Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
21 Jan 2024 · 2 min read

कैसा कोलाहल यह जारी है….?

कोलाहल-कोलाहल कैसा? कोलाहल यह जारी है….।
राम आएंगे कब कहाँ से कैसे, उनके आने की तैयारी है।।

अरे राम गए थे कहाँ जहां से, वापसी की लाचारी है।।
घट-घट वासी राम रमैया, मन मन्दिर में आसन धारी है।
बिलुप्त नहीं वो जिनका वापस, आना अबकी बारी है।।
कोलाहल-कोलाहल कैसा? कोलाहल यह जारी है….।

वो तो वापस तभी आ गए, मानस कृति ये कहता है।
राम राज करने हेतु ही, मेरा राम अयोध्या रहता है।।
यह मंदिर नया नहीं अपितु, बस हमने उसे संवारी है।
कोलाहल-कोलाहल कैसा? कोलाहल यह जारी है….।

एक आक्रांता दम्भ में भर कर, उनके मंदिर को तोड़ा।
समय काल में रहा लिखा, प्रभु ने न था मर्यादा छोड़ा।।
अबकी बार भी नया नही बस, जीर्णोद्धार सकारी है।
कोलाहल-कोलाहल कैसा? कोलाहल यह जारी है….।

प्राण प्रतिष्ठा हुआ था कब, और कब थे घर-घर दीप जले।
ज्ञात सभी को होगा यह फिर, कैसे ये नए विहिप पले।।
जिनके कंधे था उनको आना, उन्हीं कंधो पे सवारी है।
कोलाहल-कोलाहल कैसा? कोलाहल यह जारी है….।

माना कि एक घर टूटा था, थे टाट मड़ैया में वास किये।
तब के बिभीषण संग थे पर, अब वाले नहीं विश्वास कियें।।
वह भी प्रिय और यह भी प्रिय, प्रिय इनके तो जग सारी है।
कोलाहल-कोलाहल कैसा? कोलाहल यह जारी है….।

है विजय प्रतीक बना देखो, जो खोया था वह पाया है।
श्रेष्ठ सनातन धर्म की छवि, हम सबने मिलके बचाया है।।
अब भी हो मतभेद तो समझो, राम की सीख बिसारी है।।
कोलाहल-कोलाहल कैसा? कोलाहल यह जारी है….।

सबरी माता, केवट सा मित्र, और पाया प्रेम जो भाई का।
एक वनवासी वन-वन भटका, पर न भटकाया मन राई सा।।
जानो तो स्वयं के राम को जानों, जो जन-जन को प्यारी है।
कोलाहल-कोलाहल कैसा? कोलाहल यह जारी है….।

भेदभाव जो किये नहीं, वह अब अलगाव नहीं चाहेगा।
मन को निर्मल करो तभी तो, राम के मन को भी भाऐगा।।
राम के धुन में रहें झूमते, चढ़े नाम की ऐसी खुमारी है।।
कोलाहल-कोलाहल कैसा? कोलाहल यह जारी है….।

©® पांडेय चिदानंद “चिद्रूप”
(सर्वाधिकार सुरक्षित २१/०१/२०२४)

Language: Hindi
2 Likes · 117 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
पहाड़ी भाषा काव्य ( संग्रह )
पहाड़ी भाषा काव्य ( संग्रह )
श्याम सिंह बिष्ट
मनुष्य को
मनुष्य को
ओंकार मिश्र
15. गिरेबान
15. गिरेबान
Rajeev Dutta
दोहा मुक्तक -*
दोहा मुक्तक -*
डाॅ. बिपिन पाण्डेय
गांधी जयंती..
गांधी जयंती..
Harminder Kaur
तू दूरबीन से न कभी ढूँढ ख़ामियाँ
तू दूरबीन से न कभी ढूँढ ख़ामियाँ
Johnny Ahmed 'क़ैस'
तअलीम से ग़ाफ़िल
तअलीम से ग़ाफ़िल
Dr fauzia Naseem shad
एक टहनी एक दिन पतवार बनती है,
एक टहनी एक दिन पतवार बनती है,
Slok maurya "umang"
बहू हो या बेटी ,
बहू हो या बेटी ,
ओनिका सेतिया 'अनु '
जन्म से मृत्यु तक भारत वर्ष मे संस्कारों का मेला है
जन्म से मृत्यु तक भारत वर्ष मे संस्कारों का मेला है
Satyaveer vaishnav
रुसवा दिल
रुसवा दिल
Akash Yadav
गुम सूम क्यूँ बैठी हैं जरा ये अधर अपने अलग कीजिए ,
गुम सूम क्यूँ बैठी हैं जरा ये अधर अपने अलग कीजिए ,
Sukoon
माना जिंदगी चलने का नाम है
माना जिंदगी चलने का नाम है
Dheerja Sharma
हे री सखी मत डाल अब इतना रंग गुलाल
हे री सखी मत डाल अब इतना रंग गुलाल
ओमप्रकाश भारती *ओम्*
बेपरवाह
बेपरवाह
Omee Bhargava
*नया अमृत उद्यान : सात दोहे*
*नया अमृत उद्यान : सात दोहे*
Ravi Prakash
Gairo ko sawarne me khuch aise
Gairo ko sawarne me khuch aise
Sakshi Tripathi
जन्म गाथा
जन्म गाथा
विजय कुमार अग्रवाल
यूं ही आत्मा उड़ जाएगी
यूं ही आत्मा उड़ जाएगी
Ravi Ghayal
💐प्रेम कौतुक-549💐
💐प्रेम कौतुक-549💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
■ लघु-व्यंग्य / खुशखबरी...
■ लघु-व्यंग्य / खुशखबरी...
*Author प्रणय प्रभात*
आश्रय
आश्रय
goutam shaw
प्यार
प्यार
लक्ष्मी सिंह
"फर्क"
Dr. Kishan tandon kranti
जाने कहां गई वो बातें
जाने कहां गई वो बातें
Suryakant Dwivedi
“कब मानव कवि बन जाता हैं ”
“कब मानव कवि बन जाता हैं ”
Rituraj shivem verma
तेवरी
तेवरी
कवि रमेशराज
उत्थान राष्ट्र का
उत्थान राष्ट्र का
Er. Sanjay Shrivastava
शिवरात्रि
शिवरात्रि
ऋचा पाठक पंत
अपनों की महफिल
अपनों की महफिल
Ritu Asooja
Loading...