Sahityapedia
Sign in
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
18 Apr 2017 · 2 min read

पितरों के सदसंकल्पों की पूर्ति ही श्राद्ध

‘श्राद्ध प्रकाश’ में बृहस्पति कहते हैं कि सच्चे मन और आत्म-पवित्रता के साथ तैयार किये गये शुद्ध पकवान, दूध, दही, घी, तिल, कुश, जल आदि का उचित पात्र को दिया गया दान ही पितर के मन को प्रसन्न करता है। श्राद्ध पक्ष में मनुष्य द्वारा किये गये सुकार्य ही पितरों को लौकिक आवागमन से मुक्ति दिलाकर देवत्व की संज्ञा से विभूषित कराते हैं। पितरों को प्रेतयौनि से छुटकारा दिलाना है और अपने जीवन को शन्तिमय बनाना है तो श्राद्ध पक्ष में मन को पवित्र बनाने के साथ-साथ परोपकार से युक्त करने पर ही यह सम्भव है।
पितर प्रेत-योनि में अनायास नहीं भटकते। उनके अन्दर भटकती अतृत्त इच्छाएँ, मनोकमानाएँ और अधूरे संकल्प उन्हें मोक्ष प्राप्त कराने में बाधा बनते है। जिन लोगों ने मृत्यु से पूर्व तरह-तरह के अपराध किये हों, ऐसे लोग भी मृत्यु के उपरांत प्रेत यौनि में अशांत हुए विचरण करते हैं। प्रेतात्मा बने हुए व्यक्ति का मन पश्चाताप की उस तपन का अनुभव करता है, जिसके कारण-अकारण किसी अन्य व्यक्ति, परिवार या समाज को उसने दुःख पहुँचाया था। पश्चाताप की भट्टी में तपकर प्रेतात्माएँ निर्मल हो जाती हैं। प्रेतात्माओं की यही निर्मलता उनकी सन्तान को सुकार्यों के लिये प्रेरित करती है।
प्रेत-योनि में भटकती कोई भी आत्मा यह नहीं चाहेगी कि कुपथ पर चलने के कारण उसका जो यह अतृप्त या अमोक्ष स्वरूप बना है, इस स्वरूप को आगे चलकर उनकी संताने भी अपनायें। अतः वही पितर अधिकांशतः कुपित, अशांत, उद्विग्न और अपनी संतान को शाप देने वाले होते हैं, जिनकी संताने मनुष्य जीवन में अहंकारी, स्वार्थी, कृतघ्न और क्रूर होती हैं।
क्रूरता, स्वार्थ, कृतघ्नता और अहंकारपूर्ण व्यवहार से मुक्त होकर सदाचार, परोपकार की ओर आगे बढ़ने का नाम श्राद्धकर्म है। अतः पितरों में श्रद्धा रखने का अर्थ ही है कि श्राद्ध कर्म के समय यह संकल्प लिया जाये कि हे स्वार्गवासी मात-पिताओं हम ऐसा कोई कार्य नहीं करेंगे, जिससे तुम्हारी आत्मा को ठेस लगे। हम केवल उसी मार्ग पर चलेंगे, जो परोपकार और मानव मंगल की रौशनी से परिपूर्ण हो।
श्राद्ध के दिनों में वचितों, गरीबों को भोजन कराने से, निर्बल का बल बन जाने से, अनीति और अत्याचार का विरोध करने से, असहायों की सहायता करने से परमात्मा प्रसन्न होता है। आपके मन की सच्ची पुकार को सुनता है। आपके सुकार्यों को देखकर वह इतना द्रवीभूत हो उठता है कि वह आपके पितरों की भटकती हुई आत्माओं के लिये तो मोक्ष के द्वार खोलता ही है साथ ही आपके जीवन को वैभव और यश से भर देता है।
अतः श्राद्ध पक्ष में पितृ-आवाहन-पूजन के साथ-साथ ‘देव तर्पणम’ भी करना चाहिए। जल, वायु, अग्नि, यहाँ तक बुद्धि , प्रतिभा, करुणा, दया, प्रसन्नता पवित्रता आदि उसी परमात्मा के अंश हैं, जिनके बल पर हम उन्नति के सोपान चढ़ते हैं। सद्कर्मों में श्रद्धा रखते हुए सुमार्ग की ओर अग्रसर होना ही एक मात्र ऐसा उपाय है, जिससे पितर पक्ष मोक्ष को प्राप्त होता है और उसमें देवांश समाहित हो जाता है। यदि पितर देवतुल्य हो जाते हैं तो आपके अशांत जीवन में शांति का समावेश हर हाल में हो जायेगा।
——————————————————
सम्पर्क- 15/109, ईसा नगर, अलीगढ़

