सुनीता विलियम्स जी के धरती आगमन पर

घनाछरी छंद
=========
यदि आप चाहते हैं अपना आदर कराना तो,
राज आप पहले खुद भी अच्छा आचरण अपनाइए।
यदि आप चाहते हैं की बेटा प्रहलाद बने,
तो पहले अपने मन में भक्ति भावना जगाइए।
यदि अपने बच्चों को शूरवीर बनाना चाहते हैं,
तो पहले महाराणा प्रताप जी की जीवनी पढ़ाइए।
यदि उन्हें साहसी बनाना चाहते हैं आप,
तो सुनीता विलियम्स जी की कहानियां सुनाइए।।
~राजकुमार पाल (राज)