*हिन्दी स्वरों की समझ*

हिन्दी स्वरों की समझ
अ से अनार आ से आम,
बच्चों कर लो समय से काम।
इ से इमली ई से ईख,
गुरु से ले लो अच्छी सीख।
उ से उल्लू ऊ से उन,
लाल रंग का होता खून।
ऋ से ऋषि होता शांत,
चाहिए उसे कहीं एकांत।
ए से एडी ऐ से ऐनक,
तूफान आया बहुत भयानक।
ओ से ओखली औ से औरत,
ना रहेगी सदा शौहरत।
अं से अंगूर लगता प्यारा,
काला हरा और सुंदर न्यारा।