Language: Hindi
Tag: लेख
1 Like · 1 Comment · 469 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.

You may also like these posts

3848.💐 *पूर्णिका* 💐
3848.💐 *पूर्णिका* 💐
Dr.Khedu Bharti
Love is beautiful but currency is powerful ❤️❤️❤️💴💴💵💵💶💶💷💷
Love is beautiful but currency is powerful ❤️❤️❤️💴💴💵💵💶💶💷💷
Rj Anand Prajapati
समाप्त वर्ष 2023 मे अगर मैने किसी का मन व्यवहार वाणी से किसी
समाप्त वर्ष 2023 मे अगर मैने किसी का मन व्यवहार वाणी से किसी
Ranjeet kumar patre
हर बात को क्यूं लेते हो दिल में।
हर बात को क्यूं लेते हो दिल में।
DR. RAKESH KUMAR KURRE
रिश्ते
रिश्ते
राकेश पाठक कठारा
अंकों की भाषा
अंकों की भाषा
Dr. Kishan tandon kranti
बसन्त ऋतु
बसन्त ऋतु
Durgesh Bhatt
ई वी एम (हास्य व्यंग) मानवीकरण
ई वी एम (हास्य व्यंग) मानवीकरण
guru saxena
भ्रम
भ्रम
Mukund Patil
शिक्षा
शिक्षा
Neeraj Kumar Agarwal
आज के युवा।
आज के युवा।
अनुराग दीक्षित
प्रेम के वास्ते
प्रेम के वास्ते
Mamta Rani
गणतंत्र
गणतंत्र
विशाल शुक्ल
Some times it take certain things falling apart for Better t
Some times it take certain things falling apart for Better t
पूर्वार्थ
अहंकार
अहंकार
Rambali Mishra
*चुनावी कुंडलिया*
*चुनावी कुंडलिया*
Ravi Prakash
दीवारें....., सिर्फ घरों में नहीं होती
दीवारें....., सिर्फ घरों में नहीं होती
Priya Maithil
बिरखा
बिरखा
जितेन्द्र गहलोत धुम्बड़िया
इतिहास जानता था कि अब वो जाने वाली है
इतिहास जानता था कि अब वो जाने वाली है
Jitendra kumar
उसके जैसा जमाने में कोई हो ही नहीं सकता।
उसके जैसा जमाने में कोई हो ही नहीं सकता।
pratibha Dwivedi urf muskan Sagar Madhya Pradesh
"सौम्यता" कृतित्व और व्यक्तित्व में होनी चाहिए। बातों और विच
*प्रणय प्रभात*
Waste your time 😜
Waste your time 😜
Otteri Selvakumar
সত্যের পথ মিথ্যার পথ
সত্যের পথ মিথ্যার পথ
Arghyadeep Chakraborty
सदियों से जो संघर्ष हुआ अनवरत आज वह रंग लाई।
सदियों से जो संघर्ष हुआ अनवरत आज वह रंग लाई।
Prabhu Nath Chaturvedi "कश्यप"
कामयाबी
कामयाबी
अखिलेश 'अखिल'
पावन खिंड
पावन खिंड
Jalaj Dwivedi
-खाली जेब की कसौटी -
-खाली जेब की कसौटी -
bharat gehlot
मंथरा
मंथरा
Dr Archana Gupta
कुछ चुटकियाँ ....
कुछ चुटकियाँ ....
sushil sarna
मेरी कलम से…
मेरी कलम से…
Anand Kumar
Loading...