूद क्या है
मेरा वजूद क्या है
भरत कुमार सोलंकी
दो जून की रोटी
दो जून की रोटी
Ram Krishan Rastogi
प्लास्टिक की गुड़िया!
प्लास्टिक की गुड़िया!
कविता झा ‘गीत’
अपनी क़िस्मत को हम
अपनी क़िस्मत को हम
Dr fauzia Naseem shad
*1977 में दो बार दिल्ली की राजनीतिक यात्राएँ: सुनहरी यादें*
*1977 में दो बार दिल्ली की राजनीतिक यात्राएँ: सुनहरी यादें*
Ravi Prakash
यहाँ प्रयाग न गंगासागर,
यहाँ प्रयाग न गंगासागर,
Anil chobisa
हो जाऊं तेरी!
हो जाऊं तेरी!
Farzana Ismail
सोशल मीडिया पर दूसरे के लिए लड़ने वाले एक बार ज़रूर पढ़े…
सोशल मीडिया पर दूसरे के लिए लड़ने वाले एक बार ज़रूर पढ़े…
Anand Kumar
अतीत
अतीत
Neeraj Agarwal
हमें पता है कि तुम बुलाओगे नहीं
हमें पता है कि तुम बुलाओगे नहीं
VINOD CHAUHAN
कैसा कोलाहल यह जारी है....?
कैसा कोलाहल यह जारी है....?
पाण्डेय चिदानन्द "चिद्रूप"
"राहे-मुहब्बत" ग़ज़ल
Dr. Asha Kumar Rastogi M.D.(Medicine),DTCD
Dr Arun Kumar shastri
Dr Arun Kumar shastri
DR ARUN KUMAR SHASTRI
खुद से प्यार
खुद से प्यार
लक्ष्मी सिंह
Loading...