*होली में उड़त गुलाल*

होली में उड़त गुलाल
होली में उड़त गुलाल ,
उमंगों की बहार,
मोरे मन रास रचाये!
होली में उड़त गुलाल…..!!!
ये तनमन रास रचाये।
🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸
द्वार खड़े सब नृत्य करत हैं ,
ले रंगों की फुहार ,
मोरे मन रास रचाये !
होली में उड़त गुलाल ….!!!
ये तनमन रास रचाये ।
🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸
उड़ते हुए अबीर गुलाल से ,
होली खेलत मनुहार ,
मोरे मन रास रचाये!
होली में उड़त गुलाल …..!!!
ये तनमन रास रचाये।
🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸
प्रेम भाव भर दे जीवन में,
खुशियों की लेके बहार ,
मोरे मन रास रचाये !
होली में उड़त गुलाल …!!!
ये तनमन रास रचाये।
🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸
युगल जोड़ी अंखियन को तरसे ,
मन में मूरत निहार ,
मोरे मन रास रचाये !
होली में उड़त गुलाल …!!!
ये तनमन रास रचाये।
🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸
अरज मेरी सुन लीजो कान्हा ,
मेरे नैंन हुए बलिहार ,
मोरे मन रास रचाये !
होली में उड़त गुलाल…!!!
ये तनमन रास रचाये।
🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸
शशि दासी करे कर जोरी ,
प्रीत के रंग हजार ,
मोरे मन रास रचाये !
होली में उड़त गुलाल …..
ये तनमन रास रचाये।
🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸
होली के गीत में झूमें गाये ,
सपने हुए साकार ,
मोरे मन रास रचाये !
होली में उड़त गुलाल….!!!
ये तनमन रास रचाये ।
शशिकला व्यास शिल्पी✍️