“चांद पे तिरंगा”
![](https://cdn.sahityapedia.com/images/post/33e65dcfd46d0850b482f3a4be2bdc9b_79361470ab4490be54d4bb0316b22625_600.jpg)
अमेरिका, चीन, रसिया ने जब
अपना मिशन व्यर्थ किया
तब चांद पर जाकर हमने ही
पानी का पता लगाया।
फिर दौड़े पीछे सारे,
सब काम छोड़ अन्तरिक्ष की ओर
लगता है (स्पेस) अंतरिक्ष गुरु
अब भारत ही कहलायेगा।
चंद्रयान ३ का सफर प्रक्षेपण
देख रसिया घबराया
दक्षिणी ध्रुव पर उतरने की
उपलब्धि भारत ही ले जायेगा।
दशकों बाद मिशन चांद पर
भारत अपनी रंगत दिखलाएगा
भूगर्भ में संचित खनिज संपदा का
अब भारत पता लगायेगा।
चांद को तिलक लगाने
अब चंद्रयान उतर जायेगा
इसरो होगा सबसे आगे
चांद पे तिरंगा फहराएगा।।
राकेश चौरसिया